Mumbai Me Ghumne Ki Jagah | मुंबई में घूमने की जगह

आइये दोस्तों आज बात करते हैं सपनों के शहर कहे जाने वाले शहर मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। भारत में मुंबई को फिल्म सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 1905 से पहले मुंबई का नाम बॉम्बे हुआ करता था। 

मुंबई के बारे में 

मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। साथ ही मुंबई भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर भी है। 

इसे को सपनों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ साल भर में लाखों लोग रोजगार के लिए जाते हैं। 

मुंबई को बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। जहां देश भर से कलाकार अपना अभिनय दिखाने और फिल्मों में काम पाने के उद्देश्य से जाते हैं। अगर मुंबई में घूमने की जगह की बात की जाए तो मुंबई में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट, बार, थिएटर, समुद्री किनारे, गगनचुम्बी इमारतें और नामचीन हस्तियों के घर हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

और लाखों लोग देश विदेश से इन्हें देखने के लिए मुंबई जाते हैं। 

आइये आगे बात करते हैं मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah)

सपनों के शहर और बॉलीवुड के नाम से मशहूर शहर मुंबई में घूमने की बहुत सी जगह हैं-

  1. गेटवे ऑफ इंडिया
  2. श्री सिद्धिविनायक मंदिर
  3. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
  4. संजय गांधी नेशनल पार्क
  5. हैंगिंग गार्डन
  6. एलीफेंटा गुफाएं
  7. जुहू बीच
  8. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
  9. कान्हेरी गुफाएं
  10. मरीन ड्राइव
  11. बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज 
  12. ग्लोबल विपश्यना पगोडा
  13. ताज होटल मुंबई
  14. वानखेड़े स्टेडियम

गेटवे ऑफ इंडिया

Gate Way Of India Mumbai me ghumne ki jagah hai
Gate Way Of India Mumbai

गेटवे ऑफ इंडिया 1924 में बनकर तैयार हुआ था।

इसका निर्माण किंग जॉर्ज और क्वीन मैरी की पहली भारत यात्रा के उपलक्ष में करवाया गया था। 

गेटवे ऑफ इंडिया हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है। इसकी ऊंचाई 26 मीटर है। 

वर्तमान में गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का सबसे लोकप्रिय Picnic Spot  है। 

समुद्र के किनारे बनी हुई इस इमारत को देखने के लिए लोग देश-विदेश से मुंबई जाते हैं। 

यदि आप मुंबई गए और गेटवे ऑफ इंडिया को देखे बगैर चले आए तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। 

यहाँ आप नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah) में प्रथम स्थान पर है। 

श्री सिद्धिविनायक मंदिर

Shree Siddhivinayak Temple Mumbai me famouse tirth sthal hai
Shree Siddhivinayak Temple Mumbai

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जो भगवान गणेश को समर्पित है। 

मंदिर के गर्भ ग्रह में रखी भगवान गणेश की चतुर्मुखी प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। 

इस प्रतिमा के अगल-बगल भगवान गणेश की दोनों पत्नियों माता रिद्धि और माता सिद्धि की प्रतिमाएँ बनी हुई हैं। 

यह सभी मूर्तियां काले पत्थर को तरास कर बनाई गई हैं। 

मुंबई का प्रसिद्ध गणेश उत्सव का आयोजन यहीं होता है। मंगलवार के दिन यहाँ श्रद्धालुओं की बड़ी-बड़ी कतारें लगतीं हैं। 

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

Chhatrapati Shivaji Terminus Mumbai Me Ghumne Ki Jagah Hai
Chhatrapati Shivaji Terminus Mumbai

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशन में से एक है जो मुंबई शहर के केंद्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

इसका निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान करवाया गया था। पहले इसका नाम महारानी विक्टोरिया रेलवे टर्मिनस हुआ करता था।

जो की एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था। इस रेलवे स्टेशन की वास्तुकला अद्वितीय है। 

जो उसे एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनाती है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई में घूमने की जगह में एक प्रमुख जगह है। 

संजय गांधी नेशनल पार्क

Sanjay Gandhi National Park Mumbai Me Ghumne Ki Jagah hai
Sanjay Gandhi National Park Mumbai

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई का प्रसिद्ध Picnic Spot है। जो मुंबई के बोरीवली इलाके में पड़ता है। 

यहाँ आप जंगल सफारी भी कर सकते हैं। जंगल सफारी के दौरान यहाँ कई तरह के जानवर एवं पेड़ पौधे को देख सकते हैं। 

इस नेशनल पार्क के बीच में एक झील है जिसमें आप नौका की सवारी भी कर सकते हैं। 

यहाँ आप अपने बच्चों और परिवार के साथ भी जा सकते हैं। इस संरक्षित वन क्षेत्र को मुंबई का फेफड़ा कहा जाता है। 

क्योंकि यह क्षेत्र मुंबई को स्वच्छ हवा प्रदान करता है।

संजय गांधी नेशनल पार्क विश्व का एकमात्र नेशनल पार्क है जो कि किसी शहर के बीच में स्थित है। 

हैंगिंग गार्डन

Hanging Garden is the best place to visit in Mumbai
Hanging Garden Mumbai

हैंगिंग गार्डन मुंबई का प्रसिद्ध Picnic Spot है जो मालाबार पहाड़ियों पर स्थित एक हरा भरा बगीचा है। 

इसे फिरोज शाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली के लिहाज से यह काफी खूबसूरत है। 

यदि आप मुंबई में किसी शांतिमय वातावरण वाले स्थान पर समय बिताना चाहते हैं। तो उसके लिए यह गार्डन बहुत अच्छा विकल्प है। 

इस गार्डन में जूते के आकार की एक आकृति बनी हुई है। जो इस गार्डन का मुख्य आकर्षण है। यहाँ बच्चों के लिए झूले भी लगे हैं। 

यह गार्डन सुबह योग के लिए एक उचित जगह है।

यह गार्डन सुबह 5:00 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है और साथ ही यहाँ का प्रवेश निशुल्क है। 

एलीफेंटा गुफाएं

Elephanta Caves are the best tourist place in mumbai
Elephanta Caves

मुंबई तट से कुछ ही दूरी पर स्थित एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम एलिफेंटा आईलैंड है।

यहाँ पत्थरों को काटकर हाथियों की आकृति बनाई गई हैं। 

इसीलिए इसे एलीफेंटा गुफाएं कहा जाता है। यहाँ हाथियों के अलावा भगवान शिव और माता पार्वती की भी मूर्तियां हैं। 

इन गुफाओं की प्रमुख बात यह है कि आज तक यह नहीं पता लग पाया है कि इनका निर्माण किसने करवाया था। 

यह आईलैंड मुंबई का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। 

अगर आप मुंबई के शोरगुल से दूर किसी शांति में स्थान पर समय बिताना चाहते हैं।

तो उसके लिए यह आईलैंड एक उचित विकल्प है। 

एलिफेंटा की गुफाएं यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल हैं। यहाँ घूमने का शुल्क भी पड़ता है। 

जुहू बीच

Juhu Beach is the best picnic spot in Mumbai
Juhu Beach Mumbai

जुहू बीच मुंबई का प्रसिद्ध Picnic Spot  माना जाता है। जो अरब सागर के किनारे स्थित है।

यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। 

यह स्थान फिल्म निर्माताओं के लिए भी पसंदीदा है। यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग कराई गई है। 

आप मुंबई घूमने गए और जुहू बीच नहीं गए तो आपकी मुंबई ट्रिप अधूरी मानी जाएगी। 

जुहू बीच मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah) में प्रमुख जगह है। 

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya mumbai ghumne ki jagah hai
Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya

इस खूबसूरत संग्रहालय का निर्माण 1905 में प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा के उपलक्ष में करवाया गया था। 

जो की 1922 में बनकर तैयार हुआ था। पहले इसे प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। 

यहाँ प्राचीन भारत के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। यहाँ मुगल काल और मराठा साम्राज्य के सिक्के और बर्तन देखने को मिलते हैं। 

साथ ही हड़प्पा सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता के भाले, तलवारें और अन्य औजार भी देखने को मिलते हैं। 

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में ₹40 का एक ऑडियो गाइड भी मिलता है। 

जिसमें आप संग्रहालय में रखी सभी वस्तुओं के बारे में जान सकते हैं। यह संग्रहालय छात्रों के लिए मस्ट विजिट प्लेस है। छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne Ki Jagah) में से एक प्रमुख जगह है। 

कान्हेरी गुफाएं

Kanheri Caves is one of the best tourist places in mumbai
Kanheri Caves

कन्हेरी गुफाएं मुंबई के प्रसिद्ध राजीव गांधी नेशनल पार्क के समीप स्थित हैं। जो प्राचीन काल मैं बौद्ध भिक्षुओं का आवास हुआ करती थीं। यहाँ 109 गुफाओं का समूह है जो 9वीं सदी में बेसाल्ट चट्टानों से बनाया गया था। 

अगर आप बौद्ध धर्म के इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं तो आपको यहाँ अवश्य जाना चाहिए। यहाँ के शुक्ल की बात की जाए तो भारतीयों के लिए ₹15 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹200 है। 

कन्हेरी गुफाएं मुंबई में घूमने की जगह में सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। 

मरीन ड्राइव

Marine Drive Mumbai me ghumne ki jagah hai
Marine Drive Mumbai

मुंबई में समुद्र तट के किनारे स्थित यह 6 लेन वाला रोड 3 किलोमीटर लंबा है। जो मुंबई के नरीमन पॉइंट को बाबुलनाथ से जोड़ता है। 

यह रोड एक तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है जबकि इसके एक तरफ ताड़ के पेड़ खड़े हैं।

शाम के समय यहाँ ठंडी-ठंडी हवा बहती है। जो सैलानियों को आकर्षित करती है। 

रात्रि में यहाँ स्ट्रीट लाइट का नजारा देखने लायक होता है। मरीन ड्राइव मॉर्निंग वॉक के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। 

बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज

Bandra Vorly Sea Link is best road in mumbai
Bandra Worli Sea Link

यह भारत का एक प्रसिद्ध लिंक ब्रिज है जो  मुंबई के बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है ,यह 8 लेन वाला ब्रिज कंक्रीट और स्टील से बना हुआ है। 

इस पुल की लंबाई 5 किलोमीटर है। इस पुल के माध्यम से वर्ली और बांद्रा की दूरी मात्र 12 मिनट में तय की जा सकती है। 

शाम के समय पुल के पास बने समुद्री किनारो पर टहला जा सकता है। यहाँ शाम के समय ठंडी हवा बहती है, जो एक सुखद अनुभव प्रदान करती है ,

इस पुल पर ड्राइव करने के लिए 75 रुपए का शुल्क देना पड़ता है। समुद्र के अंदर हवा में लटका हुआ यह पुल मुंबई की शान माना जाता है। 

रात में जब इसकी लाइट जलती है तब अरब सागर का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप मुंबई घूमने जाएं तो यहाँ अवश्य जाएं। 

ग्लोबल विपश्यना पैगोडा

Global Vipasana Pagoda Mumbai me ghumne ki jagah hai
Global Vipasana Pagoda Mumbai

समुद्र के बीचो-बीच स्थित ग्लोबल विपश्यना पैगोडा मुंबई का प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप है। जो सुनहरे रंग से रंगा गया है। 

इसकी वास्तुकला अद्भुत है। यह पूरी तरह भगवान बुद्ध को समर्पित है। यह स्थान योग और मेडिटेशन के लिए सर्वोत्तम है। 

यहाँ एक बड़ा सा हाल है। जिसमें 8000 लोग एक साथ योग कर सकते हैं। यहाँ दीवारों पर बनी पेंटिंग पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

यहाँ पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी बना हुआ है। आप सुरक्षा जांच के बाद ही यहाँ प्रवेश कर सकते हैं। 

अगर योग विपश्यना और मेडिटेशन की दीक्षा लेना चाहते हैं तो आप यहाँ दीक्षा भी ले सकते हैं। 

Read More Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah | अहमदाबाद में घूमने की जगह

Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah | जोधपुर में घूमने की जगह

अहमदाबाद में घूमने की सबसे खूबसूरत स्थान |Ahmedabad Me Ghumne Ki Jagah

ताज होटल

Wankhede Stadium Mumbai Me Dekhne Layak Jagah Hai
Taj Hotel Mumbai

मुंबई का ताज होटल मुंबई में देखने की जगह में एक प्रमुख जगह है। इसका निर्माण 1903 में जमशेदजी टाटा द्वारा करवाया गया था। 

यह भारत का पहला पांच सितारा होटल है। इसका मालिकाना हक टाटा कंपनी के पास है। 

यह 120 साल पुराना होटल है। जहां बड़े-बड़े नाम चीन लोग ठहरते हैं और विदेशी मेहमानों का भी यह पसंदीदा होटल है। 

वानखेड़े स्टेडियम

Wankhede Stadium Mumbai me ghumne ki jagah hai
Wankhede Stadium Mumbai

वानखेड़े स्टेडियम एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। जो 1974 में बनकर तैयार हुआ था। 

यहाँ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मुख्यालय भी है। वानखेड़े स्टेडियम को भारत में क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। 

यह प्रसिद्ध स्टेडियम मुंबई के चर्चगेट के पास स्थित है। भारत ने वह 2011 विश्व कप फाइनल इसी मैदान पर जीता था। 

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में घूमने की जगह में प्रमुख जगह है। 

अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो आप वानखेड़े स्टेडियम देखने अवश्य जाएं। 

मुंबई में घूमने का खर्चा

मुंबई में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 10000 से 15000 रुपए तक का खर्चा हो सकता है।

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है जो आपके रुकने, खाने-पीने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

मुंबई कैसे पहुंचे

मुंबई आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज या खुद के वाहन से भी जा सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ  का प्रमुख हवाई अड्डा है।

जो देश के सभी छोटे-बड़े हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

अगर ट्रेन की बात की जाए तो मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल जैसे बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन है।

जो देश के सभी छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। जहां देश के हर छोटे-बड़े शहर से ट्रेन आती जाती रहती है। 

इसके अलावा सड़क मार्ग द्वारा भी आप मुंबई जा सकते हैं। 

मुंबई घूमने का सही समय

मुंबई आप साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। मुंबई में साल के हर महीने में मौसम एक जैसा ही रहता है। 

FAQs

मुंबई किस राज्य में पड़ता है?

सपनों की नगरी मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

मुंबई क्यों प्रसिद्ध है?

अपने खूबसूरत दृश्य एवं समुद्री किनारो और गगनचुंबी इमारतों के अलावा मुंबई फिल्म उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

गेटवे ऑफ इंडिया, एलिफेंटा गुफाएं, जुहू बीच, कन्हेरी गुफाएं, हैंगिंग गार्डन और बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट कौन सा है?

जुहू बीच मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है।

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन सा है?

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कौन सा है?

भेलपुरी मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है।

मुंबई में कौन सा क्रिकेट स्टेडियम है?

वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम, ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम और DY पाटिल क्रिकेट स्टेडियम मुंबई के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं।

मुंबई में कौन सा हवाई अड्डा है?

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई में स्थित है।

मुंबई में कौन-कौन से प्रमुख रेलवे स्टेशन है?

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बांद्रा टर्मिनस मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशन है। 

भारत की औद्योगिक राजधानी किसे कहते हैं?

मुंबई को भारत  की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है।

  • आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र: Nalanda Me Ghumne Ki Jagah, Nalanda University

    आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र: Nalanda Me Ghumne Ki Jagah, Nalanda University

    आइये दोस्तों इस लेख में बात करते हैं नालन्दा में घूमने की जगह (Nalanda Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। भारत के बिहार प्रान्त में स्थित नालन्दा अध्यात्म और शिक्षा का केंद्र बिंदु रहा है। यहाँ जैन धर्म और बौद्ध धर्म से सम्बंधित कई विश्व प्रसिद्ध स्थल हैं जो अपना धार्मिक महत्त्व रखते हैं।…

  • Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah | राजस्थान में घूमने की जगह 

    Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah | राजस्थान में घूमने की जगह 

    आइये दोस्तों इस लेख में हम बात करते हैं राजस्थान में घूमने की जगह (Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। राजस्थान अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और अपनी आन-बान-शान के लिए जाना है। यहाँ पर्यटकों के घूमने के लिए कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जिन्हे देखने के लिए साल में लाखों लोग देश-विदेश से…

  • इंडिया में घूमने की जगह | India Me Ghumne Ki Jagah

    इंडिया में घूमने की जगह | India Me Ghumne Ki Jagah

    आइये दोस्तों आज बात करते हैं इंडिया में की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। भारत एक विशाल भू- वाला देश है यहाँ हर कोने पर्यटकों के घूमने के लिए कुछ न कुछ खास अवश्य है। जिनमे पर्वत, पहाड़, नदियाँ, झीले, वन्यजीव अभ्यारण्य, समुद्री तट, उद्यान और ऐतिहासिक इमारते शामिल हैं।    इंडिया…

1 thought on “Mumbai Me Ghumne Ki Jagah | मुंबई में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!