14+ जयपुर में घूमने की Best जगह | Jaipur Me Ghumne Ki Jagah

दोस्तों इस Post में मैं आप लोगों को बताऊँगा जयपुर में घूमने की जगह(Jaipur Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। 

यह शहर वीकेंड की छुट्टियाँ मानाने का एक बेहतरीन स्थान है। 

जयपुर को गुलाबी शहर या पिंक सिटी भी कहते है।

जयपुर में घूमने की जगह (Jaipur Me Ghumne Ki Jagah)

अगर आप पिंक सिटी यानी जयपुर में घूमने आना चाहते हैं। 

तो यह आपका अच्छा फैसला साबित हो सकता है। 

क्योंकि जयपुर में घूमने की बहुत सी जगह(Jaipur Mein Ghumne Ki Jagah) है। जो निम्नवत हैं-

  1. आमेर का किला
  2. गलता जी मंदिर
  3. हवा महल
  4. जंतर-मंतर
  5. नाहरगढ़ किला
  6. अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
  7. जल महल
  8. जयगढ़ किला
  9. सिटी पैलेस
  10. जोहरी बाग
  11. सांभर झील 
  12. बिरला मंदिर
  13.  सेन्ट्रल पार्क, जयपुर 
  14. अम्बेर किला व महल

जयपुर के बारे में(About Jaipur)

जयपुर को गुलाबी शहर और पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 

यह देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। 

जयपुर में घूमने की बहुत सी जगह(Jaipur M Ghumne Ki Jagah) हैं। 

आप अपने जयपुर की यात्रा को यादगार बनाने के लिए यहाँ के सुंदर-सुंदर महल मंदिर और बाजारों का भ्रमण कर सकते हैं। 

यहाँ की प्राचीन वास्तुकला देखने लायक है। 

यह गुलाबी शहर प्राचीन काल में आमेर राज्य की राजधानी हुआ करता था। 

जिस पर कछवाहा वंश का शासन था। 

तो आइये बात करते हैं, जयपुर में घूमने की जगह(Jaipur Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में

आमेर किला (Amer Fort)

Amer Kila/Fort Jaipur Me Ghoomne Ki Best Jagah Hai
Amer Kila/Fort

इस किले को कछवाहा राजा मानसिंह ने बनवाया था। 

अगर आप जयपुर में घूमना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आमेर का किला देखना चाहिए। 

यह जयपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। 

रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म बाजीराव मस्तानी का एक युद्ध सीन यहीं पर फिल्माया गया था। 

जिसके बाद यह किला Trend  में आ गया और अचानक यहाँ पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया। 

इस किले में आप हाथी की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। 

यहाँ प्रवेश करने और हाथी की सवारी करने का शुल्क लगता है। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹200 और विदेशी छात्रों के लिए ₹100 

भारतीय पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹25 और छात्रों के लिए ₹10 

हाथी की सवारी- ₹900 दो लोगों का चार्ज पड़ता है। 

सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आप यहाँ पर एंट्री ले सकते हैं। 

हाथी की सवारी सुबह 9:00 बजे से रात 11:00 तक कराई जाती है। 

गलता जी मंदिर

Galtaji Mandir Jaipur me ghumne layak jagah hai
Galtaji Mandir Jaipur

यह मंदिर जयपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। 

इसका निर्माण कार्य दीवान राव कृपाराम द्वारा करवाया गया था। 

इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। 

यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना हुआ है। 

इस मंदिर को इसकी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। 

यहाँ एक झरना भी है जो इस मंदिर के परिसर को और भी खूबसूरत बनाता है। 

इस मंदिर की खूबसूरती देखने के लिए साल में लाखों लोग यहाँ आते हैं। 

हवा महल

Hawa Mahal Jaipur Me Ghumne Ke Liye Best Jagah Hai
Hawa Mahal Jaipur

यह महल जयपुर का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो जयपुर में घूमने की जगह(Jaipur Me Ghumne Ki Jagah) है।

यह पांच मंजिला इमारत है। 

जिसका निर्माण लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से कराया गया है। 

इस महल में 953 खिड़कियां हैं जो की एक मधुमक्खी के छात्ते की तरह लगती हैं। 

इस महल का निर्माण सवाई राजा प्रताप सिंह ने 1799 में करवाया था। 

हवा महल की चोटी से सिटी पैलेस और जंतर मंतर के अनोखे दृश्य देखे जा सकते हैं। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹15 0 और विदेशी छात्रों के लिए ₹100 

भारतीय पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹25 और छात्रों के लिए ₹10 

जंतर-मंतर

Jantar Mantar is the best tourist place in Jaipur
Jantar Mantar Jaipur

यह एक भौगोलिक वेधशाला है। 

जिसका निर्माण सवाई राजा जयसिंह ने 1734 में करवाया था। 

इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों में घोषित किया है। 

यहाँ की खूबसूरती देखने के लिए साल में लाखों लोग यहाँ आते हैं। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹200 और विदेशी छात्रों के लिए ₹100 

भारतीय पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹40 और छात्रों के लिए ₹15  

प्रवेश मिलने का समय

सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort)

Nahargarh Fort Jaipur m humne ki jagah hai
Nahargarh Fort Jaipur

जयपुर शहर का यह किला लोगों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है। 

रात में चाँद की चाँदनी में इस महल की खूबसूरती देखने लायक होती है। 

इस किले में जयपुर और आमेर शहरों की खूबसूरती को भी देखा जा सकता है। 

यहाँ एक म्यूजियम भी है जिसे लोग देखने आते हैं। 

इस महल का निर्माण सवाई राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा सन 1734 में कराया गया था। 

इस किले की एंट्री फीस लगती है। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- ₹200 

भारतीय पर्यटकों के लिए- ₹50  

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (Albert Hall Museum)

albert hall museum, jaipur ki shandaar ghumne ki jagah hai
Albert Hall Museum, Jaipur

यदि आप इतिहास प्रेमी है और जयपुर के इतिहास को गहराई से जानना चाहते हैं। 

तो आपको इस संग्रहालय में अवश्य जाना चाहिए। 

यहाँ आपको दिल्ली सल्तनत, मुगल काल, ब्रिटिश साम्राज्य के समय जयपुर की संस्कृति और सभ्यता के बारे में अच्छे से जानकारी मिलेगी। 

सवाई राजा माधव सिंह द्वितीय ने इसका निर्माण कार्य 1887 में कराया था। 

यहाँ विभिन्न प्रकार की मूर्तियां वाद्य यंत्र और युद्ध सामग्री देखने को मिलेगी। 

10+ अजमेर में घूमने की Top जगह | Ajmer Me Ghumne Ki Jagah

12+ देहरादून में घूमने की जगह(Dehradun Me Ghumne Ki Jagah)

13+ मसूरी में घूमने की जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah)

जलमहल (Jalmahal)

Jal Mahal is the best tourist spot in Jaipur
Jal Mahal, Jaipur

जयपुर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है महल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 

मानसागर झील में खड़ा यह मंदिर एक पाँच मंजिला महल राजपूतों की शानदार वास्तुकला का एक उदाहरण है। 

इस महल का निर्माण सवाई राजा जयसिंह द्वितीय ने शिकार के अड्डे के रूप में करवाया था। 

यहाँ आप सुंदर-सुंदर पक्षियों के को भी देख सकते हैं। 

यहाँ की एंट्री फीस विदेशी पर्यटकों के लिए ₹500 और भारतीय पर्यटकों के लिए ₹10 है। 

जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)

Jaigarh Kila, Jaipur Me Ghumne Ki Pramukh jagah hai
Jaigarh Kila, Jaipur

जयगढ़ का शाब्दिक अर्थ है जीत का स्थान। 

यहाँ आकर आप प्राचीन काल के हथियारों को भी देख सकते हैं। 

यह महल आमेर और नाहरगढ़ किलो के बीच में स्थित है। 

इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से कराया गया है। 

यहाँ का मुख्य आकर्षण जमबन तोप है। 

जो की दुनिया की सबसे बड़ी तो है जो पहाड़ों पर स्थित है। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- ₹80

भारतीय पर्यटकों के लिए-  ₹35 

सिटी पैलेस, जयपुर (City Palace, Jaipur)

City Palace Jaipur Me Ghumne Ki Jagah Hai
City Palace Jaipur

यह पैलेस जयपुर शहर के बीचो-बीच स्थित है। 

और यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। 

इस महल का निर्माण राजपूत और मुगल वास्तुकला के मिश्रण से करवाया गया है। 

इस महल में विशाल आँगन, हॉल, शाही निवास और कला-दीर्घाएं हैं। 

जो यहाँ की राजपूताना शान को दर्शाती हैं। 

यहाँ एक म्यूजियम भी है जिसमें सवाई राजा माधव सिंह प्रथम और सवाई राजा मानसिंह द्वितीय द्वारा इस्तेमाल किए हुए शाही परिधान देखने को मिलेंगे। 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹300 और विदेशी छात्रों के लिए ₹200 हैं। 

भारतीय पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹40  और छात्रों के लिए ₹25 है।  

यहाँ टिकट सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। 

जोहरी बाजार (Johari Bazar)

Johri Bazar, Jaipur Me Ghumne Ki Jagah Hai
Johri Bazar, Jaipur

यह जयपुर का एक प्रसिद्ध बाजार है। 

जोहरी बाजार का मतलब होता है ज्वेलर्स मार्केट। 

यह मार्केट जयपुर के MI रोड पर स्थित है। 

जो घूमने की एक खास जगह है यहाँ से आप कीमती रत्नों के साथ-साथ आभूषण, चूड़ियाँ, पारंपरिक वस्त्र और सुंदर-सुंदर चीज खरीद सकते हैं। 

यदि आप अपनी शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं। 

तो यह जयपुर की सबसे अच्छी मार्केट है। 

यह मार्केट सुबह 9:00 से रात 11:00 तक खुली रहती है और रविवार को यह मार्केट बंद रहती है। 

सांभर झील (Sambhar Lake)

Sambhar Lake Jaipur me ghumne ki jagah hai
Sambhar Lake Jaipur

सांभर झील को साल्ट लेकर नाम से भी जाना जाता है। 

यह खारे पानी की एक झील है जो जयपुर के पास स्थित है। 

यह भारत की सबसे बड़ी झील मानी जाती है यह जयपुर का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट भी है। 

सूर्यास्त के समय यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। 

यहाँ पर तरह-तरह के पक्षियों के निवास स्थान भी हैं। 

जिससे प्रकृति प्रेमियों के बीच यह झील काफी लोकप्रिय हो गई है। 

यहाँ घूमने की कोई एंट्री फीस नहीं है आप यहाँ कभी भी आ जा सकते हैं। 

बिरला मंदिर, जयपुर (Birla Temple, Jaipur)

Birla Mandir is beautiful temple in Jaipur
Birla Mandir Jaipur

यह जयपुर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। 

इसका निर्माण सफेद संगमरमर पत्थर से करवाया गया है। 

यहाँ लोग देश के अलग-अलग शहरों से इसे देखने आते हैं। 

यह मंदिर लक्ष्मीनारायण को समर्पित है। 

लक्ष्मीनारायण की मूर्ति मंदिर का प्रमुख आकर्षक है। 

इस मंदिर का निर्माण BM बिरला फाउंडेशन द्वारा 1988 में करवाया गया था। 

यहाँ पर कोई एंट्री फीस नहीं है। 

और यहाँ सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर सकते हैं। 

सेंट्रल पार्क, जयपुर (Central Park, Jaipur)

Central Park is one of the best park in Jaipur
Central Park Jaipur

शहर के बीचो-बीच स्थित यह पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। 

यह पार्क पृथ्वीराज रोड पर स्थित है। 

पार्क में एक 5 किलोमीटर लंबा जॉगिंग मार्ग है इसके अलावा आप फव्वारे, मंदिर और सुंदर-सुंदर पत्थर की मूर्तियां भी देख सकते हैं। 

इस पार्क में 206 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है। 

जो की पार्क का प्रमुख आकर्षण है। 

अम्बेर का किला व महल (Amber Fort And Palace)

Amber Fort & Palace is best picnic spot in jaipur
Amber Fort & Palace

इसका निर्माण सवाई राजा मानसिंह प्रथम द्वारा करवाया गया था। 

लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना हुआ यह महल अत्यधिक खूबसूरत है। 

इसे देखते ही आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 

दुश्मनों से सुरक्षा को देखते हुए इसकी दीवारों को ऊँचा बनवाया गया था। 

इन दीवारों पर चित्रकला व आभूषणों से सजी कलाकृतियां इसे और भी खूबसूरत बनती है। 

इस महल का की एंट्री फीस 

प्रवेश शुल्क 

विदेशी पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹200 और विदेशी छात्रों के लिए ₹100 

भारतीय पर्यटकों के लिए- वयस्कों के लिए ₹25 और छात्रों के लिए ₹10 

यहाँ आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एंट्री ले सकते हैं। 

जयपुर कब जाएं(Jaipur Kab Jaye)

जयपुर में पर्यटन का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च का माना जाता है। 

क्योंकि इन महीनों में यहाँ का मौसम ठंडा रहता है। 

वैसे तो यहाँ आप साल के किसी भी महीने में आ जा सकते हैं। 

जयपुर कैसे पहुंचे(Jaipur Kaise Pahunche)

जयपुर शहर में आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज या खुद के वाहन से भी आ जा सकते हैं। 

शहर में सांगानेर हवाई अड्डा है जो कि देश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। 

उसके अलावा यहाँ का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन है। 

जो कि देश के सभी शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

इसके अलावा सड़क मार्ग द्वारा भी जयपुर अच्छी तरह देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। 

जयपुर में घूमने का खर्चा(Jaipue Me Ghumne Ka Kharcha)

जयपुर घूमने का खर्च प्रति व्यक्ति ₹15000 तक आ सकता है। 

यह खर्चा कम या ज्यादा भी हो सकता है। 

यह आपके खाने-पीने, रहने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा। 

FAQs

जयपुर क्यों प्रसिद्ध है?

गुलाबी शहर के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर अपनी कला, स्थापत्य, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई सारे पर्यटन स्थल हैं। जिन्हें देखने के लिए साल में देश-विदेश से लाखों लोग जयपुर आते हैं।

जयपुर को और किस नाम से जाना जाता है?

राजस्थान का बेहतरीन शहर जयपुर पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है।

जयपुर का प्रसिद्ध भोजन कौन सा है?

दाल-बाटी, चूरमा जयपुर का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। अगर आप घूमने के लिए जयपुर गए और आपने दाल-बाटी, चूरमा का स्वाद नहीं चखा तो आपकी जयपुर यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

जयपुर का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कौन सा है?

भुजिया और सांगरी जयपुर का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है।

जयपुर का सबसे प्रसिद्ध बाजार कौन सा है?

घारगेट संडे बाजार जयपुर का प्रसिद्ध बाजार है जो हर रविवार सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक लगता है। इसके अलावा जोहरी बाजार भी जयपुर का प्रसिद्ध बाजार है जो गहनों और आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है।

जयपुर का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट कौन सा है?

ब्लू पॉट्री जयपुर का परंपरागत हस्तशिल्प है जो ईरानी कला है इसकी शुरुआत जयपुर में राजा मानसिंह प्रथम द्वारा की गई थी।

जयपुर में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं?

जल महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ किला और आमेर किला जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

जयपुर में कौन-कौन सी ऐतिहासिक धरोहर हैं?

जल महल, जंतर मंतर, हवा महल, नाहरगढ़ किला, आमेर किला, जयगढ़ किला, अकबर किला और महल जयपुर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर हैं।

जयपुर में कौन सा हवाई अड्डा है?

सांगानेर हवाई अड्डा जयपुर में स्थित है। जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। 

जयपुर में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन जयपुर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जो देश के सभी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां देश के हर छोटे-बड़े शहर के लिए ट्रेन चलती है।

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!