Kolkata Me Ghumne Ki Jagah | कोलकाता में घूमने की जगह

दोस्तों आइये इस पोस्ट में बात करते हैं कोलकाता में घूमने की जगह (Kolkata Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

City Of Joy के नाम से मशहूर कोलकाता शहर पहले भारत देश की राजधानी हुआ करता था। 

यहाँ का रहन-सहन और खान-पान पूरी दुनिया में खास माना जाता है। 

कोलकाता के बारे में

कोलकाता भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी है। कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से भी जाना जाता था।  कोलकाता 1772 से 1912 तक भारत की राजधानी रहा है। 

हुबली नदी के किनारे स्थित कोलकाता शहर काफी खूबसूरत है। इसीलिए इसे City Of Joy के नाम से भी जाना जाता है। 

भारत के औद्योगिक क्रांति की शुरुआत कोलकाता से ही हुई थी। 

ऐसा माना जाता है कि इस शहर का रहन-सहन और खूबसूरत पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। 

कोलकाता में घूमने की जगह की बात की जाए तो कोलकाता में घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। 

जिनमें अधिकतर पर्यटन स्थल ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किए गए थे। 

कोलकाता में घूमने की जगह (Kolkata Me Ghumne Ki Jagah)

  1. विक्टोरिया मेमोरियल
  2. भारतीय संग्रहालय
  3. जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी
  4. शहीद मीनार
  5. जेम्स प्रिंसेप घाट
  6. सेंट पॉल कैथेड्रल
  7. बिरला मंदिर
  8. हावड़ा ब्रिज
  9. बेलूर मठ
  10. साइंस सिटी
  11. दक्षिणेश्वर काली मंदिर
  12. फोर्ट विलियम
  13. ईडन गार्डन

विक्टोरिया मेमोरियल

Victoria Memorial is the best tourist place in Kolkata
Victoria Memorial Kolkata

कोलकाता शहर के बीचों बीच स्थित विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता का प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

इसका निर्माण ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के शासन के 25 वर्ष पूरे होने के जश्न के रूप में कराया गया था। 

सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत कोलकाता का प्रमुख आकर्षण है। 

भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान बनी इमारतों में विक्टोरिया मेमोरियल सबसे खास इमारतों में से एक है। 

लगभग 65 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ यह स्मारक आसपास सुंदर-सुंदर बगीचों से घिरा हुआ है। 

जो इसे और भी सुंदर बनाते हैं। इस स्मारक के शीर्ष भाग पर एक 16 फ़ीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगी हुई है। 

यह कांस्य प्रतिमा स्मारक का प्रमुख आकर्षण है। शाम के समय इस स्मारक को रोशनी से सजाया जाता है। 

जिससे शाम के समय यहाँ पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। 

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में घूमने की जगह (Kolkata Me Ghumne Ki Jagah) में खास जगह है। 

भारतीय संग्रहालय

Indian Museum is one of the top tourist places in Kolkata
Indian Museum Kolkata

भारतीय संग्रहालय को जादूगर के नाम से भी जाना जाता है। 

यह भारत का सबसे पुराना और दुनिया का नौवाँ सबसे पुराना संग्रहालय है। इसकी नींव 1814 में रखी गई थी। 

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं और भारत के इतिहास के बारे में रोचक तथ्यों को जानना चाहते हैं। 

तो फिर आपको कोलकाता का यह भारतीय संग्रहालय आपके लिए उचित जगह है। 

यहाँ आपको समकालीन चित्र, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, प्राचीन मूर्तियां, जीवाश्म, आभूषण, कंकाल, बाजूबंद मुगल कालीन चित्रकला और अन्य प्राचीन वस्तुओं का संग्रह देखने को मिलेगा। 

इस संग्रहालय के अंदर एक पुस्तकालय और किताबों की दुकानें भी है। जहां से आप किताबें खरीद सकते हैं। भारतीय संग्रहालय कोलकाता में घूमने की एतिहासिक जगह है। 

जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी

Jorasanko Thakurbari Kolkata me ghumne ki jagah hai
Jorasanko Thakurbari Kolkata

जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी भारत के महान साहित्यकार गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर का पुश्तैनी घर रहा है। 

जहां रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ था। 

इसका निर्माण 1785 में रविंद्र नाथ टैगोर के दादा द्वारकानाथ टैगोर द्वारा कराया गया था। 

जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी नामक यह हवेली कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो विश्व भारती विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है।

यहाँ आप रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन से जुड़ी कई चीज देख सकते हैं और अध्ययन भी कर सकते हैं। 

अगर आप कभी कोलकाता घूमने जाएँ तो जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी अवश्य जाएँ। 

शहीद मीनार

Shaheed Minar KolkataGhumne Ki Jagah Hai
Shaheed Minar Kolkata

ईस्ट इंडिया कंपनी के कमांडर मेजर जनरल डेविड ऑक्टरलोनी की याद में निर्मित यह स्मारक कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जो 1828 में बनकर तैयार हुआ था। 

डेविड ऑक्टरलोनी ने 1804 में दिल्ली पर हुए मराठा आक्रमण से दिल्ली की रक्षा की और आँग्ल-नेपाल युद्ध में विजय प्राप्त की। 

पहले इस स्मारक का नाम ऑक्टरलोनी स्मारक हुआ करता था। 

लेकिन 1969 में यह स्मारक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित कर दिया गया और इसका नाम शहीद स्मारक कर दिया गया। 

157 फीट ऊंची इस मीनार का आधार मिस्र शैली में, खंभे सीरियाई शैली में और गुम्बद तुर्की शैली में बना हुआ है। 

इस मीनार की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंचने के लिए 223 सीढ़ियों का सर्पिलाकार सोपान बना हुआ है। 

शहीद स्मारक कोलकाता में घूमने की जगह (Kolkata Me Ghumne Ki Jagah) में एक खास जगह है। 

जेम्स प्रिंसेप घाट 

James Prinsep Ghat Kolkata me ghumne ki jagah hai
James Prinsep Ghat Kolkata

इस घाट का निर्माण 1828 में प्रसिद्ध आंग्ल भारतीय पुरातत्वेत्ता जेम्स प्रिंसेप की याद में कराया गया। 

यूनानी और गोथिक शैली में बना हुआ यह स्मारक कोलकाता में घूमने की जगह (Kolkata Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। 

यहाँ शाम के समय लोगों की भीड़ लगती है। 

लोग यहाँ नौका की सवारी, कोलकाता के व्यंजन और नदी के किनारे ठंडी ठंडी हवा का लुत्फ़ उठाते हैं। 

अगर आप कोलकाता जाए तो जेम्स प्रिसेप घाट अवश्य जाएँ । गेम्स प्रिंसेस घाट कोलकाता में प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है। 

सेंट पॉल कैथेड्रल

Saint Paul Cathedral is an historial place in Kolkata
Saint Paul Cathedral Kolkata

सेंट पॉल कैथेड्रल कोलकाता का प्रसिद्ध चर्च है जो पर्यटकों के बीच हमेशा चर्चा में रहता है। 

सफेद रंग से रंगा हुआ यह चर्च चारों तरफ से पेड़ पौधों और हरियाली से गिरा हुआ है। 

क्रिसमस के दिन इस चर्च को लाइटों से सजाया जाता है। लाइटों से सजा हुआ यह चर्च रात में बहुत आकर्षक लगता है। 

सेंट पॉल कैथेड्रल कोलकाता का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

बिरला मंदिर

Birla Mandir Kolkata me ghumne ki jagah hai
Birla Mandir Kolkata

भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी को समर्पित यह मंदिर कोलकाता का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। 

इस विशाल बिरला मंदिर को बनने में लगभग 26 साल का वक्त लगा था। 

इस मंदिर की वास्तुकला आकर्षक और दीवारों पर भी नक्काशी की गई है। 

जन्माष्टमी के दिन यहाँ श्रद्धालुओं की कतारें लगतीं हैं। इस मंदिर को लाइटों से सजाया गया है। 

शाम के समय जब यह लाइट जलतीं हैं तो यह नजारा देखने लायक होता है। 

भगवान श्री कृष्ण के अलावा यहाँ पर हनुमान जी, शिव जी, गणेश जी, विष्णु भगवान और माता दुर्गा के 10 अवतारों की भी मूर्तियां स्थापित की गईं हैं।

बिरला मंदिर कोलकाता में प्रमुख से तीर्थ स्थल है। 

हावड़ा ब्रिज

Howrah Bridge Kolkata me ghumne ki jagah
Howrah Bridge Kolkata

कोलकाता का नाम याद आते ही दिमाग में आता है हावड़ा ब्रिज। 

कोलकाता की धड़कन कहा जाने वाला यह ब्रिज हुगली नदी पर बना हुआ है। 

जो कोलकाता शहर को हावड़ा शहर से जोड़ता है यह 1500 फीट लंबा और 71 फीट चौड़ा पुल है। 

जिसमें एक भी पाया नहीं है यह एक छोर से दूसरे छोर तक कैंटीलीवर की सहायता से लटका हुआ है। 

इसे गेटवे ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है प्रतिदिन यहाँ से 1 लाख से भी अधिक वाहन गुजरते हैं और पैदल यात्रियों की गिनती भी नहीं की जा सकती है। 

शाम के समय यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। शाम को यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगती है। 

हावड़ा ब्रिज कोलकाता का गेटवे के साथ-साथ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। 

बेलूर मठ

Belur Math Kolkata Me Ghumne Ki jagah hai
Belur Math

अगर आप कोलकाता में कोई शांतिमय स्थान खोज रहे हैं तो बेलूर मठ सबसे अच्छा विकल्प है 

बेलूर मठ की स्थापना 1887 में स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।  

इस मठ की वास्तुकला हिंदू-ईसाई और इस्लाम धर्म का सम्मिश्रण है जो इसे सभी धर्म में समानता के प्रतीक के रूप में स्थापित करती है। बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय भी है। 

जिसे देखने के लिए देशभर से सभी धर्मों के अनुयाई यहाँ आते हैं। 

बेलूर मठ के परिसर में विद्या मंदिर, शिल्प मंदिर, वेद मंदिर और स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की भी स्थापना की गई है। 

यह मठ रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और शारदा देवी को समर्पित है। 

यहाँ रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद और शारदा देवी का जन्मोत्सव और पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। 

साथ ही महाअष्टमी पर दुर्गा पूजा का विशेष अनुष्ठान भी होता है। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगतीं हैं। इसके अलावा बेलूर मठ में स्वास्थ्य सेवाएं, नारी सम्मान, शिक्षा, श्रमिक वंचित कल्याण हेतु ग्राम में विकास और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। 

कोलकाता साइंस सिटी

Science City Kolkata is the best tourist attraction in kolkata
Science City Kolkata

कोलकाता साइंस सिटी भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी साइंस सिटी है। 

जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार कार्य करती है। 

यह एक विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी और संग्रहालय है। जो विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है ,

यहाँ विज्ञान से जुड़ी बहुत सी वस्तुएं देखी जा सकती हैं। अगर आप बच्चों के साथ कोलकाता घूमने जाएँ  तो साइंस सिटी अवश्य जाएँ। 

Read More Bihar Me Ghumne Ki Jagah | बिहार में घूमने की जगह

Mumbai Me Ghumne Ki Jagah | मुंबई में घूमने की जगह

6 बिहार में घूमने की शानदार जगह | Bihar Me Ghumne Ki Jagah

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

Dakshineshwar Kali Mandir Kolkata me ghumne ki jagah hai
Dakshineshwar Kali Mandir Kolkata

दक्षिणेश्वर काली मंदिर माता काली को समर्पित है। जो हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है। 

यहाँ सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था इसीलिए इस मंदिर का नाम दक्षिणेश्वर काली मंदिर है। 

यहाँ रोज हजारों श्रद्धालु माता काली के दर्शन करने आते हैं। 

कहा जाता है कि जो यहाँ आकर माता काली के दर्शन करता है. उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। 

यह मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है मंदिर में दर्शन करने के बाद गंगा नदी में स्नान भी करना होता है। 

यदि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान दक्षिणेश्वर काली मंदिर अवश्य जाएँ । 

फोर्ट विलियम

Fort William Kolkata me ghumne ki jaah hai
Fort William Kolkata

फोर्ट विलियम कोलकाता का प्रसिद्ध किला हुआ करता था। जिसका नाम किंग फोर्ट विलियम III के नाम पर रखा गया था। 

यह फोर्ट कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित है। जिसे कोलकाता का ब्लैक होटल भी कहा जाता है। 

फोर्ट विलियम इतिहास प्रेमियों की पहली पसंद है। 

फोर्ट विलियम में लगी मेहराबदार खिड़कियां पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। 

यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान फोर्ट विलियम अवश्य जाएँ। 

ईडन गार्डन

Eden Gardens Kolkata me ghumne ki jagah hai
Eden Gardens Kolkata

अगर आप क्रिकेट में रुचि रखते हैं तो शायद ही आपको ईडन गार्डन का नाम न पता हो। 

कोलकाता के में राजभवन और हाई कोर्ट के पास स्थित यह मैदान पूरी तरह से क्रिकेट को समर्पित है। 

इसकी स्थापना 1864 में गवर्नर जनरल ऑकलैंड द्वारा की गई थी। पहले यह एक सर्कस का मैदान हुआ करता था। 

ईडन गार्डन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 

जिसमें 66000 से भी अधिक दर्शक एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ़ ले सकते हैं। 

साथ ही ईडन गार्डन भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है जिसमें फ्लडलाइट्स लगाई गईं। 

यह मैदान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और बंगाल क्रिकेट टीम का होम ग्राउंड भी है। 

ईडन गार्डन कोलकाता में प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। 

कोलकाता कैसे पहुंचे

कोलकाता पहुँचाने के लिए आप बस, ट्रेन ,हवाई जहाज या खुद के वाहन में से कोई भी विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। 

अगर कोलकाता आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता का में स्थित है। जो देश के सभी हवाई अड्डा छोटे-बड़े हवाई अड्डे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

इसके अलावा आप ट्रेन से भी कोलकाता जा सकते हैं कोलकाता में हावड़ा और सियालदा रेलवे स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। जो देश के सभी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। 

अगर सड़क मार्ग की बात की जाए तो सड़क मार्ग द्वारा भी कोलकाता देश के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। 

प्रसिद्ध जीटी रोड कोलकाता से ही शुरू होता है। 

अतः आप खुद के वाहन से भी कोलकाता आसानी से पहुंच सकते हैं। 

कोलकाता में घूमने का खर्चा

कोलकाता में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 15 से 18000 रुपए तक का खर्चा आ सकता है। 

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है। 

यह खर्चा आपका रुकने, घूमने और खाने-पीने के साधनों पर निर्भर करेगा।

कोलकाता में घूमने का सही समय

कोलकाता में वैसे तो मौसम पूरे साल एक जैसा ही रहता है। इसलिए आप कोलकाता में साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। 

FAQs

कोलकाता किस राज्य में पड़ता है?

सिटी आफ जॉय के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता शहर पश्चिम बंगाल राज्य का हिस्सा है।

कोलकाता क्यों प्रसिद्ध है?

अपने अद्वितीय रहन-सहन, संस्कृति, व्यंजन एवं पर्यटन स्थलों के लिए कोलकाता पूरे भारत में जाना जाता है। 1912 से पहले कोलकाता भारत की राजधानी भी हुआ करता था। भारत में औद्योगिक क्रांति कोलकाता से ही शुरू हुई थी।

कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

विक्टोरिया मेमोरियल, जोड़ासांको ठाकुरवादी, फोर्ट विलियम, बेलूर मठ, हावड़ा ब्रिज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर और जेम्स प्रिंसेप घाट कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट कौन सा है?

जेम्स प्रिंसेस घाट कोलकाता का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। 

कोलकाता का प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है?

दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर कोलकाता का प्रमुख मंदिर है जो 51 शक्तिपीठों में से एक है यहां पर सती के दाएं पैर का अंगूठा गिरा था। इसीलिए इसका नाम दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर है। 

कोलकाता किस नदी के किनारे स्थित है?

हुबली नदी के किनारे स्थित कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से भी जाना जाता था। 

हावड़ा ब्रिज किन दो शहरों को जोड़ता है?

हावड़ा ब्रिज कोलकाता और हावड़ा दो शहरों को आपस में जोड़ता है। 

कोलकाता में कौन सा क्रिकेट स्टेडियम है?

ईडन गार्डन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता में स्थित है। जो की दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां 66000 से भी अधिक लोग एक साथ बैठकर क्रिकेट का आनंद ले सकते हैं। 

फोर्ट विलियम कहां स्थित है?

फोर्ट विलियम किला कोलकाता में स्थित है। इस ब्लैक होटल के नाम से भी जाना जाता है। 

कोलकाता में कौन सा हवाई अड्डा है?

सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता में स्थित है। जो भारत का प्रमुख हवाई अड्डा है। 

कोलकाता में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

सियालदा रेलवे स्टेशन और हावड़ा रेलवे स्टेशन कोलकाता के प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जो देश के प्रत्येक शहर से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। 

2 thoughts on “Kolkata Me Ghumne Ki Jagah | कोलकाता में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!