Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah | हैदराबाद में घूमने की जगह

दोस्तों इस पोस्ट में बात करेंगे हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद भारत का एक प्रमुख शहर है। यहाँ घूमने लायक बहुत सी जगह हैं। 

हैदराबाद के बारे में 

हैदराबाद दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना की राजधानी है। 

जो भारत का एक प्रमुख शहर है। हैदराबाद दक्षिण भारत का उभरता हुआ औद्योगिक क्षेत्र भी है। 

जो अपनी संस्कृति, कला, सभ्यता तथा स्वादिष्ट व्यंजनों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। 

हैदराबाद धार्मिक दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण स्थल है यहां बिरला मंदिर, मक्का मस्जिद, लुंबिनी पार्क और बालाजी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलियाँ हैं। हैदराबाद में घूमने की भी कई जगह हैं। 

पर्यटन के दृष्टि से भी हैदराबाद एक संपन्न शहर है। हैदराबाद में घूमने लायक बहुत सारी जगह हैं। 

आइये बात करते हैं, हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

हैदराबाद में घूमने की जगह | Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में घूमने लायक बहुत सी जगह है जो निम्नवत हैं-

  1. चारमीनार
  2. गोलकुंडा किला
  3. नेहरू जूलॉजिकल गार्डन
  4. लुंबिनी पार्क
  5. NTR गार्डन
  6. रामोजी फिल्म सिटी
  7. सालारजंग संग्रहालय
  8. चौमहल्ला पैलेस
  9. बिरला मंदिर
  10. श्री चिलकुर बालाजी मंदिर
  11. BM बिरला साइंस म्यूजियम
  12. मक्का मस्जिद
  13. कुतुब शाही मकबरा

चारमीनार

Charminar Hyderabad Me Ghumne Ki best Jagah Hai
Charminar Hyderabad

हैदराबाद का नाम याद आते ही दिमाग में आती है चारमीनार की तस्वीर। 

चारमीनार हैदराबाद की सबसे खूबसूरत इमारत है। 

यह 56 फीट ऊंची इमारत हैदराबाद में क़ुतुब शाही राजवंश की शान का प्रतीक है।

इसका निर्माण 1591 में कुतुब शाह द्वारा करवाया गया था। 

यह इमारत चारमीनारों का समूह है। इसीलिए इसका नाम चारमीनार पड़ा है। 

हैदराबाद में मूसी नदी के किनारे बनी चारमीनार अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 

इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग हैदराबाद आते हैं। 

चारमीनार हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) में से सबसे प्रमुख जगह है। जो भारत की प्रमुख इमारतें में शुमार है। 

आपकी हैदराबाद यात्रा अधूरी मानी जाएगी अगर आप हैदराबाद गए और चारमीनार देखने नहीं गए।  

चारमीनार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। 

अगर यहां के प्रवेश शुल्क की बात की जाए तो भारतीय पर्यटकों के लिए ₹5 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹100 का प्रवेश शुल्क निर्धारित है। 

गोलकुंडा किला

Golconda Kila Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Golconda Kila Hyderabad

हैदराबाद शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह किला भारत के प्रमुख किलों में से एक है। 

इस किले का निर्माण 1143 में काकतीय वंश के राजाओं द्वारा करवाया गया था। 

1512 से 1687 तक इस पर कुतुब वंश का अधिकार रहा। 

गोलकुंडा किला हैदराबाद में इतिहास प्रेमियों के लिए एक उचित जगह है। जहां वे इतिहास की जानकारी ले सकते हैं। 

ग्रेनाइट पहाड़ी पर बना यह किला हैदराबाद का प्रमुख पिकनिक स्पॉट भी है। 

अगर आप यहां सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पर्यटन के लिए जा सकते हैं। 

यहां के प्रवेश शुल्क की बात करें तो भारतीयों के लिए ₹5 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹100 है। 

यहां लेजर लाइट शो का टिकट ₹130 का है, जबकि कैमरा शुल्क ₹25 प्रति कैमरा है। 

नेहरू जूलॉजिकल गार्डन

Nehru Zoological Park is the best tourist place in Hyderabad
Nehru Zoological Park Hyderabad

हैदराबाद में नेहरू जूलॉजिकल गार्डन परिवार के साथ समय बिताने सबसे अच्छी जगह है। 

1959 में विकसित किया गया यह चिड़ियाघर लगभग 380 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। 

यहां आपको कई जानवरों जैसे राइनो, एशियाई शेर, बंगाल टाइगर, भारतीय हाथी और चीतों के आवास देखने को मिलेंगे। 

बच्चों के लिए भी यहां किड्स गार्डन, टॉय ट्रेन, नौका विहार, साइकिल की सवारी और हाथी की सवारी की सेवाएं उपलब्ध है। 

साथ ही यहां तितली पार्क और जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है। 

हैदराबाद में घूमने की जगह में नेहरू जूलॉजिकल गार्डन एक प्रमुख जगह है। 

लुंबिनी पार्क

Lumbini Park Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Lumbini Park Hyderabad

लुंबिनी पार्क हुसैन सागर झील के बीचो-बीच स्थित एक पार्क है। 

जिसमें 1992 में भगवान बुद्ध की 18 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवाया गया। 

तब से यह झील हैदराबाद का प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गई है। 

हैदराबाद में शांतिमय वातावरण में समय व्यतीत करने के लिए यह स्थान उचित है। 

इस पार्क में आप नौका विहार, पैरासेलिंग, क्लोजिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। 

इस पार्क का प्रवेश शुल्क ₹5 और नौका विहार का शुल्क ₹30 है। 

NTR गार्डन

NTR Garden is the best tourist place in Hyderabad
NTR Garden Hyderabad

हैदराबाद के हुसैन झील के पास स्थित स्पार्क का निर्माण आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NT रामा राव के सम्मान में करवाया गया है। 

इसका निर्माण 1999 में शुरू हुआ और कई चरणों में इसका निर्माण संपन्न हुआ। 

55 एकड़ में फैला हुआ यह पर हैदराबाद के प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। 

इस पार्क के अंदर आप सुंदर-सुंदर फूल और पेड़-पौधों को देख सकते हैं। 

इसके अलावा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मचान ट्री, कार कैफे और जापानी पार्क शामिल है। 

यह पार्क दोपहर 2:30 बजे से शाम 10:00 बजे तक खुला रहता है। 

यहां का प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए ₹20 और बच्चों के लिए ₹10 है। 

रामोजी फिल्म सिटी

Ramoji Film City Hyderabad me ghumne layak jagah hai
Ramoji Film City Hyderabad

हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है। 

इसलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी आता है। 

साथ ही यह भारत में इस तरह का एकमात्र पर्यटन स्थल है। 

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद के में एक प्रसिद्ध वेडिंग डेस्टिनेशन भी है। 

इस फिल्म सिटी में देखने लायक बहुत सी चीज हैं। 

यहां आप नकली अस्पताल, हवाई जहाज, सड़क ,मंदिर, जेल और भव्य बंगलों को देख सकते हैं। 

रामोजी फिल्म सिटी बच्चों के लिए भी एक आनंददायक पर्यटन स्थल है। 

यहां का प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए ₹1500 और वयस्कों के लिए 1800 रुपए है। 

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) में प्रमुख जगह है। 

यह यदि आप हैदराबाद में पर्यटन के लिए जा रहे हैं। तो रामोजी फिल्म सिटी अवश्य जाएँ। 

सालारजंग संग्रहालय

Salar Jung Museum is one of the best tourist place in Hyderabad
Salar Jung Museum Hyderabad

अगर आप इतिहास प्रेमी है तो आपको सालारजंग संग्रहालय अवश्य जाना चाहिए। 

यह संग्रहालय देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय संग्रहालय है। 

तीन इमारत में स्थित यह संग्रहालय हैदराबाद में घूमने की जगह में प्रमुख जगह है। 

यहाँ आप दूसरी शताब्दी ईसा० पूर्व से बीसवीं शताब्दी तक मानव विकास से जुड़ी कलाकृतियां देख सकते हैं। 

इन कलाकृतियों में टीपू सुल्तान की अलमारी और औरंगजेब की तलवार प्रमुख है। 

इस संग्रहालय के निर्माण का श्रेय हैदराबाद के सातवें निजाम के प्रधानमंत्री रहे नवाब मीर युसूफ अली खान सालारजंग III को जाता है। 

जिन्होंने इस संग्रहालय में रखी कलाकृतियों के अधिग्रहण के लिए अपनी पूंजी का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया था। 

यह संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। 

इसमें अगर प्रवेश शुल्क की बात करें तो भारतीय नागरिकों के लिए ₹10 और विदेशी नागरिकों के लिए 150 रुपए है। 

चौमहल्ला पैलेस

Chaumahalla Palace is the best tourist attraction in Hyderabad
Chaumahalla Palace Hyderabad

हैदराबाद में चारमीनार से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौमहल्ला पैलेस निजाम का निवास स्थान हुआ करता था। 

जिसे 2005 में पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है और जल्द ही चौमहल्ला पैलेस हैदराबाद का प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया।  

यह पैलेस सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है जबकि शुक्रवार के दिन बंद रहता है। 

अगर प्रवेश शुल्क की बात की जाए तो भारतीयों के लिए ₹50 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹200 है। 

बिरला मंदिर

Birla Mandir Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Birla Mandir Hyderabad

सफेद संगमरमर पत्थर से निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 

जो द्रविडियन, उत्कल और राजस्थानी वास्तुकला का मिश्रण है। 

इसका निर्माण 1966 में बिड़ला फाउंडेशन द्वारा करवाया गया था। जिसे बनने में 10 साल का समय लगा। 

बिरला मंदिर हैदराबाद का प्रमुख मंदिर है जहां श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहती हैं। 

श्री चिलकुर बालाजी मंदिर

Chilkur Balaji Mandir Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Chilkur Balaji Mandir Hyderabad

श्री चिलकुर बालाजी मंदिर हैदराबाद का प्रमुख मंदिर है इसे वीजा बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। 

इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने के बाद किसी का भी वीजा रुकता नहीं है। इसीलिए यहां पर वीजा लेने वाले लोगों की कतारें लगी रहती हैं। 

BM बिरला विज्ञान संग्रहालय

Birla Science Museum is the best tourist place in Hyderabad
Birla Science Museum Hyderabad

दुनिया के बेहतरीन विज्ञान संस्थानों में शुमार हैदराबाद का BM बिरला विज्ञान संग्रहालय भारत के व्यस्ततम स्थानों में से एक है। 

यहां एक तारामंडल का निर्माण कराया गया जो ब्रह्मांड के कई रहस्याओं के बारे में भी बताता है। 

जो यहां का प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है। 

बिरला विज्ञान संग्रहालय सुबह 10:30 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है। 

अगर प्रवेश शुल्क की बात की जाए तो यहां का प्रवेश शुल्क मात्र ₹50 है। 

मक्का मस्जिद

Mecca Masjid Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Mecca Masjid Hyderabad

हैदराबाद की मक्का मस्जिद का निर्माण हैदराबाद के शासक कुतुब शाह ने लगभग 400 वर्ष पहले करवाया था। 

इस मस्जिद के निर्माण  मिट्टी और पत्थर को सऊदी अरब के मक्का-मदीना से लाया गया था। 

इसलिए इस मस्जिद का निर्माण मक्का मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। 

यहां इस्लाम धर्म के लोग नमाज़ अदा करने के लिए आते हैं। 

कुतुब शाही मकबरा

Kutubshahi Tomb Hyderabad me ghumne ki jagah hai
Kutubshahi Tomb Hyderabad

इस मकबरे का निर्माण कुतुब शाही वंश के शासको ने खुद किया था। 

फारसी, हिंदू और पठान वास्तुकला में बना यह मकबरा कुतुब शाही राजवंश के 7 शासको की कब्रें हैं। 

इन 7 शासको ने गोलकुंडा राज्य पर 170 वर्षों तक शासन किया था। 

कुतुब शाही मकबरा हैदराबाद में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक है। 

हैदराबाद कैसे पहुंचे

आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज या खुद के वाहन से भी हैदराबाद पहुंच सकते हैं। 

हैदराबाद के बेगमपेट क्षेत्र में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का प्रमुख हवाई अड्डा है। 

जो भारत के सभी हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

अगर आप किसी ऐसे शहर में रहते हैं जहां हवाई यात्रा सुगमतापूर्वक उपलब्ध है। 

तो आप हैदराबाद हवाई जहाज से भी जा सकते हैं। 

अगर ट्रेन द्वारा हैदराबाद पहुंचने की बात की जाए तो हैदराबाद में तीन प्रमुख रेलवे हेड हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन है। 

जो देश के सभी स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। 

इसके अलावा अगर आप बस या खुद के वाहन से हैदराबाद जाना चाहते हैं। 

तो आपको बता दें कि हैदराबाद सड़क मार्ग द्वारा भी देश के सभी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

हैदराबाद में घूमने का खर्चा

हैदराबाद घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 12000 से ₹15000 का खर्चा आ सकता है यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है। 

जो आपके खाने-पीने, रुकने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

हैदराबाद कब जाना चाहिए

वैसे तो आप हैदराबाद साल की किसी भी महीने में जा सकते हैं। 

लेकिन अगर अक्टूबर से मार्च के महीने की बात करें तो पर्यटन की दृष्टि से यह समय हैदराबाद घूमने का सबसे उचित समय माना जाता है। 

FAQs 

हैदराबाद किस राज्य में स्थित है?

चारमीनार के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद शहर भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी है। जो दक्षिण भारत का एक उभरता हुआ औद्योगिक शहर भी है।

हैदराबाद क्यों प्रसिद्ध है

दक्षिण भारत का खूबसूरत शहर हैदराबाद अपनी कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारत के लिए प्रसिद्ध है। 
पर्यटन के दृष्टिकोण से हैदराबाद में घूमने की बहुत सी जगह है। जिनमें चारमीनार और गोलकुंडा किला प्रमुख हैं। 

हैदराबाद में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह हैं?

अपनी कला एवं संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद में घूमने लायक बहुत सी जगह हैं। जिनमें से कुछ प्रसिद्ध जगह हैं। 
चारमीनार 
गोलकुंडा किला 
रामोजी फिल्म सिटी 
सालारजंग म्यूजियम 
हुसैन सागर झील 
चौमहल्ला पैलेस 
नेहरू जूलॉजिकल गार्डन 
कुतुबशाही मकबरा 

हैदराबाद का प्रसिद्ध व्यंजन क्या है?

बिरयानी हैदराबाद का प्रसिद्ध व्यंजन है। अगर आप हैदराबाद गए और अपने बिरयानी का मजा नहीं लिया तो आपकी हैदराबाद यात्रा अधूरी मानी जाएगी। 

हैदराबाद में कौन सा हवाई अड्डा है?

बेगमपेट हवाई अड्डा हैदराबाद में स्थित है। जिसका राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनस दुनिया के प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जबकि दूसरा टर्मिनस NT रामा राव टर्मिनस घरेलू उड़ने संचालित करता है। 

 Read More 5 कोलकाता में घूमने की खूबसूरत जगह | Kolkata Me Ghumne Ki Jagah

Kolkata Me Ghumne Ki Jagah | कोलकाता में घूमने की जगह

Bihar Me Ghumne Ki Jagah | बिहार में घूमने की जगह

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

हैदराबाद में घूमने के लिए खर्चा, कैसे पहुंचे और हैदराबाद कब जाएं यह भी बताया गया है। 

अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो या कोई सुझाव हो तो अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में लिखकर अवश्य सेंड करें। 

मैं आपके सुझावों का इंतजार करूंगा। 

2 thoughts on “Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah | हैदराबाद में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!