Pune Me Ghumne Ki Jagah | पुणे में घूमने की जगह

दोस्तों, अपनी इस पोस्ट में बात करूंगा पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

पुणे ऐतिहासिक विरासतों एवं आधुनिकता के मिश्रण के लिए जाना जाने बाला खूबसूरत शहर है। जो पर्यटन के दृष्टिकोण से भी लोकप्रिय है। 

इस खूबसूरत शहर पुणे में पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक किले, खूबसूरत पश्चिमी घाट एवं हरियाली से भरपूर कई पार्क हैं। जो पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। 

पुणे के बारे में

भारत के महाराष्ट्र प्रांत में स्थित पुणे शहर पूर्व में मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था .जो भारत का चौथा सबसे बड़ा और महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 

पुणे अपनी कला, संस्कृति, ऐतिहासिक इमारतों और आधुनिक तकनीकी की वजह से भारत का लोकप्रिय गंतव्य बना हुआ है। साथ ही यहाँ की संस्कृति और परम्पराऐं भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं।  

ब्रिटिश काल में पुणे मानसून कैपिटल हुआ करता था। लेकिन अब एक उभरता हुआ IT हब है। 

इस जीवंत शहर पुणे में घूमने की बहुत सी जगह हैं। जिनके बारे में इस लेख में विस्तार से बताया गया है। 

पुणे में घूमने की जगह | Pune Me Ghumne Ki Jagah

  1. शनिवार वाड़ा महल
  2. आगा खान पैलेस
  3. राजीव गांधी जूलॉजिकल गार्डन
  4. राजगढ़ का किला
  5. शिवनेरी किला
  6. सिंहगढ़ किला
  7. लाल महल
  8. राजा दिनकर केलकर संग्रहालय
  9. पश्चिमी घाट
  10. पातालेश्वर गुफा मंदिर
  11. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
  12. पीकॉक बे
  13. पेशवा उद्यान चिड़ियाघर
  14. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई मंदिर

1. शनिवार वाड़ा महल

Shaniwar wada Pune me ghumne ki jagah hai
Shaniwar wada Pune

यह खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत 18 वीं सदी में भारतीय राजनीति का केंद्र हुआ करती थी। 

625 एकड़ में फैले इस महल का निर्माण मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम द्वारा 1732 में कराया गया था। 

शनिवार वाड़ा महल पहले सात मंजिला इमारत हुआ करता था जो सिर्फ पत्थरों से बना हुआ था। 

लेकिन 1828 में यह किला नष्ट हो गया और इसका आधार तल ही शेष बचा जो एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया गया है। 

शनिवार वाड़ा महल पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में एक खूबसूरत जगह है। 

यहाँ का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ₹5 जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए ₹125 है। 

2. आगा खान पैलेस

Aga Khan Palace Pune me ghumne wali jagah hai
Aga Khan Palace Pune

यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको आगा खान पैलेस देखने अवश्य जाना चाहिए। 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1942 से 1944 तक इसी पैलेस में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महात्मा गांधी के सचिव महादेव भाई देसाई को बंदी बनाकर रखा गया था। 

इस महल के परिसर में कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई की समाधियाँ देखने को मिलेंगी। 

साथ ही यहाँ महात्मा गांधी का भी स्मारक स्थित है। 

इस खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत का निर्माण का आगा खान III द्वारा कराया गया था। 

लेकिन अब यह महल पूरी तरह से महात्मा गांधी जी को समर्पित है। आगा खान पैलेस पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में सबसे लोकप्रिय जगह है। 

यहाँ का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ₹5 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹100 है। 

आगा खान पैलेस सुबह9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। 

3. राजीव गांधी जूलॉजिकल गार्डन

Rajiv Gandhi Zoological Garden is one of yhe best tourist attraction in Pune
Rajiv Gandhi Zoological Garden Pune

पुणे के कटराज इलाके में स्थित राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। 

यहाँ हर उम्र के लोग घूमने जाते हैं। 130 एकड़ भूमि में स्थित है। 

पार्क के पुणे में वन्यजीव प्रेमियों के घूमने के लिए एक दिलचस्प स्थान है। यहाँ शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और बंदर जैसे विभिन्न प्राणियों के आवासों को देखा जा सकता है। राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में एक लोकप्रिय जगह है। 

यहाँ का प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए ₹10 और वयस्कों के लिए ₹40 हैं। 

4. राजगढ़ का किला

Rajgarh Fort is the best tourist place in Pune
Rajgarh Fort Pune

पुणे के निकट एक पहाड़ी पर 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजगढ़ का किला 25 वर्षों तक शिवाजी महाराज की राजधानी रहा। 

इस खूबसूरत किले का निर्माण 1645 में शिवाजी के पिता शाहजी द्वारा कराया गया था जो अब पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में एक शानदार जगह है। 

ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ पर ट्रैकिंग का भी अनुभव ले सकते हैं।

यह ऐतिहासिक किला पुणे के गौरवशाली इतिहास का साक्षी है। 

5. शिवनेरी किला

Shivneri Fort pune me ghumne ki best jagah hai
Shivneri Fort pune

300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह किला शिवाजी महाराज का जन्म स्थान है। जिसका निर्माण 16वीं सदी में कराया गया था। 

यहाँ शिवाजी और उनकी माता जीजाबाई की खूबसूरत मूर्तियां बनी हुई है। 

इसके अलावा यहाँ आप इतिहास संबंधी बहुत सी बातें जान सकते हैं। 

6. सिंहगढ़ का किला

Sinhagad Fort is the best place to visit Pune
Sinhagad Fort Pune

यदि आप पुणे में हरी-भरी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर शांतिमय वातावरण वाले स्थान की तलाश में है, तो सिंहगढ़ किला उचित विकल्प है। 

यह किला पुणे शहर के बाहर सहयाद्री पर्वत पर स्थित है। जिसकी ऊंचाई 4300 फ़ीट है। 

इस जगह शिवाजी के छोटे पुत्र राजाराम का निधन हुआ था। 

यहाँ आप खूबसूरत झरनों और शांतिमय वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यहाँ का प्रवेश निशुल्क है। 

सिंहगढ़ किला पुणे का खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी है। 

7. लाल महल

Lal Mahal Pune me ghumne ki jagah hai
Lal Mahal Pune

लाल महल पुणे का प्रमुख पर्यटन स्थल है। जिसका निर्माण शाहजी भोंसले द्वारा अपनी पत्नी जीजाबाई और पुत्र शिवाजी के लिए कराया गया था। 

इस महल की दीवारों पर शिवजी के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को चित्रित किया गया है। 

यह शिवाजी का निवास स्थान तब तक रहा जब तक उन्होंने पहला किला नहीं जीत लिया। 

यह किला पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है, यहाँ का प्रवेश निशुल्क है। 

8. राजा दिनकर केलकर संग्रहालय

Raja Dinkar Kelkar Museum Pune me ghumne ki shandaar jagah hai
Raja Dinkar Kelkar Museum Pune

पुणे में स्थित राजा दिनकर केलकर संग्रहालय भारत का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है। 

जो इतिहास प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस संग्रहालय में 20000 से भी अधिक वस्तुओं का संग्रह किया गया है। लेकिन पर्यटक सिर्फ 2500 वस्तुएं ही देख सकते हैं। 

इस संग्रहालय में बहुत सी लकड़ी की वस्तुएं, वस्त्र, सिक्के, हाथी दांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग, मूर्तियां, हथियार और बहुत सी अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को संग्रहित किया गया है। 

राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे में घूमने की जगह में एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाली जगह है। 

9. पश्चिमी घाट 

Western Ghats is the best place to visit near pune
Western Ghats

पुणे के निकट स्थित पश्चिमी घाट जिन्हें विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त है, पुणे के निकट सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 

पश्चिमी घाट प्रेमियों एवं नव विवाहितों के लिए एक रोमांटिक प्लेस भी हैं। 

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक है। 

जिसका आनंद लेने के लिए साल में लाखों लोग यहाँ घूमने आते हैं। 

पश्चिमी घाट में पहाड़, घने जंगल, लुभावनी घटिया और फूलों की विस्तृत श्रृंखलाएं यहाँ का प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। 

यहाँ आकर लोग जादुई दुनिया का अनुभव भी करते हैं। 

पश्चिमी घाट पुणे के निकट घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में एक खूबसूरत जगह है। 

10. पातालेश्वर गुफा मंदिर

Pataleshwar Gufa Mandir Pune me ghumne layak jagah hai
Pataleshwar Gufa Mandir Pune

अंडरवर्ल्ड के देवता पातालेश्वर की को समर्पित इस मंदिर का निर्माण आठवीं सदी में कराया गया था। 

एक चट्टान को काटकर बनाया गया यह मंदिर संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। 

पातालेश्वर गुफा मंदिर पुणे में घूमने की जगह (Pune Me Ghumne Ki Jagah) में एक शांतिमय वातावरण वाली जगह है।

जहाँ हर शाम लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

यहाँ पर एक ऐसा चावल का दाना संरक्षित करके रखा गया है, जिस पर 500 से अधिक शब्द लिखे हुए हैं। 

11. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

National Defense Academy is the best tourist place for students in  Pune
National Defense Academy Pune

पुणे की रक्षा अकादमी को देखना हर ऐसे युवा का सपना होता है जो भारत देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करना चाहता है।

यह रक्षा अकादमी दुनिया की एकमात्र रक्षा अकादमी है जहाँ पर तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों को एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। 

यदि आप पूरे में घूमने गए और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देखे बगैर ही लौट आए तो आपकी पुणे यात्रा अधूरी मानी जाएगी। 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पर्यटकों का प्रवेश केवल रविवार के दिन ही होता है यहाँ का प्रवेश भी निशुल्क है। 

12. पीकॉक बे

Peacock Bay Pune me ghumne ki khubsurat jagah hai
Peacock Bay Pune

पुणे की मुलशी झील में के निकट स्थित पीकॉक बे एक अद्भुत एवं आकर्षक जगह है। 

यह स्थान कुरकुरी बेकन की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 

पीकॉक बे एक प्राकृतिक झील है जो बहुत सी प्रजातियां के पक्षियों का निवास स्थान है। 

इसीलिए पीकॉक बे पक्षियों एवं प्राकृतिक प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 

इस झील के पास का वातावरण बहुत ही खुशनुमा एवं आनंददायक है। 

जिसकी वजह से यह स्थान पुणे का एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी है। 

13. पेशवा उद्यान चिड़ियाघर

Peshwa Udyan Pune me ghumne ki jagah me se ek khubsurat jagah hai
Peshwa Udyan Pune

पुणे में स्थित पेशवा उद्यान हरियाली से भरपूर पुणे का खूबसूरत उद्यान है जो बच्चों के घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है। 

इस पार्क में पक्षियों, जानवरों एवं सरीसृपों की विभिन्न प्रजातियों को देखा जा सकता है। 

यहाँ आप अपने परिवार, बच्चों एवं दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। 

यहाँ बच्चों के लिए टॉय ट्रेन भी है जो इस चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण है। 

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर में 17वीं सदी का एक भगवान का मंदिर भी है जो श्रद्धालुओं की वजह से भरा रहता है। 

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर पुणे में घूमने की जगह में एक खूबसूरत जगह है। 

Read More ये 6 जगह हैं बैंगलोर में स्वर्ग के समान | Bangalore Me Ghumne Ki Jagah

Bangalore Me Ghumne Ki Jagah | बैंगलोर में घूमने की जगह

Ludhiana Me Ghumne Ki Jagah | लुधियाना में घूमने की जगह

14. श्रीमंत दगड़ुसेठ हलवाई मंदिर

Shreemant Dagdusheth Halwai Mandir Pune me ek khubsurat teerth sthal hai
Shreemant Dagdusheth Halwai Mandir Pune

पुणे में स्थित श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई मंदिर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। 

यह 125 साल पुराना खूबसूरत मंदिर सोने से बना हुआ है जो भगवान गणेश को समर्पित है। 

अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और अपने पुणे यात्रा के दौरान श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर नहीं गए तो आपकी पुणे यात्रा अधूरी मानी जाएगी। 

पुणे कैसे पहुंचे

अगर आप पुणे में घूमने का मन बना चुके हैं और आपके मन में पुणे कैसे पहुंचे यह सवाल उठ रहा है तो बता दें कि आप पुणे बस, ट्रेन, हवाई जहाज और खुद के वाहन से पहुंच सकते हैं। 

पुणे में स्थित पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश और दुनिया के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है जो सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों का संचालन करता है। 

पुणे शहर में एक व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित रेल नेटवर्क है जो पुणे को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। 

शहर में स्थित पुणे जंक्शन शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। 

पुणे सड़क मार्ग द्वारा भी देश के सभी हिस्सों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। 

NH48, NH60 और NH65 पुणे के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। 

जिनके माध्यम से आप राज्य परिवहन की बसों से और खुद के वाहन से पुणे आसानी से पहुंच सकते हैं। 

पुणे में स्थानीय परिवहन की बात करें, तो पुणे में आप ऑनलाइन टैक्सी एवं रिक्शों की बुकिंग कर सकते हैं। 

पुणे जाने का सही समय

जुलाई से फरवरी का समय पुणे में घूमने का सबसे सही समय माना जाता है। 

इस मौसम के दौरान ना ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी। 

दिसंबर के महीने में एक गंधर्व संगीत महोत्सव का आयोजन होता है। इस संगीत उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग पुणे आते हैं। 

यह उत्सव शास्त्रीय संगीत के प्रेमियों के लिए बहुत ही रोमांचक होता है। 

मार्च से जून के बीच यहाँ गर्मी का माहौल होता है इस दौरान पुणे में घूमने में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

पुणे में घूमने का खर्चा

पुणे में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति ₹15000 से लेकर ₹20000 तक का खर्चा हो सकता है। 

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है जो आपके आने-जाने, रहने, खाने-पीने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा।

FAQs

पुणे किस राज्य में स्थित है?

भारत के महाराष्ट्र में स्थित पुणे शहर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जो अपनी कला, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के लिए प्रसिद्ध है।

पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

शनिवार वाड़ा, आगा खान पैलेस, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर, राजगढ़ का किल्ला, शिवनेरी का किला, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और पश्चिमी घाट पुणे के खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

पुणे क्यों प्रसिद्ध है?

अपनी कला, संस्कृति सभ्यता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध पुणे देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है। 
पुणे देश का उभरता हुआ IT हब भी है।

पुणे का प्रसिद्ध व्यंजन क्या है?

दावेळी, पाव भाजी, पोहा और बड़ा पाव पुणे के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।

शिवाजी का जन्म कहां हुआ था?

मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म पुणे में स्थित शिवनेरी किले में हुआ था। जो मराठा साम्राज्य की राजधानी भी रहा।

पुणे में कौन सा हवाई अड्डा स्थित है?

पुणे में पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जो देश दुनिया के सभी प्रमुख हवाई अड्डा से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में पुणे में घूमने की जगह के बारे में बताया गया है। 

साथ यह भी बताया गया है कि पुणे में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं, पुणे में घूमने का सही समय क्या है और पुणे घूमने का कितना खर्च हो सकता है। 

यह जानकारी को इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध जानकारी को सत्यापित करके एक जगह पर प्रकाशित किया गया है। 

आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपके काम की होगी, आपको पसंद आई होगी। 

अगर इस लेख में कोई त्रुटि हो या कोई सुझाव हो तो मुझे कमेंट करके अवश्य बताइएगा।

1 thought on “Pune Me Ghumne Ki Jagah | पुणे में घूमने की जगह”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!