पुणे में घूमने की सबसे शानदार जगह

आगा खान पैलेस

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1942 से 1944 तक इसी पैलेस में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महात्मा गांधी के सचिव महादेव भाई देसाई को बंदी बनाकर रखा गया था।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

यह रक्षा अकादमी दुनिया की एकमात्र रक्षा अकादमी है जहाँ पर तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों को एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है।

पश्चिमी घाट

पश्चिमी घाट में पहाड़, घने जंगल, लुभावनी घटिया और फूलों की विस्तृत श्रृंखलाएं यहाँ का प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यहाँ आकर लोग जादुई दुनिया का अनुभव भी करते हैं।

राजगढ़ का किला

पुणे के निकट एक पहाड़ी पर 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजगढ़ का किला 25 वर्षों तक शिवाजी महाराज की राजधानी रहा।

शिवनेरी किला

300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह किला शिवाजी महाराज का जन्म स्थान है। जिसका निर्माण 16वीं सदी में कराया गया था। यहाँ शिवाजी और उनकी माता जीजाबाई की खूबसूरत मूर्तियां बनी हुई है।

सिंहगढ़ का किला

यदि आप पुणे में हरी-भरी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर शांतिमय वातावरण वाले स्थान की तलाश में है, तो सिंहगढ़ किला उचित विकल्प है।

शिमला में घूमने की बेहतरीन जगह