बिहार में घूमने की जगह | Bihar Me Ghumne Ki Jagah

बोधगया

फल्गु नदी के किनारे स्थित बोधगया बौद्ध धर्म का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है। यहीं पर बोधि वृक्ष के नीचे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहाँ बौद्ध धर्म के कई बौद्ध मठ बने हुए हैं।

वैशाली

वैशाली लिच्छवी वंश की राजधानी हुआ करती थी। वैशाली में कुंडलग्राम नामक स्थान पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था। वैशाली में ही भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।

पावापुरी

पावापुरी जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहीं पर भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। मोक्ष प्राप्ति के बाद उन्हें पावापुरी में ही दफना दिया गया था।

राजगीर

पाटलिपुत्र से पहले राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। राजगीर का पुराना नाम राजगृह हुआ करता था। राजगीर जैन धर्म और बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है।

सासाराम

सासाराम अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल शेरशाह सूरी के मकबरे के लिए जाना जाता है। यह मकबरा लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है।  इसे दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है।

पटना

पटना बौद्ध धर्म और जैन धर्म के अलावा सिख धर्म का भी प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यही सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। जिससे पटना सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

UP के 5 विश्व प्रसिद्ध मंदिर | UP World Famous Temples