Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah | चंडीगढ़ में घूमने की जगह

आईऐ दोस्तों बात करते हैं चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

यह भारत का एक संघ शासित क्षेत्र है जो भारत के पंजाब एवं हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। 

चंडीगढ़ में घूमने लायक बहुत सी जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी चंडीगढ़ आते हैं। 

चंडीगढ़ के बारे में

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद चंडीगढ़ भारत का पहला शहर बना जिसे नियोजित रूप में स्थापित किया गया है। 

चंडीगढ़ को ‘Beatiful City’ भी कहा जाता है। इस खूबसूरत शहर को मशहूर वास्तुकार ली कार्बूजियर द्वारा डिज़ाइन किया गया था। 

कम अपराध दर और एक नियोजित शहर होने के कारण कारण चंडीगढ़ पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) की बात करें तो चंडीगढ़ में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है। चंडीगढ़ शब्द का अर्थ होता है ‘चंडी का किला’ इसका नाम चंडीगढ़ में स्थित माता चंडी के मंदिर के नाम पर पड़ा। 

चंडीगढ़ में घूमने की जगह | Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah

  1. चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स
  2. रॉक गार्डन
  3. रोज गार्डन
  4. सुखना झील
  5. सरकारी संग्रहालय
  6. सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य 
  7. टेरिस्ड गार्डन
  8. अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय
  9. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम
  10. म्यूजिकल फाउंटेन
  11. इस्कॉन टेंपल
  12. जापानी गार्डन
  13. बॉटनिकल गार्डन
  14. पिंजौर गार्डन

चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स

Chandigarh Capital Complex is the best tourist place in Chandigarh
Chandigarh Capital Complex

शहर के सेक्टर 1 में स्थित कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ की खूबसूरत वास्तुकला का एक उदाहरण है। 

लगभग 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ यह कॉम्प्लेक्स 2016 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया। 

कॉम्प्लेक्स के परिसर में तीन इमारतें, तीन स्मारक और एक झील स्थित है। 

इसमें हरियाणा-पंजाब प्रशासनिक भवन, हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय और हरियाणा-पंजाब विधानसभा तथा एक खुला हस्त स्मारक भी है। 

ओपन हैंड स्मारक कैपिटल कॉम्प्लेक्स का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। 

2016 में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यहीं आयोजित किया था। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित 30000 लोगों ने एक साथ योग किया था। 

रॉक गार्डन

Rock Garden is one of the best tourist place in Chandigarh
Rock Garden Chandigarh

रॉक गार्डन चंडीगढ़ का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके निर्माण में शहरी और औद्योगिक कचरे का प्रयोग किया गया है। 

यहाँ पर बनी मूर्तियां, मंदिर और महलों को देखकर लोग अचंभित हो जाते हैं। 

इस गार्डन की खूबसूरती देखने के लिए हजारों लोग चंडीगढ़ आते हैं। इस गार्डन में झरने, जलकुंड और एक ओपन रूमर थिएटर भी है। यहाँ अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती रहती हैं। 

40 एकड़ में फैलने इस गार्डन का निर्माण नेकचंद द्वारा करवाया गया था। 

उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए थे। 

रोज गार्डन

Rose Garden is the best tourist place in Chandigarh
Rose Garden Chandigarh

चंडीगढ़ का जाकिर हुसैन रोज गार्डन एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। 

चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित इस रोज गार्डन का निर्माण 1969 में कराया गया था। 

जिसमें 1600 से अधिक गुलाब की प्रजातियां पाई जाती हैं। इस खूबसूरत गार्डन में लगे रंगीन फब्बारे इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। 

30 एकड़ में फैला यह गार्डन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए एक आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। साथ ही रोज गार्डन चंडीगढ़ का एक प्रमुख हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहाँ पर प्रतिवर्ष रोज डे पर्व भी मनाया जाता है। 

रोज गार्डन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। यहाँ का प्रवेश शुल्क ₹50 प्रति व्यक्ति है। 

सुखना झील

Sukhna Lake Chandigarh Me Ghumne Ki jagah hai
Sukhna Lake Chandigarh

चंडीगढ़ में स्थित सुखना झील एक मानव निर्मित झील है, जिसका निर्माण 1958 में करवाया गया था। 

यहाँ अनेक प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है। इस झील में वोटिंग भी कर सकते हैं। 

यहाँ से कुछ दूर स्थित पहाड़ियों में सूर्योदय का नजारा और शाम को सूर्यास्त का नज़ारा देखने लायक होता है। 

सुखना झील चंडीगढ़ में घूमने की जगह में एक प्रमुख जगह है। 

जहाँ घूमना बिल्कुल फ्री है। लेकिन आपको वोटिंग और झूले के आनंद लेने के लिए पैसे खर्च करने होंगे। 

सरकारी संग्रहालय

Sarkari Sangrahalaya Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah Hai
Sarkari Sangrahalaya Chandigarh

चंडीगढ़ में सेक्टर 10 में  स्थित सरकारी संग्रहालय चंडीगढ़ में घूमने की एक प्रमुख जगह है। 

जहाँ आप गांधार शैली में बनी बहुत सी मूर्तियां देख सकते हैं। इनमें अधिकांश मूर्तियां बौद्ध कालीन हैं। 

इसके अलावा आप इस संग्रहालय में बहुत से लघु चित्र एवं ऐतिहासिक काल के जीवाश्म भी देख सकते हैं। 

चंडीगढ़ का यह सरकारी संग्रहालय बहुत सी ऐतिहासिक जानकारियां को संजोए हुए हैं। 

सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य 

Sukhna Wildlife Sanctuary Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah Hai
Sukhna Wildlife Sanctuary Chandigarh

हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों पर 2600 एकड़ में फैला सुखना वन्य जीव सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य चंडीगढ़ में प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। इसका निर्माण 1998 में करवाया गया था। 

यहाँ कई प्रकार के वन्यजीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं। 

यहाँ पाये जाने वाले जानवरों में बंदर, खरगोश, गिलहरी, शाही सांभर, भेड़िये, जंगली सूअर और जंगली बिल्लियां प्रमुख हैं। साथ ही अनेक प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं। 

अक्टूबर से फरवरी तक सर्दियों के मौसम में यह वन्यजीव सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों की मेहमान नवाजी भी करता है। 

यहाँ पर मात्र 200 टिकट ही प्रतिदिन बेचे जाते हैं और जंगल सफारी की बुकिंग पहले से ही कराई जाती है। 

अगर आप शहर के बाहर शांतिमय जगह में समय बिताना चाहते हैं। 

तो सुखना वन्यजीव सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य इसके लिए एक उचित विकल्प है। यहाँ आप प्रकृति के बेहतरीन नजारों को भी देख सकते हैं। 

सुखना वन्यजीव सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य में चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

टेरेस्ड गार्डन

Terrace Garden is one of the best visiting place in Chandigarh
Terrace Garden Chandigarh

चंडीगढ़ पार्क और बगीचों का शहर है। जिसमें टेरेस्ड गार्डन एक प्रमुख गार्डन है। 

ये पार्क और बगीचे शहर के आकर्षण का केंद्र हैं,और शहर को शुद्ध जलवायु भी प्रदान करते हैं। 

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में स्थित यह गार्डन 1970 में बनवाया गया था। जो चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) में खास जगह है। 

जहाँ शाम के समय लोगों की भीड़ लगती है। यहाँ पर बहुत से लोग हरियाली और फूलों के बीच शाम को टहलने आते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

International Dolls Museum Chandigarh me ghumne ki jagah hai
International Dolls Museum Chandigarh

यह चंडीगढ़ का एक अनोखा संग्रहालय है, जहाँ दुनिया भर से सुंदर-सुंदर कठपुतलियों को लाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई जाती है। 

1985 में निर्मित यह संग्रहालय चंडीगढ़ में बच्चों के घूमने के लिए एक सबसे अच्छी एवं खूबसूरत जगह है। 

सप्ताह के अंतिम दिनों में यहाँ लोग अपने बच्चों को घुमाने के लिए लाते हैं और लोगों की भीड़ लगती है। 

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) में एक महत्वपूर्ण जगह है। 

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम

IS Bindra International Cricket Stadium Chandigarh me ghumne layak jagah hai
IS Bindra International Cricket Stadium Chandigarh

मोहाली का IS बिंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ के निकट स्थित है। 

जो IPL में पंजाब किंग्स टीम का होम ग्राउंड है। यहाँ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेले जाते हैं। 

26000 दर्शक क्षमता वाले इस मैदान की स्थापना 1993 में हुई थी। 

इसी मैदान में 2011 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। 

यह खूबसूरत स्टेडियम पंजाब क्रिकेट संघ द्वारा संचालित होता है। 

मोहाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah) में एक खूबसूरत जगह है। 

अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो आपको मोहाली क्रिकेट स्टेडियम अवश्य जाना चाहिए। 

म्यूजिकल फाउंटेन

Musical Fountain Chandigarh me ghumne ki jagah hai
Musical Fountain Chandigarh

शहर के सेक्टर 17 में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन  शहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 

इस फाउंटेन में आप नाचते हुए पानी का डांस देख सकते हैं। 

जिसे देखने के लिए शाम को यहाँ लोगों की भीड़ जमा होती है। 

आप शाम को यहाँ चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एवं स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी स्वाद ले सकते हैं। 

इस्कॉन टेंपल

Iskcon Temple Chandigarh me ghumne ki jagah hai
Iskcon Temple Chandigarh

इस्कॉन टेंपल चंडीगढ़ का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान् श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। 

यहाँ प्रतिदिन भगवान कृष्ण के मन्त्रों का उच्चारण और अनेक धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। 

चंडीगढ़ का यह इस्कॉन टेंपल पर्यटकों बीच एक लोकप्रिय स्थल है। जिसे देखने साल में हजारों शृद्धालु चंडीगढ़ आते हैं। 

जापानी गार्डन

Japanese Garden Chandigarh me ghumne ki jagah hai
Japanese Garden Chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर 31 में स्थित 13 एकड़ का यह पार्कलैंड 2014 में बनवाया गया था। 

जापानी कलाकृतियों से सजा हुआ यह पार्क दो भागों में विभाजित है। 

जिसका दूसरा भाग 2016 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। 

जापानी सौंदर्य वाला यह पार्क भारत का पहला पार्क है। 

जो पैगोडा, जैन गार्डन, ध्यान केंद्र, बुद्ध की मूर्ति, लघु झील और लोक कथाओं और पौराणिक कथाओं को समर्पित है। इस पार्क में बच्चे और वयस्क सभी आनंद ले सकते हैं। 

यह चंडीगढ़ का एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। जहाँ प्रवेश पूर्णतया निशुल्क है। 

बॉटनिकल गार्डन

Botanical Garden chandigarh Me Ghumne Ki Jagah Hai
Botanical Garden Chandigarh

पंजाब विश्वविद्यालय के नजदीक स्थित यह बॉटनिकल गार्डन चंडीगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

इस बॉटनिकल गार्डन का रख-रखाव चंडीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। 

इस बगीचे में बहुत सी वनस्पतियां पाई जाती हैं। जिनमें बहुत सी विदेशी वनस्पतियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं। 

यह गार्डन चंडीगढ़ में पिकनिक मनाने का प्रमुख स्थान है। जहाँ आप व्यायाम, जॉगिंग और आराम भी कर सकते हैं। 

Read More: Delhi Me Ghumne Ki Jagah | दिल्ली में घूमने की जगह

दिल्ली में घूमने की Best जगह | Delhi Me Ghumne Ki Best Jagah

Gangtok Me Ghumne Ki Jagah | गंगटोक में घूमने की जगह

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah | हैदराबाद में घूमने की जगह

पिंजौर गार्डन

Pinjore Garden chandigarh me ghumne ki jagah hai
Pinjore Garden chandigarh

मुगल काल में बना यह गार्डन औरंगजेब के एक नवाब द्वारा बनवाया गया था। 

इसका पुनर्निर्माण पटियाला के राजा यादवेंद्र सिंह द्वारा करवाया गया था। इसीलिए इसका नाम यादवेंद्र गार्डन भी है। यह ऐतिहासिक गार्डन राजस्थानी और मुगल शैली का मिला-जुला रूप है। 

जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, पिंजौर गार्डन चंडीगढ़ में घूमने लायक जगह (Chandigarh Me Ghumne Layak Jagah)है। 

अगर आप चंडीगढ़ जाएं तो पिंजौर गार्डन जाना बिल्कुल मत भूलिएगा। 

चंडीगढ़ कैसे पहुंचे

चंडीगढ़ घूमने जाने के लिए अनेकों साधन हैं। वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क चंडीगढ़ जाने के लिए सभी माध्यम उपलब्ध हैं। 

बात करते हैं वायु मार्ग द्वारा चंडीगढ़ पहुंचने की तो चंडीगढ़ में शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। जो देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

रेल मार्ग द्वारा अभी चंडीगढ़ आसानी से पहुंचा जा सकता है क्योंकि चंडीगढ़ रेल मार्ग द्वारा भी देश के बाकी  हिस्सों  से जुड़ा हुआ है। 

चंडीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जहाँ देश के सभी हिस्सों से रेल गाड़ियों का संचालन होता है। 

अगर सड़क मार्ग से भी चंडीगढ़ देश के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। 

इसके माध्यम से आप राज्य परिवहन की बसों से और खुद के वाहन से भी चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। 

चंडीगढ़ कब जाना चाहिए

शिवालिक पहाड़ियों की ऊंचाई में इसकी चंडीगढ़ शहर भारत का पहला नियोजित शहर है। 

जो अपनी सुंदरता और सुंदर-सुंदर पार्कों के लिए जाना जाता है। 

यहाँ आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ की खूबसूरती लोगों को देखते ही बनती है। 

चंडीगढ़ घूमने का खर्चा

चंडीगढ़ में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति ₹12000 से 15000 रुपए तक का खर्चा आ सकता है। 

एक खर्चा आपकी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है। 

जो आपके आने-जाने, खाने-पीने और रहने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

FAQs 

चंडीगढ़ में कौन सा क्रिकेट स्टेडियम है?

मोहाली का IS बिंद्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ के निकट स्थित है। जो IPL में पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है। 

चंडीगढ़ का निकटतम हिल स्टेशन कौन सा है?

कसौली चंडीगढ़ का निकटतम हिल स्टेशन है। कसौली के अलावा शिमला, कुल्लू और मनाली भी चंडीगढ़ के निकटतम हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ घूमने के साथ-साथ आप इन जगहों पर भी आसानी से घूमने जा सकते हैं। 

चंडीगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?

ब्यूटीफुल सिटी के नाम से प्रसिद्ध चंडीगढ़ शहर भारत का एक खूबसूरत शहर है। जो भारत का पहला नियोजित शहर भी है। चंडीगढ़ शहर अपनी कला, संस्कृति और खूबसूरत उद्यानों के लिए जाना जाता है। 

चंडीगढ़ में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं?

रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सुखना झील, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, म्यूजिकल फाउंटेन और सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य चंडीगढ़ से प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। 

चंडीगढ़ शहर किस राज्य की राजधानी है?

भारत का संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ भारत के पंजाब और हरियाणा राज्यों की राजधानी है.

चंडीगढ़ का वास्तुकार कौन था?

मशहूर वास्तुकार ली कार्बूजियर में चंडीगढ़ शहर को डिजाइन किया था। जो भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। साथ ही ली कार्बूजियर ने चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स का भी डिजाइन तैयार किया था। 

निष्कर्ष

इस लेख में चंडीगढ़ में घूमने किस जगह के बारे में बताया गया है। 

साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि चंडीगढ़ कैसे पहुंचा जा सकता है, चंडीगढ़ में घूमने का कितना खर्चा होगा और चंडीगढ़ घूमने कब जाना चाहिए। 

यह सभी जानकारियां इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध जानकारी को एक जगह पर एकत्र करके प्रकाशित करने का प्रयास मात्र है। 

आशा करता हूं आपको मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि इस लेख में कोई त्रुटि लगे या कोई सुझाव हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं। 

2 thoughts on “Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah | चंडीगढ़ में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!