Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah | लक्षद्वीप में घूमने की जगह

आइये दोस्तों बात करते हैं, लक्षद्वीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। मुख्य भारत भूमि से दूर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत का एक खूबसूरत द्वीप समूह है। 

जहाँ की यात्रा करना हर किसी का सपना होता है क्योंकि यहाँ के आइलैंड बहुत ही खूबसूरत और मनमोहन हैं। अगर आप भी किसी द्वीप पर घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लक्षद्वीप अवश्य जाना चाहिए। 

लक्षद्वीप के बारे में

लक्षद्वीप भारत का एक संघ शासित प्रदेश है जो 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। 

भारत के पास पश्चिमी तट पर अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप के समुद्री किनारे और द्वीप की सुंदरता को देखने के लिए देश से लाखों लोग साल में लक्षद्वीप जाते हैं। 

लक्षद्वीप में शामिल 36 द्वीपों में सिर्फ 10 द्वीपों पर ही मानव जीवन संभव है, बाकी द्वीप वीरान पड़े हुए हैं। 

लेकिन इनमें से सिर्फ 6 द्वीपों पर ही पर्यटकों को जाने की अनुमति है। 

जबकि विदेशी पर्यटक सिर्फ दो द्वीपों पर ही जा सकते हैं। 

भारत के खूबसूरत द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती है। लक्षद्वीप नारियल की खेती के लिए भी जाना जाता है। 

पर्यटक यहाँ नारियल के बागानों को देखकर अति प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। 

इस खूबसूरत द्वीप समूह में घूमने की बहुत ही जगहें हैं।  

इस लेख में आगे लक्षद्वीप में घूमने की जगह के बारे में बताया गया है। 

लक्षद्वीप में घूमने की जगह | Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah

  1. अगत्ती द्वीप
  2. कवरत्ती द्वीप
  3. कल्पेनी 
  4. मिनिकॉय 
  5. लाइटहाउस
  6. कदमतद्वीप
  7. उजरा मस्जिद
  8. बांगराम 
  9. अंद्रेटी द्वीप 
  10. अमिन्दिवी द्वीप
  11. मरीन संग्रहालय 

अगत्ती द्वीप

Agatti Island is the best visiting place in Lakshadweep
Agatti Island Lakshadweep

मूंगा भित्तियों और अपने खूबसूरत समुद्री किनारो के लिए जाना जाने वाला यह द्वीप लक्षद्वीप का एक प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन है। 

यहाँ समुद्र के किनारे फैला सफेद रेत कपल्स के लिए रोमांटिक प्लेस है। 

अगत्ती द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक वनस्पतियों और भौगोलिक संरचना के लिए भी जाना जाता है। लक्षद्वीप समूह का यह छोटा सा द्वीप लगभग आज 8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

जहाँ 8000 से भी अधिक लोग निवास करते हैं। अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah) में एक खास जगह है। 

कवरत्ती 

Kavaratti Island Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah Hai
Kavaratti Island Lakshadweep

कवरत्ती संघ शासित क्षेत्र लक्षद्वीप समूह की राजधानी और एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 

जो अपने समुद्री किनारों पर बिखरी मखमली सफेद रेत और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जाना विख्यात है। 

कवरत्ती भारत के 100 स्मार्ट शहरों में से एक है। 

इस द्वीप पर 12 एटोल, 5 जलमग्न बैंक और तीन प्रवाल भित्तियां हैं, जो पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण हैं। 

नारियल के पेड़ और समुद्री जल में होने वाली गतिविधियां भी यहाँ की सुंदरता का कारण हैं।  

कवरत्ती द्वीप लक्ष्यदीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

कल्पेनी 

Kalpeni Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah Hai
Kalpeni Lakshadweep

कल्पेनी द्वीप लक्षद्वीप समूह का एक प्रसिद्ध द्वीप है।

जहाँ समुद्र में उठने वाली लहरें यहाँ के वातावरण को बहुत ही खुशनुमा बनाती हैं। 

इन लहरों को देखने के लिए और यहाँ के खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए साल में लाखों लोग लक्षद्वीप आते हैं। 

कोइफ़ैनी द्वीप के नाम से प्रसिद्ध यह द्वीप तीन भागों में चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम में विभाजित है। 

इस द्वीप पर आप वोटिंग, कैनोइंग, कयाकिंग, स्नोर्कलिंग, वाटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। 

मिनिकॉय 

Minicoy Island is the best tourist attraction in Lakshadweep
Minicoy Island Lakshadweep

यह द्वीप लक्षद्वीप समूह का दूसरा सबसे बड़ा आइलैंड है। जो यहाँ का सबसे ज्यादा विकसित पर्यटन स्थल है। 

मिनिकॉय द्वीप पर आप मूंगे की चट्टानें और अरब सागर का नीला जल देखकर अतिप्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 

मिनिकॉय द्वीप समुद्री रत्नो से भी भरा पड़ा है। विदेशी पर्यटकों को भी यह जगह काफी पसंद है। 

यहाँ कई रेस्टोरेंट और विश्व स्तरीय रेजॉर्ट भी हैं। इन रेस्टोरेंट में आप लक्षद्वीप के खूबसूरत व्यंजनों का भी लुत्फ़ ले सकते हैं। 

आप लक्षद्वीप घूमने जाएं तो मिनिकॉय आइलैंड अवश्य जाएं। 

लाइट हाउस 

Lighthouse is the best tourist place in Lakshadweep
Lighthouse Lakshadweep

300 फीट ऊंचा यह लाइट हाउस 1985 में बनकर तैयार हुआ था। 

जो लक्ष्यदीप के मिनिकॉय आईलैंड पर स्थित है। यह लाइट हाउस लक्षद्वीप देखने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 

जब भी आप मिनिकॉय जाएं तो लाइट हाउस देखने अवश्य जाएं। 

कदमत द्वीप 

Kadmat Lakshadweep Me Ghumne Layak Jagah Hai
Kadmat Lakshadweep

9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह द्वीप लक्षद्वीप समूह का प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज की लालिमा और दृश्य देखने लायक होते हैं। 

जिसे देखने के लिए लाखों लोग साल में लक्षद्वीप जाते हैं। 

इसके अलावा यहाँ का समुद्री किनारा और मूंगे  चट्टानें भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

कदमत द्वीप पर पर्यटक स्कूबा डाइविंग, कैनोइंग, कयाकिंग और स्नोर्कलिंग का भी आनंद ले सकते हैं। 

उजरा मस्जिद 

Ujra Mosque is the best tourist place in Lakshadweep
Ujra Mosque Lakshadweep

लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर स्थित उजरा मस्जिद को मोहिद्दीन मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। 

17वीं सदी में निर्मित यह मस्जिद सेख मोहम्मद कासिम की कब्र है। 

जो द्वीप के निवासियों के लिए बहुत ही पूजनीय है। 

उजरा मस्जिद की दीवारों और खम्भों पर बारीक नक्काशी की गई है जो इसे एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनाते हैं।

उजरा मस्जिद लक्षद्वीप में घूमने की प्रमुख जगह (Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah) है और साथ ही लक्षद्वीप का एक प्रमुख इस्लामिक तीर्थ स्थल भी है। 

बांगरम द्वीप

Bangram Dweep Lakshadweep me ghumne ki jagah hai
Bangram Dweep Lakshadweep

अरब सागर के नीले पानी में स्थित बांगरम द्वीप अपनी प्राचीन मूंगा चट्टानों की वजह से लक्षद्वीप का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

बांगरम द्वीप लक्षद्वीप का एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। 

आप यहाँ पर स्विमिंग करने के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स, डॉल्फिन देखना और सूर्योदय एवं सूर्यास्त का भी आनंद ले सकते हैं। 

सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूरज की किरणें जब बांगरम द्वीप के समुद्री तटों पर पड़तीं हैं तो यह नजारा अत्यंत मनमोहक होता है।

अंद्रेटी द्वीप 

Andretti Island Lakshadweep me ghumne ki best jagah hai
Andretti Island Lakshadweep

यह लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है जो अपनी शांतिमय वातावरण के लिए भी जाना जाता है। 

यहाँ शाम के समय पर्यटकों की भीड़ लगाती है। यहाँ के समुद्री तात के पास आप ऑक्टोपस और अन्य समुद्री जीवो को पास से देख और छू सकते हैं। 

इस द्वीप पर बौद्ध अवशेष और संत हजरत उबैद्दुलाह का मकबरा भी प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। 

यह सुंदर एवं आकर्षक द्वीप लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

अमिन्दिवी द्वीप

Amindivi Island Lakshadweep me ghumne ki jagah hai
Amindivi Island Lakshadweep

उत्तरी लक्षद्वीप का यह द्वीप एक खूबसूरत एवं दर्शनीय द्वीप है। 

जहाँ सिर्फ भारतीयों के जाने की ही अनुमति है। अमिन्दिवी द्वीप के गायन उत्पाद बहुत ही प्रसिद्ध हैं। 

यह दिलकश द्वीप लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षणों  में से एक है। 

मरीन संग्रहालय

Marine Museum Lakshadweep me ghumne ki jagah hai
Marine Museum Lakshadweep

इस संग्रहालय में समुद्री जीवों की बहुत सी प्रजातियां देखी जा सकती हैं। 

यह स्थान कोरल, कछुआ और उष्णकटिबंधीय मछलियों की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। 

लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती में स्थित मरीन संग्रहालय ऐसे लोगों के लिए प्रमुख स्थान है जो तरह-तरह के समुद्री जीवों को देखना और उनके बारे में जानकारी जुटाना पसंद करते हैं।

इस संग्रहालय में रंग बिरंगी मछलियों की प्रजातियां आपको शानदार अनुभव देंगी। 

Read More: Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah | चंडीगढ़ में घूमने की जगह

दिल्ली में घूमने की Best जगह | Delhi Me Ghumne Ki Best Jagah

Delhi Me Ghumne Ki Jagah | दिल्ली में घूमने की जगह

लक्षद्वीप में क्या-क्या कर सकते हैं?

लक्षद्वीप में आप अपने मनोरंजन के लिए यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के अलावा बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

वॉटर स्पोर्ट्स

Water Sports In Lakshadweep
Water Sports In Lakshadweep

लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान आप यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ आप यहाँ होने वाले वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। 

यहाँ के वॉटर स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग, नौकायन, स्नैचिंग, बैक बोर्डिंग, पतंग सर्फिंग, जेट स्की, कयाकिंग, कैनोइंग, पैदल वोटिंग, सर्फिंग और स्विमिंग प्रमुख हैं। 

इन वॉटर स्पोर्ट्स के लिए प्रति व्यक्ति 750 रुपए का शुल्क भी निर्धारित है। 

पैरासेलिंग

Parasailing In is the wonderful activity in lakshadweep
Parasailing In Lakshadweep

यह लक्षद्वीप में सबसे अधिक रोमांचित कर देने वाली एक्टिविटी है। पैरासेलिंग की एक्टिविटी आप लक्षदीप में कई स्थानों पर कर सकते हैं। 

इसमें आप भाप और जेट नौकाओं द्वारा पानी के ऊपर उड़ने का अनुभव ले सकते हैं। 

अगर आपने लक्षद्वीप यात्रा के दौरान पैरासेलिंग का अनुभव नहीं लिया तो आपकी यह यात्रा अधूरी मानी जाएगी। 

स्कूबा डाइविंग

Scuba Diving In Lakshadweep
Scuba Diving In Lakshadweep

जो लोग स्कूबा डाइविंग के शौकीन हैं, ऐसे लोगों के लिए यदि लक्षद्वीप स्वर्ग के समान है। 

यदि आपने कभी भी स्कूबा डाइविंग नहीं की और आप भविष्य में स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं। 

तो आप लक्षद्वीप जाकर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। 

स्कूबा ड्राइविंग के दौरान आप समुद्र के अंदर की दुनिया के खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं। 

बांगराम, कदमत और कवरत्ती द्वीप लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। 

यहाँ स्कूबा डाइविंग का शुल्क ₹200 प्रति व्यक्ति है। 

यॉट क्रूज की सवारी

Yacht Cruise In Lakshadweep
Yacht Cruise In Lakshadweep

नीले पानी और सफेद रेत के बीच नौकायन करके आप अपनी लक्ष्यदीप यात्रा को और भी रोमांचक बना सकते हैं। 

इसके लिए आप यॉट क्रूज की सवारी कर सकते हैं। 

यॉट क्रूज की सवारी के दौरान आप समुद्री जीवों जैसे- कछुआ, मछली, ऑक्टोपस और अन्य समुद्री जीवों को नजदीक से देख और छू भी सकते हैं। 

क्रूज की सवारी लक्षद्वीप में पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

लक्षद्वीप कैसे पहुंचे

लक्षद्वीप आप हवाई मार्ग या समुद्री मार्ग द्वारा ही जा सकते हैं क्योंकि यातायात के अन्य माध्यम जैसे रेलवे और सड़क मार्ग की सुविधा लक्षद्वीप में उपलब्ध नहीं है। 

क्योंकि लक्षद्वीप भारत की मुख्य भूमि से सैकड़ो किलोमीटर दूर हिंद महासागर के अंदर स्थित छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। 

आइये सबसे पहले बात करते हैं समुद्री मार्ग की तो आप कोच्चि से सीधे पानी वाले जहाज से लक्षदीप जा सकते हैं। 

कोच्चि से लक्षद्वीप तक चलने वाले जहाजों में MV कवरत्ती, अरब सागर जहाज, लक्षद्वीप समुद्री जहाज, MV टीपू सुल्तान, MV भारत सीमा और MV अमिन्दिवी प्रमुख जहाज हैं। 

कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचने में 14 से 20 घंटे का समय लगता है। 

अगर आप वायु मार्ग की बात करें तो लक्षद्वीप में एक मात्र हवाई अड्डा है जो अगत्ती द्वीप पर स्थित है। 

जहाँ से कोच्चि एयरपोर्ट के लिए उड़ानों का संचालन होता है। 

इसलिए कोच्चि होते हुए लक्षद्वीप जाना होता है। 

लक्षद्वीप जाने का सही समय

मई से सितंबर के महीने को छोड़कर आप साल के में कभी भी लक्षद्वीप घूमने जा सकते हैं। 

क्योंकि इन महीनों में बारिश अधिक होती है जिससे आपकी लक्षद्वीप यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। 

लक्षद्वीप घूमने का खर्चा

लक्षद्वीप में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 18000 से ₹22000 तक का खर्चा हो सकता है। 

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है जो आपके आने-जाने, खाने-पीने, रहने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

FAQs

लक्षद्वीप क्यों प्रसिद्ध है?

भारत का संघ शासित क्षेत्र लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है। जो अपनी संस्कृति, समुद्री तटों मूंगे की प्रवाल भित्तियों, खूबसूरत समुद्री परिदृश्यों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। 

लक्षद्वीप में कौन-कौन सी गतिविधियां कर सकते हैं?

पर्यटक लक्षद्वीप में पैरासेलिंग, फिशिंग, यॉट क्रूज की सवारी, स्कूबा डाइविंग, वोटिंग, कायनिंग, स्नोर्कलिंग और स्विमिंग आदि एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही समुद्री जीवों को पास से देख और छू भी सकते हैं। 

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

फराटा (आटे, घी और चीनी से बनी रोटी), टूना फिश फ्राई, रयेहेरा (टुना फिश की सब्जी) और मूस कबाब लक्षद्वीप के प्रसिद्ध भोजन हैं। 

लक्षद्वीप में कौन सा हवाई अड्डा है?

अगत्ती द्वीप पर स्थित गत्ती हवाई अड्डा लक्षद्वीप में वायु मार्ग से यात्रा करने का एकमात्र केंद्र है। जो केरल के कोच्चि हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है। 

लक्षद्वीप में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं?

अगत्ती, कवरत्ती, कल्पेनी, मिनिकॉय, उजरा मस्जिद, प्रकाश स्तंभ और बांगरम लक्षद्वीप के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। 

निष्कर्ष

इस लेख में लक्षदीप में घूमने की जगह (Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में बताया विस्तार से बताया गया है। 

साथ ही यह भी बताया गया है कि लक्षद्वीप कैसे पहुंचे, लक्षद्वीप कब जाना चाहिए और लक्ष्यदीप घूमने का कितना खर्चा होगा। 

यह जानकारियां इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध जानकारियों को सत्यापित करके एक जगह पर प्रकाशित करने का एक प्रयास है। 

अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी में कोई त्रुटि लगे या कोई सुझाव हो तो मुझे कमेंट करके अवश्य बताइएगा। 

1 thought on “Lakshadweep Me Ghumne Ki Jagah | लक्षद्वीप में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!