Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah | अहमदाबाद में घूमने की जगह

आइये दोस्तों आज हम बात करते हैं भारत के मैनचेस्टर कहे जाने वाले शहर अहमदाबाद में घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

अहमदाबाद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने सूती वस्त्र उद्योगों के लिए विश्व विख्यात है। यहाँ घूमने की बहुत सारी जगह हैं। 

अहमदाबाद के बारे में

साबरमती नदी के किनारे स्थित अहमदाबाद भारत का प्रमुख व्यापारिक शहर है, जो पहले गुजरात राज्य की राजधानी हुआ करता था। 

सूती वस्त्र उद्योग के लिए अहमदाबाद पूरे विश्व में जाना जाता है। 

अहमदाबाद को ‘मैनचेस्टर आफ इंडिया’ और ‘स्वर्णिम गुजरात’ के नाम से भी जाना जाता है। 

इसके अलावा अहमदाबाद को स्वतंत्रता आंदोलन की जननी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर महात्मा गांधी की कर्म स्थली प्रसिद्ध साबरमती आश्रम स्थित है। 

जहाँ से स्वतंत्रता आंदोलन के संचालन के लिए नीतियां बनाई गई थीं। अगर बात की जाए अहमदाबाद में घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah) की तो अहमदाबाद में घूमने की बहुत सारी जगहें हैं। 

अहमदाबाद में घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah)

लॉ गार्डन (Law Garden)

साबरमती गांधी आश्रम

अडालज बावड़ी

गुजरात Science City अहमदाबाद

साबरमती रिवरफ्रंट

हूथीसिंग जैन मंदिर

Nexus Ahmedabad One Mall

Iskcon Temple

परिमल Garden

श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर

कांकरिया झील

World Vintage

लॉ गार्डन

Law Garden Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
Law Garden Ahmedabad

अगर आप अहमदाबाद घूमने जा रहे हैं तो लॉ गार्डन अवश्य जाएगा। लॉ गार्डन एक विशाल पार्क है। 

जहाँ आपको गुजराती जीवनशैली और यहाँ का रहन-सहन अच्छे से देखने को मिलेगा क्योंकि यहाँ गुजराती हस्तशिल्प की वस्तुओं की दुकानें लगी रहती हैं। यहाँ से आप गुजराती परिधानों और हस्तशिल्प की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा गुजराती व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं। लॉ गार्डन अहमदाबाद में घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah) में प्रमुख जगह है। 

साबरमती गांधी आश्रम

Sabarmati Ashram Ahmedabad Me Gumne Layak Jagah Hai
Sabarmati Ashram Ahmedabad

साबरमती आश्रम अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ हमारे ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी’ और ‘कस्तूरबा गांधी’ का निवास स्थान हुआ करता था। 

यहाँ महात्मा गांधी जी ने ‘स्वतंत्रता आंदोलन’ को सफल बनाने के लिए अनेकों रणनीतियां बनाई थी। 

प्रसिद्ध ‘नमक सत्याग्रह’ और ‘दांडी यात्रा’ यहीं से शुरू की गई थी। 

अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे स्थित यह आश्रम 1963 में एक संग्रहालय बना दिया गया है। 

जहाँ आप महात्मा गांधी जी से जुड़ी प्रमुख चीजों को देख सकते हैं और उनकी जानकारी ले सकते हैं। 

अडालज बावड़ी

Adalaj Bawdi Ahmedabad me ghumne ki jagah hai
Adalaj Bawdi Ahmedabad

अहमदाबाद शहर से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ऐतिहासिक स्थल 15वीं सदी में बनवाया गया था। 

इस खूबसूरत पांच मंजिला बावड़ी का निर्माण रानी रुड़ाबाई ने अपने पति ‘राणा वीर सिंह‘ की याद में करवाया था। 

यह बावड़ी ‘इंडो-इस्लामिक’ वास्तुकला का एक उदाहरण है। इस बावड़ी में हिंदू, जैन और इस्लामिक वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है। 

अगर आप अहमदाबाद जाएं तो अडालज बावड़ी देखने अवश्य जाएं। 

गुजरात Science City अहमदाबाद

Gujarat Science City Is Th e Best Tourist Place In Ahmedabad
Gujarat Science City Ahmedabad

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि विज्ञान हमारे जीवन में कितना आवश्यक है और हमारे जीवनको कैसे प्रभावित करता है। तो आपको यहाँ अवश्य जाना चाहिए। 

गुजरात साइंस सिटी अहमदाबाद का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

107 हैकटेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ यह संस्थान विज्ञान के प्रति जिज्ञासु जिज्ञासा रखने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

यहाँ विज्ञान के प्रति जिज्ञासु लोगों के बीच टॉक शो और कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाता है। 

अगर गुजरात साइंस सिटी के परिसर की बात की जाए तो यहाँ एक षट्कोणाकार इमारत के अलावा एक आईमैक्स 3D थिएटर, एक एनर्जी पार्क, एक जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फब्बारे और एक एम्फीथियेटर स्थित है। 

षट्कोणाकार इमारत और एम्फीथियेटर यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। 

साबरमती रिवरफ्रंट

Sabarmati Riverfront is one of the best place to visit in Ahmedabad
Sabarmati Riverfront Ahmedabad

साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद का प्रमुख पर्यटन स्थल है। साबरमती नदी पर विकसित किया गया एक वॉटर फ्रंट है। 

इसे विकसित करने का प्रमुख उद्देश्य अहमदाबाद में पर्यटकों को आकर्षित करना है। 

यहाँ बड़े-बड़े पार्क और प्लाजा का निर्माण भी कराया गया है। 

यदि आप अहमदाबाद घूमने जा रहे हैं तो साबरमती रिवरफ्रंट अवश्य जाएं। 

हूथीसिंग जैन मंदिर

Huthising Temple Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
Huthising Temple Ahmedabad

हूथीसिंग जैन मंदिर जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहाँ देश-विदेश से लोग तीर्थ यात्रा करने आते हैं। 

यहाँ जैन धर्म के 15वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ की प्रतिमा स्थापित है। इसका निर्माण 1848 में करवाया गया था। 

Nexus Ahmedabad One Mall

Nexus Ahmedabad One Mall is the best tourist attraction in Ahmedabad
Nexus Ahmedabad One Mall Ahmedabad

यह अहमदाबाद का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है। 82000 वर्ग मीटर में फैला हुआ यह मॉल 2011 में बनकर तैयार हुआ था। 

यहाँ से आप लाइफस्टाइल की ब्रांडेड चीज खरीद सकते हैं। 

नेक्सस अहमदाबाद वन अहमदाबाद में घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

Iskcon Temple अहमदाबाद

Iskcon Temple Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
Iskcon Temple Ahmedabad

इस्कॉन टेंपल अहमदाबाद का खूबसूरत मंदिर है जो कि गुजरात समाचार प्रेस के समीप बना हुआ है। 

यह मंदिर राधा-कृष्ण को समर्पित है। यहाँ आप शांतिमय वातावरण का भी अनुभव कर सकते हैं। 

इस मंदिर को हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में आप हरे राम हरे कृष्ण के मंत्रों का उच्चारण भी सुन सकते हैं। इस्कॉन टेंपल अहमदाबाद में घूमने लायक जगह है। 

परिमल गार्डन

Parimal Garden Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah
Parimal Garden Ahmedabad

परिमल गार्डन अहमदाबाद का एक खूबसूरत उद्यान है। जहाँ आपको पत्थर की बैंचों और झूलों का संग्रह देखने को मिलेगा। 

यह गार्डन बच्चों और बुजुर्गों का पसंदीदा गार्डन है। लोग यहाँ सुबह शाम सैर करने के लिए जाते हैं। 

बुजुर्गों के लिए यहाँ लाफिंग क्लब भी बनाया गया है। 

श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर

Akshardham Mandir Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
Akshardham Mandir Ahmedabad

अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर हिंदू धर्म के स्वामीनारायण संप्रदाय को समर्पित है। 

यहाँ भगवान स्वामीनारायण की स्वर्ण लेपित प्रतिमा स्थापित की गई है। 

गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हुआ यह मंदिर अहमदाबाद की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

मंदिर के परिसर में एक बगीचा, एक जलाशय जिसमें फव्वारा लगा हुआ है और बहुत सारे पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं। 

संध्या के समय यहाँ वाटर शो भी होता है जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। 

इस मंदिर में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवेश किया जा सकता है। 

कांकरिया झील 

Kankaria Jheel Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
Kankaria Jheel Ahmedabad

कांकरिया झील अहमदाबाद में घूमने की जगह में एक लोकप्रिय जगह है। 

जिसकी स्थापना राजा कुतुबुद्दीन ने 15वीं सदी में करवाई थी। इसीलिए इस झील को हौज-ए-कुतुब के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में इसका पुनर्निर्माण करवाया गया था। 

इस झील के बीचो-बीच नगीना बाड़ी बना हुआ है जो की एक सुंदर महल है। 

यहाँ लोगों के लिए बहुत सारी गतिविधियों जैसे जिमनास्टिक, तीरंदाजी और नाव की सवारी उपलब्ध है। 

शाम के समय यहाँ नौका की सवारी एक आनंददायक अनुभव देती है। 

अगर आप अहमदाबाद घूमने का मन बना रहे हैं तो काकरिया झील अवश्य जाएं। 

World Vintage Car Museum

World Vintage Car Museum Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah Hai
World Vintage Car Museum Ahmedabad

जो लोग कारों के शौकीन हैं उन्हें यहाँ अवश्य जाना चाहिए। वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम में सर्वश्रेष्ठ कारें जैसे रोल्स रॉयस, बेंटले, जेगुआर,कैडिलेक, लगोण्डा, ऑस्टिन, मर्सिडीज और ऑबर्न्स आदि कारें देखने को मिलेंगीं और ₹1000 का शुल्क देकर आप इन्हें चला भी सकते हैं। 

यह कार म्यूजियम अहमदाबाद शहर के बाहर सरदार पटेल रिंग रोड के पास स्थित है। 

Read More Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah | जोधपुर में घूमने की जगह

5 जोधपुर में घूमने बेहतरीन की जगह | Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah

6 उदयपुर में घूमने की जगह | Udaipur Me Ghumne Ki Jagah

अहमदाबाद कैसे पहुंचे

अहमदाबाद आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज और खुद के वाहन से भी जा सकते हैं। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर का प्रमुख एवं एकमात्र हवाई अड्डा है। जहाँ से देश के सभी प्रमुख शहरों से उड़ानें मिलती हैं। 

इसके अलावा अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन शहर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

अहमदाबाद शहर सड़क मार्ग द्वारा भी देश के सभी हिस्सों सेबहुत ही अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

जिसके माध्यम से आप गुजरात परिवहन और आसपास के राज्य परिवहन की बसों से और खुद के वाहन से भी अहमदाबाद जा सकते हैं। 

अहमदाबाद कब जाना चाहिए

गुजरात राज्य में स्थित इस शहर अहमदाबाद का मौसम पूरे साल एक जैसा ही रहता है इसीलिए आप अहमदाबाद साल में किसी भी महीने में जा सकते हैं। 

अहमदाबाद में घूमने का खर्चा

अहमदाबाद में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 8000 से 15000 रुपए तक का खर्चा हो सकता है। एक खर्चा आप काम या ज्यादा भी हो सकता है। जो कि आपके रहने, खाने-पीने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

FAQs

अहमदाबाद किस राज्य में पड़ता है। 

सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध अहमदाबाद गुजरात राज्य में पड़ता है। 

अहमदाबाद किस नदी के किनारे स्थित है?

साबरमती नदी के किनारे स्थित अहमदाबाद भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

अहमदाबाद को और किस नाम से जाना जाता है?

भारत का मैनचेस्टर के अलावा सूती वस्त्रों की राजधानी के नाम से भी अहमदाबाद को जाना जाता है।

अहमदाबाद क्यों प्रसिद्ध है?

अपनी कला, संस्कृति और सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध अहमदाबाद गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। 

अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

लॉ गार्डन, साबरमती गांधी आश्रम, परिमल गार्डन, कांकरिया झील और साबरमती रिवर फ्रंट अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

अहमदाबाद का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट कौन सा है?

साबरमती गांधी आश्रम अहमदाबाद का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्म स्थली भी है। 

अहमदाबाद का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

ढोकला और फाफड़ा अहमदाबाद के प्रसिद्ध भोजन है। 

अहमदाबाद का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट क्या है?

एल्पिक और पैच वर्क अहमदाबाद का प्रसिद्ध हस्तशिल्प है। 

अहमदाबाद में कौन सा क्रिकेट स्टेडियम है?

नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है। जो IPL में गुजरात टाइटंस टीम का होम ग्राउंड है।

अहमदाबाद में कौन सा हवाई अड्डा है?

सरदार पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद में स्थित है।

अहमदाबाद में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन अहमदाबाद का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

2 thoughts on “Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah | अहमदाबाद में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!