Agra Me Ghumne Ki Jagah | आगरा में घूमने की जगह

दोस्तों आइये बात करते हैं इस पोस्ट में आगरा में घूमने की खूबसूरत जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में वैसे तो आगरा में बहुत सारी घूमने की जगह है. लेकिन लिए आइये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण जगहों के बारे में।

आगरा के बारे में

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत ऐतिहासिक शहर है। 

जो यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है आगरा को ताज नगरी और पेठा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 

मुगल काल में आगरा भारत की राजधानी हुआ करता था। 

आगरा में कई पुरानी ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। 

आगरा की इन इमारतों की वस्तुकला इन्हें काफी खूबसूरत बनती है। 

अगर आप आगरा घूमना चाहते हैं तो बता दें। 

यह आपका एक अच्छा फैसला हो सकता है। क्योंकि आगरा में घूमने की बहुत सी जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah) हैं। 

आगरा में घूमने की जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah)

  1. ताजमहल
  2. आगरा का किला
  3. अकबर का मकबरा
  4. फतेहपुर सीकरी
  5. एतमादुद्दौला का मकबरा
  6. मेहताब बाग
  7. अंगूरी बाग 
  8. ताज संग्रहालय 
  9. जोधाबाई पैलेस
  10. दीवान-ए-खास
  11. शेख सलीम अली चिश्ती की दरगाह
  12. गुरुद्वारा गुरु की ताली 

ताजमहल

Taj Mahal Agra Me Ghumne Ki Jagah Hai
Taj Mahal Agra

ताजमहल दुनिया की खूबसूरत इमारत में से एक माना जाता है। 

जिसकी खूबसूरती देखने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। 

यह विश्व के सात अजूबों में से एक है, ताजमहल आगरा के में घूमने की जगह में एक खूबसूरत एवं प्रमुख जगह है।  ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ नेअपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। 

सफेद संगमरमर से बनी हुई यह इमारत मुगल वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। 

यह भारत का पहला पर्यटन स्थल है जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। 

ताजमहल सुबह सूर्योदय के साथ जनता के लिए खोल दिया जाता है और सूर्यास्त के बाद बंद कर दिया जाता है। 

ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। 

आगरा का किला

Agra Kila Agra me ghumne kijagah gai
Agra Kila

यह आगरा सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है जो ताजमहल के समीप स्थित है। 

लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ यह किला मुगल काल में बनवाया गया था। 

जो 38000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है इस किले के चार द्वारा आगरा गेट लाहौर गेट दिल्ली गेट और खेतरी गेट हैं। 

इसके अलावा इस किले के अंदर बहुत सी मुगल कालीन इमारतें भी स्थित है। 

जिनमें जहाँगीर महल, खास महल, दीवान-ए-आम दीवान-ए-खास और खास महल प्रमुख है। 

आगरा का किला आगरा में घूमने की एक प्रमुख जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah) है। 

अकबर का मकबरा

Akbar Ka Makbara Agra Mein Ghumne Ki Jagah Hai
Akbar Ka Makbara

यहाँ पर मुगल वंश के सबसे महान बादशाह अकबर के अवशेषों को रखा गया है। 

यह मकबरा आगरा शहर के सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित एक खूबसूरत इमारत है। 

अकबर का मकबरा आगरा में घूमने की जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

साथ ही अगर आप फोटो ग्राफी के शौकीन है तो एक बार यहाँ अवश्य जाएं। 

क्योंकि यह स्थान फोटोग्राफी के लिए उचित है। 

फतेहपुर सीकरी

Fatehpur Sikri Agra Ke Ass Pass Ghumne Ki Jagah Hai
Fatehpur Sikri

आगरा से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह छोटा सा शहर आगरा के आसपास घूमने की जगह (Agra Ke Aas Pass Ghumne Ki Jagah) में सबसे प्रसिद्ध जगह है। 

इसकी स्थापना मुगल बादशाह अकबर ने 1569 में की थी। 

जो लगभग 10 वर्षों तक मुगल साम्राज्य की राजधानी भी रहा। 

अपने गुजरात विजय के उपलक्ष में अकबर ने यहाँ पर बुलंद दरवाजा बनवाया था। 

जो की मुगलकालीन वास्तु-कला का एक बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत करता है। 

बुलंद दरवाजा के अलावा फतेहपुर सीकरी में ज़ामा मस्जिद, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, पंचमहल और सुंदर-सुंदर बगीचे भी हैं। 

जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

एत्मादुद्दौला का मकबरा

Itmaduddaula Ka Makbara Agra Me Ghumne Ki Jagah Hai
Itmaduddaula Ka Makbara

यमुना नदी के किनारे स्थित एवं मकबरा जहांगीर की पत्नी नूरजहां द्वारा बनवाया गया था। 

यह मकबरा ताजमहल के सामने स्थित है। 

इसे मुगल काल की सबसे खूबसूरत इमारत में गिना जाता है। 

उसकी खूबसूरती देखने के लिए लाखों लोग साल में यहाँ आते हैं। 

इस मकबरे की नक्काशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 

एत्मादुद्दौला का मकबरा आगरा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

मेहताब बाग

Mehtab Bagh is the best tourist place in Agra
Mehtab Bagh Agra

यह बाग आगरा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। 

इसका निर्माण शाहजहाँ ने अपने निजी हितों को ध्यान में रखकर करवाया था। 

मेहताब बाग को मूनलाइट गार्डन भी कहा जाता है। 

इस गार्डन के अंदर लाल बलुआ पत्थर से बने दो टावर हैं। 

जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 

यह पार्क पार्क पर्यटकों के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है। 

अंगूरी बाग

Anguri Bagh is the best tourist place in AgraAgra
Anguri Bagh Agra

आगरा के खासमहल के प्रांगण में स्थित इस खूबसूरत गार्डन का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। 

इस गार्डन को गार्डन ऑफ अंगूर भी कहा जाता है। 

खास महल का निर्माण शाहजहाँ  ने अपने एक इत्मीनान और आराम के लिए करवाया था। 

इस खूबसूरत बगीचे का प्रयोगशाही महिलाओं द्वारा शाही स्नान के लिए किया जाता था। 

कहा जाता है कि इस बगीचे में रसीले अंगूर पाए जाते थे। 

इसीलिए इसका नाम अंगूरी बाग है। 

अंगूरी बाग आगरा में घूमने की खूबसूरत जगह (Agra Me Ghumne Ki Jagah) में से एक है। 

ताज संग्रहालय

Taj Museum Agra Me Ghumne Wali Jagah Hai
Taj Museum Agra

ताजमहल के परिसर में स्थित इस संग्रहालय की स्थापना 1982 में कराई गई थी। 

इस संग्रहालय में ताजमहल के निर्माण से संबंधित बहुत सी जानकारियां मिलती हैं। 

यह संग्रहालय ताजमहल के मुख्य द्वार से थोड़ा बाँय स्थित है। 

यहाँ आपको आगरा के पुराने सोने चांदी के सिक्के भी देखने को मिलेंगे। 

अगर आप ताजमहल देखने जा रहे हैं तो इस संग्रहालय में अवश्य जाएं। 

यह संग्रहालय सुबह 10:00 से शाम 7:00 तक खुला रहता है। 

यहाँ टिकट भारतीयों के लिए ₹20 और विदेशियों के लिए 750 रुपए है। 

जोधा बाई महल 

Jodha Bai Mahal Fatehpur Sikri Me Ghumne Ki Jagah Hai
Jodha Bai Mahal

फतेहपुर सीकरी में स्थित इस खूबसूरत महल का निर्माण अकबर की दूसरी बीवी जोधाबाई ने करवाया था। 

इस महल में नीले रंग के पत्थरों का प्रयोग किया गया है, जो मुल्तान से ले गए थे। 

इस महल के पास ही मरियम का मकबरा भी है। 

दीवान-ए-खास

Diwan-e-Khas Agra Mein Ghumne Wali Jagah Hai
Diwan-e-Khas

आगरा के किले में स्थित भवन पूरी तरह से संगमरमर से बना हुआ है। 

मुगल साम्राज्य में सत्ता का संचालन नहीं से होता था। यह एक बड़ा सा सभागार है। 

जहाँ उच्च पदाधिकारी, राजदूत और राजाओं की खातिरदारी की जाती थी और उनके साथ विचार विमर्श भी होते थे। 

यह भवन शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया था। 

शेख सलीम चिश्ती की दरगाह

Salim Chishti Ki Dargah Fatehpur Sikri Mein Ghumne Ki Jagah Hai
Salim Chishti Ki Dargah

इस दरगाह का निर्माण बादशाह अकबर ने करवाया था। 

शेख सलीम चिश्ती, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के पौत्र थे। 

उन्होंने अकबर को पुत्र होने का आशीर्वाद दिया था। 

यह खूबसूरत दरगाह फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा के समीप स्थित है। 

दरगाह में मुख्य समाधि के चारों ओर संगमरमर की जाली लगाई गई है। 

जो देखने में बहुत खूबसूरत है। इस दरगाह की वस्तुकला गुजराती शैली पर आधारित है। 

यहाँ हर धर्म के लोग पर्यटन के लिए जाते हैं। 

गुरुद्वारा गुरु की ताली

Gurudwara Guru Ka Taal is one of the best place in Agra
Gurudwara Guru Ka Taal

यह गुरुद्वारा आगरा के सिकंदरा में स्थित है जो गुरु तेग बहादुर के औरंगजेब के समक्ष समर्पण की याद दिलाता है। 

इसका निर्माण भी लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से हुआ है। 

यहाँ लाखों शृद्धालू आते हैं और गुरु को श्रद्धांजलि देते हैं। 

वह गुरुद्वारा सिखों का प्रसिद्ध पूजा स्थल है। साथ ही एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। 

Read Also Rishikesh Me Ghumne Ki Jagah | ऋषिकेश में घूमने की जगह

5+ Varanasi Me Ghumne Ki Jagah | वाराणसी में घूमने की जगह

7+ जयपुर में घूमने की Best जगह | Jaipur Me Ghumne Ki Jagah

आगरा कैसे पहुंचे

आगरा आप हवाई जहाज, ट्रेन और बस या खुद के वाहन से भी जा सकते हैं। 

यहाँ का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। 

इसके अलावा आगरा रेलवे लाइन द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

शहर का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन है। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का भी संचालन यहाँ से अच्छी तरह से होता है।
अगर सड़क मार्ग की बात की जाए तो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे इसके अलावा दिल्ली-कोलकाता nh2 मार्ग आगरा से होकर ही गुजरता है। 

अतः आप खुद के वाहन से भी आसानी से आगरा पहुंच सकते हैं। 

आगरा में घूमने का खर्चा

आगरा में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 80000 से 10000 रुपये का खर्चा हो सकता है। 

यह खर्चा आपके रुकने, खाने-पीने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा अर्थात एक खर्चा आपकी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकता है। 

आगरा कब जाना चाहिए

वैसे तो आप आगरा साल में किसी भी महीने में जा सकते हैं। 

लेकिन दिसंबर-जनवरी और मई-जून के महीने में आगरा जाने से बचना चाहिए। 

क्योंकि दिसंबर-जनवरी में यहाँ काफी ज्यादा सर्दी होती है और मई-जून के महीने में काफी ज्यादा गर्मी होती है। 

इसके अलावा आप साल में कभी भी आगरा जा सकते हैं।

FAQs

आगरा कहां स्थित है?

ताज नगरी के नाम से प्रसिद्ध आगरा शहर उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। 

आगरा किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

यमुना नदी के किनारे स्थित आगरा अपनी ऐतिहासिक इमारत के लिए प्रसिद्ध है। 

आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

ताजमहल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा, अंगूरी बाग और गुरुद्वारा गुरु की ताली आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

आगरा की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत कौन सी है?

ताजमहल, आगरा का किला और अकबर का मकबरा आगरा की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें हैं। 

आगरा क्यों प्रसिद्ध है?

भारत का खूबसूरत शहर आगरा अपनी कला, संस्कृति, स्थापत्य और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। आगरा में मुगल कालीन सुंदर-सुंदर बहुत सारी इमारतें बनी हुई हैं। जिन्हें देखने के लिए आगरा में पर्यटकों की भीड़ रहती है।

आगरा का सबसे प्रसिद्ध भोजन क्या है?

दही भल्ला आगरा का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। 

ताजमहल कहां स्थित है?

ताजमहल आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है। 

आगरा का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट कौन सा है?

अकबर का मकबरा आगरा का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। 

आगरा का मशहूर बाजार कौन सा है?

सदर बाजार और सुभाष बाजार आगरा के प्रसिद्ध बाजार हैं। यहां से आप आगरा के हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीद सकते हैं और आगरा के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी यहां स्वाद ले सकते हैं। 

आगरा का निकटतम हवाई अड्डा कौन सा है?

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आगरा का निकटतम हवाई अड्डा है। 

आगरा में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आगरा का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहां से देश के प्रत्येक हिस्से के लिए ट्रेन चलती है। 

फतेहपुर सीकरी क्यों प्रसिद्ध है?

फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है। जो मुग़ल कालीन सुंदरसुन्दर इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। जो लम्बे समय तक अकबर की राजधानी रहा। 

आगरा किस राजवंश की राजधानी था?

आगरा मुगल वंश की राजधानी था। 

3 thoughts on “Agra Me Ghumne Ki Jagah | आगरा में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!