Bangalore Me Ghumne Ki Jagah | बैंगलोर में घूमने की जगह

दोस्तों आइये आज इस पोस्ट में बात करते हैं बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। उद्यानों के नगर के नाम से मशहूर बैंगलोर शहर दक्षिणी भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। 

जो अपनी कला, संस्कृति और आधुनिक प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है। 

इस खूबसूरत शहर में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल है। जिनके बारे में इस लेख में विस्तार से बताया गया है। 

बैंगलोर के बारे में

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। जो पर्यटन की दृष्टि से भी एक अच्छा पर्यटक गंतव्य है। 

बैंगलोर को भारत की आईटी राजधानी, सिलिकॉन वैली और भारत का उद्यान नगर का भी कहा जाता है। 

बैंगलोर में बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियों के मुख्यालयों के अलावा इसरो का मुख्यालय भी है। 

यह भारत का एकमात्र शहर है जहाँ पर आधुनिक तकनीकी के साथ-साथ प्राचीन विरासत और वास्तुकला को एक साथ देखा जा सकता है। 

इस अनोखे तालमेल को देखकर आपका मन गदगद हो उठेगा। 

बैंगलोर शहर में घूमने की जगह में झीलें, संग्रहालय और आर्ट गैलरी प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से लोग बैंगलोर आते हैं। 

बैंगलोर में घूमने की जगह | Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

  1. कब्बन पार्क
  2. लालबाग बोटैनिकल गार्डन
  3. बैंगलोर पैलेस
  4. इस्कॉन टेंपल
  5. सेंट मैरी बेसिलिका
  6. HAL हेरीटेज सेंटर
  7. विश्वश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय
  8. टीपू सुल्तान समर पैलेस
  9. उल्सूर झील
  10. M. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  11. बैनरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
  12. विधानसभा
  13. फिल्म सिटी
  14. नंदी हिल

1. कब्बन पार्क

Cubbon Park is one the best tourist place in Bangalore
Cubbon Park Bangalore

लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ यह पार्क बैंगलोर में शांतिमय वातावरण वाली जगह है। 

कब्बन पार्क शुरुआत में 100 एकड़ का रोज गार्डन था जो मीड्स पार्क के नाम से जाना जाता था। 

बाद में ऐसे 300 एकड़ तक बढ़ाया गया और इसे कब्बन गार्डन नाम दिया गया। 

जो प्रकृति प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद है।  इस पार्क में 6000 से भी अधिक पेड़-पौधे लगे हुए हैं। 

यहाँ लोग सुबह-शाम व्यायाम और योगा करने के लिए आते हैं। 

इस पार्क में कुछ प्रमुख संरचनाओं हैं जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। 

जिनमें अटारा कचेरी, कब्बन पार्क संग्रहालय, राज धुरंधर और शेषाद्री अय्यर मेमोरियल पार्क प्रमुख है। 

यहाँ पर एक वाटर एक्वेरियम भी है जो देश का दूसरा सबसे बड़ा वाटर एक्वेरियम है। 

इस पार्क में आप सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं और यहाँ का प्रवेश निशुल्क है।

2. लालबाग बोटैनिकल गार्डन

Lalbagh Botanical Garden is the best tourist place in Bangalore
Lalbagh Botanical Garden Bangalore

बैंगलोर शहर के मध्य 240 एकड़ में फैला यह गार्डन पेड़-पेड़ों एवं वनस्पतियों के विश्वस्तरीय वैज्ञानिक अध्ययन के लिए प्रसिद्ध केंद्र है। 

यहाँ पौधों की कई भिन्न-भिन्न प्रजातियां देखने को मिलती हैं। 

इस गार्डन को बनाने की शुरुआत 1760 में हैदर अली ने की थी। जबकि पूरा उसके पुत्र टीपू सुल्तान ने किया था।

लालबाग बोटैनिकल गार्डन में आप दुनिया भर के अदभुत पेड़-पौधों को देख सकते हैं। 

यह गार्डन सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और यहाँ प्रवेश शुल्क मात्र ₹20 है। 

लालबाग बोटैनिकल गार्डन बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में एक शानदार जगह है। 

3. बैंगलोर पैलेस

Bangalore Palace bangaluru me ghumne ki shaandaar jagah hai
Bangalore Palace

बैंगलोर शहर के मध्य द मैजिस्टिक बैंगलोर पैलेस अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। 

जिसे बैंगलोर शहर का केंद्र माना गया है। शहर के केंद्र में 45000 वर्ग फुट में फैले इस भव्य पैलेस को सन 1878 में बनवाया गया था। 

यह पैलेस न सिर्फ़ पर्यटन स्थल है बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। 

द मैजिस्टिक बैंगलोर पैलेस दक्षिण भारत की भव्य वास्तुकला का उदाहरण है। 

जो बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में से एक है। 

साथ ही बैंगलोर में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी यह एक खूबसूरत जगह है। 

4. इस्कॉन टेंपल

Iskcon Temple Bangalore ka prasidh teerth sthal hai
Iskcon Temple Bangalore

भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में एक खूबसूरत एवं सांस्कृतिक जगह है। जो बैंगलोर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक होने के साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी रखता है। 

5. सेंट मैरी बेसिलिका

Saint Mary Basilica Bangalore me ghumne ki jagah hai
Saint Mary Basilica Bangalore

सेंट मैरी बेसिलिका बैंगलोर का सबसे पुराना चर्च है जिसकी स्थापना 1882 में कराई गई थी। 

मध्यकालीन वास्तुकला में निर्मित यह चर्चा औपनिवेश काल की याद दिलाता है। 

इस बेसिलिका में रंगीन कांच की खिड़कियां लगी हुई है जो इस बेसिलिका का मुख्य आकर्षण है। 

इन खिड़कियों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हटा दिया गया था। लेकिन 1947 के बाद इन्हें दोबारा लगा दिया गया। 

इस चर्च के परिसर में मदर मैरी का जन्म दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

जो सितंबर महीने में 10 दिन चलता है और भव्य रथ यात्रा जुलूस के साथ इसका समापन होता है। 

इस खूबसूरत उत्सव में 5 लाख से भी अधिक लोग शामिल होते हैं। 

सेंट मैरी बेसिलिका बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में से एक खूबसूरत जगह है। 

6. HAL हेरीटेज सेंटर

HAL Heritage Centre Bangalore Me Pramukh Paryatan Sthal Hai
HAL Heritage Centre Bangalore

यदि आप वायुयानों को देखना और उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बैंगलोर के HAL हेरीटेज म्यूजियम में जाना चाहिए।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के परिसर में स्थित HAL हेरिटेज सेंटर भारत का पहला एयरोस्पेस संग्रहालय है। जो 2001 में स्थापित किया गया था। 

यह एयरोस्पेस संग्रहालय 60 साल से भी अधिक समय से विमानन उद्योग में काम कर रही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के विकास को दर्शाता है.

इस संग्रहालय में पर्यटक विमान, हेलीकॉप्टर, विमान इंजन मॉडल, उड़ान सिम्युलेटर, वायु यातायात नियंत्रक टावर और भारत के विमानन इतिहास को देख सकते हैं। 

HAL हेरीटेज म्यूजियम बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

7. विश्वश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय

Vishweshwaraiah Industrial And Technical Museum Bangalore me ghumne ki jagah hai
Vishweshwaraiah Industrial And Technical Museum Bangalore

विश्वश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय बैंगलोर में बच्चों के घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत एवं ज्ञानवर्धक जगह है। 

यहाँ बच्चे तरह-तरह की तकनीकी मशीनों और कलाकृतियों को देखकर उनके बारे में जानकारियां प्राप्त करते हैं। 

यह संग्रहालय 1962 में बनकर तैयार हुआ था। 

तबसे विज्ञान प्रेमियों के बीच बैंगलोर में घूमने की जगह में सबसे प्रमुख जगह है। 

यहाँ विभिन्न प्रकार के इंजन, बिजली, मनोरंजन विज्ञान, अंतरिक्ष और जैव प्रौद्योगिकी को देखा जा सकता है और उनके बारे में जानकारियां भी इकट्ठी की जा सकती हैं। 

यहाँ दिन में समय-समय पर साइंस ऑन ए स्पेयर, तारामंडल 3D फिल्म शो और साइंस शो जैसे मनोरंजक शो आयोजित होते रहते हैं। 

एनिमेटेड डायनासोर, राइट ब्रदर्स के फ्लेयर और स्टीम लोकोमोटिव भी बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करते हैं। 

बैंगलोर का विश्वश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय बच्चों में विज्ञान के प्रति जुड़ाव उत्पन्न करने की एक खूबसूरत पहल है। 

8. टीपू सुल्तान समर पैलेस

Tipu Sultan Summer Palace Bangalore me ghumne ki jagah hai
Tipu Sultan Summer Palace Bangalore

बैंगलोर किले में स्थित यह महल इंडो-इस्लामी वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण है। 

जिसका निर्माण 1791 में टीपू सुल्तान के शासनकाल में हुआ था। यह महल पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

जो पर्यटन बैंगलोर में घूमने जाते हैं, वह टीपू सुल्तान के इस महल को देखना आवश्यक चाहते हैं। 

इस महल की दीवारों पर टीपू सुल्तान के जीवन से जुड़े पहलुओं को भी चित्रित किया गया है। 

मैसूर के शासक टीपू सुल्तान ग्रीष्मकाल में इसी महल में निवास किया करते थे। 

इसीलिए इस महल को टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन स्वर्ग भी कहा जाता है। 

9. उल्सूर झील

Ulsoor Lake Bangalore ka famouse tourist place hai
Ulsoor Lake Bangalore

लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैली यह झील बैंगलोर की सबसे प्रसिद्ध झील है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक उचित स्थान है। 

यदि आप बैंगलोर में किसी शांतिमय वातावरण वाले स्थान की खोज में है तो उल्सूर झील उचित विकल्प है। 

यहाँ लोग परिवार एवं दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं। 

इस झील में नौकायन की भी व्यवस्था है तथा झील के चारों तरफ पैदल ट्रैक का निर्माण किया गया है। 

उल्सूर झील बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) में एक शांतिमय वातावरण वाली जगह है। 

10. M. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

M. Chinnaswamy Stadium Bangalore me ghumne ki jagah hai
M. Chinnaswamy Stadium Bangalore

बैंगलोर का M. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारत के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। 

35000 दर्शक क्षमता वाले इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 1969 में पूरा हुआ था। 

तब से यहाँ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होता आ रहा है। 

M. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का होम ग्राउंड भी है। 

इस स्टेडियम का मालिकाना अधिकार कर्नाटक सरकार के पास है। 

बैंगलोर का M. चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के बीच हमेशा ही चर्चा में रहता है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह स्टेडियम एक पर्यटन स्थल से काम नहीं है। 

11. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान

Bannerghatta National Park Bangalore me ghumne ki jagah ahai
Bannerghatta National Park Bangalore

बैंगलोर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह उद्यान जंगली जीवों और वनस्पतियों की वजह से जाना जाता है। 

104 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान में देश का पहला तितली पार्क भी स्थापित किया गया है जो इस राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख आकर्षण है। 

साथ ही राष्ट्रीय उद्यान में एक चिड़ियाघर भी है जहाँ बहुत से जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आवासों को देखा जा सकता है। 

खुले जंगल में घूमना पसंद करने वाले लोगों के लिए यहाँ जंगल सफारी की भी सुविधा उपलब्ध है। 

यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। 

इस बायोलॉजिकल पार्क में प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किया गया है जो आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में घूमने की जगह (Karnataka Me Ghumne Ki Jagah) में एक शानदार जगह है। 

12. विधानसभा

Vidhansabha Bangalore Me Ghmne Ki Jagah Hai
Vidhansabha Bangalore

बैंगलोर विधानसभा देश की खूबसूरत विधानसभाओं में से एक है। 

600 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह विधानसभा परिसर प्रशासनिक भवन के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी है। 

यहाँ लोग घूमने जाते हैं। आपके पास स्पेशल परमिशन हो तो आप मुख्य भवनों को भी देख सकते हैं। 

बैंगलोर विधानसभा को 26 जनवरी, 15 अगस्त और दीवाली जैसे त्योहारों पर लाइटों द्वारा सजाया जाता है। 

सजी हुई विधानसभा का माहौल और भी भव्य लगता है। 

13. फिल्म सिटी

Film City Bangalore Me Ghumne Ki Jagah Hai
Film City Bangalore

बैंगलोर फिल्म सिटी देश के एक्यूजमेंट पार्कों में से एक है। यह एक प्रकार का थीम पार्क है। 

जहाँ बहुत सी मनोरंजक गतिविधियों को देखा जा सकता किया जा सकता है। 

यह पार्क हर उम्र के लोगों के घूमने के लिए उचित जगह है। इस फिल्म सिटी में एक्साइटिंग राइड्स, वाटर पार्क, डायनासोर पार्क, हाईटेक मिशन, मिरर हाउस, ट्राइबल म्यूजियम कार्ड, बिग बॉस टूर, एक्वाकिंग्डम का भी आनंद उठाया जा सकता है। 

यह पार्क पयर्टकों के लिए भी खूबसूरत जगह है। पर्यटक इस फिल्म सिटी में सिनेमा जगत की जादुई दुनिया और परदे के पीछे की सारी कहानी को पास से देख और समझ सकते हैं। 

14. नंदी हिल्स

Nandi Hills Bangalore Ka Famous Hill Station Hai
Nandi Hills Bangalore

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में स्थित नंदी हिल्स बैंगलोर बसियों के लिए लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो योगानंदेश्वर के मंदिर के लिए भी जाना जाता है। यह हिल स्टेशन ट्रैकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। 

यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य की लालिमा का नजारा देखने लायक होता है। 

नंदी हिल्स फोटोशूट के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। जब भी आप नंदी हिल्स घूमने जाएं तो अपने साथ एक कैमरा अवश्य ले जाएं। 

और पढ़ें Ludhiana Me Ghumne Ki Jagah | लुधियाना में घूमने की जगह

Kerala Me Ghumne Ki Jagah | केरल में घूमने की जगह

Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah | लक्षद्वीप में घूमने की जगह

बैंगलोर कैसे पहुंचे

बैंगलोर सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग द्वारा देश के सभी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

जिसके माध्यम से आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज या खुद के वाहन से बैंगलोर आसानी से जा सकते हैं। 

बैंगलोर में स्थित केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है जो देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। 

भारत देश में ट्रेन का सफर सभी को पसंद है यदि आप भी ट्रेन के माध्यम से ही बैंगलोर जाना चाहते हैं तो बैंगलोर में यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन यहाँ का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। 

जो देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। 

बैंगलोर सड़क मार्ग द्वारा भी देश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। जिसके माध्यम से आप राज्य परिवहन की बसों के माध्यम से या खुद के वाहन से बैंगलोर आसानी से पहुंच सकते हैं। 

खूबसूरत शहर बैंगलोर में स्थानीय परिवहन भी सुगमतापूर्वक संचालित होता है जिसके माध्यम से आप बैंगलोर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आसानी से घूम सकते हैं। आप बैंगलोर में ऑनलाइन भी ऑटो और टैक्सी की बुकिंग कर सकते हैं। 

बैंगलोर कब जाना चाहिए

बैंगलोर का मौसम साल वर्ष सुहावना रहता है जिसकी वजह से बैंगलोर को उद्यानों का नगर भी कहा जाता है। 

अतः मौसम के दृष्टिकोण से आप साल के किसी भी महीने में बैंगलोर घूमने जा सकते हैं। 

बैंगलोर में घूमने का खर्चा

बैंगलोर की गिनती भारत के सबसे महंगे शहरों में होती है।

आपको यहाँ घूमने के लिए प्रति व्यक्ति ₹15000 से ₹25000 तक का खर्चा हो सकता है। 

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है जो आपके आने-जाने, खाने-पीने, रुकने और घूमने-फिरने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

FAQs 

बैंगलोर किस राज्य में स्थित है?

सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर भारत का खूबसूरत शहर बैंगलोर कर्नाटक राज्य में स्थित है और राज्य की राजधानी भी है। 

बैंगलोर क्यों प्रसिद्ध है?

भारत का IT हब कहा जाने वाला बैंगलोर शहर अपनी कला, संस्कृति, ऐतिहासिक इमारतें और तकनीकी संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। 

बैंगलोर में कौन-कौन से पर्यटन स्थल है?

कब्बन पार्क, लालबाग बोटैनिकल गार्डन, नंदी हिल्स, बैंगलोर पैलेस, उल्सूर झील और टीपू सुल्तान समर पैलेस बैंगलोर के प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

इसरो का मुख्यालय कहां स्थित है?

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस आर्गेनाईजेशन में से एक भारत की इसरो का मुख्यालय बैंगलोर शहर में स्थित है। 

बैंगलोर में कौन सा हवाई अड्डा है?

कैंपगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बैंगलोर में स्थित है जो देश दुनिया के प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

बैंगलोर में कौन सी भाषा बोली जाती है?

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा बोली जाती है।
इसके अलावा यहाँ हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी भी बोली जाती है। 

निष्कर्ष

इस लेख में बैंगलोर में घूमने की जगह (Bangalore Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

साथ ही यह भी बताया गया है कि बैंगलोर कैसे पहुंचा जा सकता है, बैंगलोर कब जाना चाहिए और बैंगलोर घूमने का कितना खर्चा होगा। 

यह जानकारी इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध जानकारी को सत्यापित करके एक जगह पर प्रकाशित करने का प्रयास है। आशा करता हूं कि आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आपके लिए उपयोगी भी होगी। 

यदि आपको इस लेख में कोई त्रुटि लगे या कोई सुझाव हो तो कमेंट करके अवश्य बताइएगा। 

2 thoughts on “Bangalore Me Ghumne Ki Jagah | बैंगलोर में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!