12+ मसूरी में घूमने की जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah)

आइये दोस्तों आज मैं आप लोगों को इस पोस्ट में बताऊंगा मसूरी में घूमने की खूबसूरत जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में

मसूरी के बारे में (About Mussoorie)

मसूरी उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। जिसे पहाड़ियों की रानी के नाम से जाना जाता है। 

जो लोग पहाड़ों पर चढ़ने के शौकीन होते हैं। मसूरी ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन हिल स्टेशन है। 

इस शहर के चारों तरफ देवदार के घने जंगल और पहाड़ियाँ हैं। 

उत्तर भारत के लोगों के लिए मसूरी एक प्रसिद्ध वीकेंड डेस्टिनेशन भी है। 

क्योंकि यहाँ की नदियां और ऊंचाई से गिरने वाले झरने यहाँ के माहौल को खूबसूरत बनाते हैं। 

यदि आप भी मसूरी में वीकेंड मनाना चाहते हैं। 

तो आपको मसूरी में घूमने वाली जगह के बारे में जान लेना चाहिए। 

यहाँ मसूरी में घूमने की बहुत सारी जगहें (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah) हैं। तो आइये मैं आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताता हूं।

मसूरी में घूमने की जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah)

पहाड़ियों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी घूमने की बहुत सी जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah) हैं जो निम्नवत हैं-

  1. मसूरी झील
  2. माल रोड
  3. केम्प्टी फॉल्स
  4. लंढोर 
  5. कंपनी गार्डन
  6. दलाई हिल्स
  7. झरीपानी फाल्स 
  8. रॉकक्लाइम्बिंग और रैपलिंग 
  9. गन हिल्स 
  10. ज्वाला देवी मंदिर
  11. वेनोग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
  12. मसूरी एडवेंचर पार्क
  13. मसूरी क्राइस्ट चर्च

1. मसूरी झील (Mussoorie Lake)

यह झील शहर की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। 

यह झील कृत्रिम तरीके से बनाई गई है और कुछ ही दिनों में यह लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई है। 

इस झील के आसपास के नजारे बेहद खूबसूरत और दर्शनीय हैं। 

इस खूबसूरत झील में आप बोटिंग वाटर जॉर्बिंग और जिप-लाइनिंग का मजा ले सकते हैं।

2. माल रोड (Mall Road)

Mall Road Mussoorie Me Ghumne Ke liye ek Khubsurat Tourist Place Hai
Mall Road Mussoorie

यह मसूरी का एक प्रसिद्ध बाजार है जो पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय रहता है। 

क्योंकि यहाँ आप मसूरी की कला, संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट्स को देख सकते हैं। 

और काफी सुंदर-सुंदर चीजें खरीद भी सकते हैं। 

इस रोड पर बहुत सारी दुकान रेस्टोरेंट और बार हैं। 

जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। और मसूरी की प्रसिद्ध कलाकृतियां भी खरीद सकते हैं। 

यहाँ पर प्रसिद्ध कैंब्रिज बुक स्टोर भी है जहां से आप रस्किन बॉन्ड की पुस्तक खरीद सकते हैं।

3. केम्पटी फॉल (Camptea Fall)

Camptea Fall Mussoorie Me Ghumne KI Sundar Jagah Hai
Camptea fall

केम्पटी शब्द दो शब्दों कैम्प और टी से मिलकर बना हुआ है। 

यहाँ शाम के समय बड़ी-बड़ी चाय की पार्टियों का आयोजन किया जाता है। 

इसीलिए इसका नाम केंपटी फॉल पड़ गया। केंपटी फॉल नामक यह स्थान देहरादून और मसूरी के बीच में स्थित है। 

जो मसूरी के सबसे खूबसूरत Tourist Place में से एक है। 

यह स्थान चारों तरफ से ऊंची और ढलान वाली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। 

इस झरने के पास एक बड़ा सा तालाब है जिसमें आप नहाने और स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं। 

यदि आप मसूरी में है तो इस स्थान पर जरूर जाइएगा।

4. लण्ढोर (Landour)

यदि आप मसूरी में कोई शांतिमय वातावरण वाली जगह खोज रहे हैं। 

तो लण्ढोर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

यह चारों तरफ से देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ छोटा सा कस्बा है जो बहुत खूबसूरत और मनमोहक है। 

यहाँ से आप हिमालय के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं यदि आप लण्ढोर जाना चाहते हैं। 

तो दूरबीन और कैमरा साथ ले जाइएगा।

5. कंपनी गार्डन (Company Garden)

यह मसूरी का एक प्रसिद्ध गार्डन है जो माल रोड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

यह मसूरी में घूमने की सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। 

अगर आप परिवार के साथ मसूरी जाएंगे तो परिवार के साथ समय बिताने की यह सबसे अच्छी जगह है। 

इस बगीचे में आप अलग-अलग प्रकार के हरे-भरे पेड़ पौधे तरह-तरह के पक्षी और कई प्रकार के फल-फूल देख सकते हैं। 

यहाँ एक कृत्रिम झील भी है जिसमें आप वोटिंग भी कर सकते हैं।

6. दलाई हिल्स (Dalai Hills)

Dalai Hills mussoorie ka paryatan sthal hai
Dalai Hills

हैप्पी वैली के नजदीक स्थित यह जगह मसूरी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की खूबसूरत जगह (Uttarakhand Me Ghumne Ki Jagah) में से एक है। 

यहाँ से गढ़वाल पर्वतमाला को आसानी से देखा जा सकता है। 

यह बुद्धिस्टों का एक प्रसिद्ध स्थान है इसे तिब्बती प्रार्थना झंडे और भगवान बुद्ध की मूर्तियों के लिए जाना जाता है। 

यहाँ भगवान बुद्ध (Lord Buddha) का  एक खूबसूरत मंदिर भी है। 

यहाँ डूबते सूरज का नजारा देखने लायक होता है। 

साथ ही यहाँ परिवार के साथ पिकनिक भी मान सकते हैं और फोटोग्राफी के शौकीन हैं। 

तो सुंदर-सुंदर फोटो भी ले सकते हैं। यहाँ खाने-पीने के लिए फूड स्टॉल भी उपलब्ध है।

10+मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

12+ नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)

10+ शिमला में घूमने की बेहतरीन जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah)

7. झरीपानी फाल्स (Jharipani Falls)

यह मसूरी की सबसे लोकप्रिय जगह में से एक (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah) है आप भी इसे बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे। 

इस वॉटरफॉल के पास से शिवालिक रेंज के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। 

यहाँ पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। 

यहाँ यह स्थान सैलानियों के लिए पूरे साल खुला रहता है।

8. गन हिल (Gun Hill)

Gun Hill Mussoorie Ka Ek Famous Tourist Destination Hai
Gun Hill

गन हिल एक सुप्त ज्वालामुखी पर्वत है। जिसकी ऊंचाई 2024 मीटर है। 

यहाँ पर रोपवे की सुविधा उपलब्ध है रोपवे से आप हिमालय के खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं। 

हिमालय के अलावा यहाँ से दून घाटी (Doon Valley) और मसूरी हिल स्टेशन को भी देखा जा सकता है।

9. ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple)

Jwala Devi Temple Is The Best Place To Visit In Mussoorie
Jwala Devi Temple Mussoorie

मसूरी वेनोग चोटी पर स्थित यह मंदिर दुर्गा देवी को समर्पित है। 

यह मंदिर 2104 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।  

माना जाता है कि जो भी इस मंदिर तक चढ़कर जाता है। 

उसे देवी माँ का आशीर्वाद मिलता है और उसके कष्ट दूर हो जाते हैं। 

यह मंदिर सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहाँ पर आप तीर्थ यात्रा के साथ-साथ शिवालिक रेंज, कुदरत की हरी भरी वादियां और यमुना नदी के सुंदर दृश्य भी देख सकते हैं।

10. वेनोग वाइल्डलाइफ सेन्चुरी (Venog Wildlife sanctuary)

Benog Wild Life Sanctuary Mussoorie Ghumne Ki Jagaha Hai
Benog Wild Life Sanctuary

यह मसूरी का एक प्रसिद्ध अभ्यारण है। 

जिसमें आप विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों को देख सकते हैं। 

जैसे- तेंदुआ, पहाड़ी बटर हिरण लाल चोंच वाला नीलकंठ।  

पक्षियों को देखने के अलावा आप यहाँ की ऊंची ऊंची चोटियों चीड़ और देवदार के घने जंगलों के नजारे भी देख सकते हैं।

11. मसूरी एडवेंचर पार्क (Mussoorie Adventure Park)

Adventure Park Mussoorie Mein Ghumne Ki Jagah Hai
Mussoorie Adventure Park

इस पार्क में सबसे ज्यादा गतिविधियां मौजूद हैं जिसमें आप जिस जिनके आप आनंद ले सकते हैं। 

2003 में यह पार्क बनकर तैयार हुआ था तब से यह जिंदादिल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। 

इस पार्क में प्रशिक्षित कर्मचारियों की निगरानी में आप कई तरीके की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। 

यह पार्क कई एकड़ में फैला हुआ है।

12. मसूरी क्राइस्ट चर्च (Mussoorie Christ Church)

Christ Church Bhi Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah Hai
Christ Church Mussoorie

यह मसूरी की एक प्रसिद्ध चर्च है जो बस स्टेशन के पास मौजूद है। 

काठमांडा पैलेस के पास स्थित यह चर्च एक लाइब्रेरी भी है। 

यह माना जाता है कि यह भारत का पहला कैथोलिक चर्च है। 

यहाँ आप ब्रिटिश कालीन वास्तुकला की एक झलक देख सकते हैं। 

यह चर्च बहुत ही खूबसूरत है यहाँ आप सुंदर-सुंदर फोटो भी दे सकते हैं।

रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग (Rock Climbing and Rappelling)

मसूरी में आप लोग रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग का भी आनंद ले सकते हैं। 

यहाँ पर आपकी सुरक्षा के लिए अपनी कमर में रस्सी या केवल बांधना होगा जो की बेहद जरूरी है। 

यह दोनों गतिविधियाँ एडवेंचर फुल होतीं हैं और मनोरंजक भी।

मसूरी कैसे पहुंचे (Mussoorie Kaise Pahunche)

यहाँ पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज किसी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जोली हवाई अड्डा है जो देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 

और निकटतम रेलवे स्टेशन भी देहरादून रेलवे स्टेशन है। 

सड़क मार्ग से भी मसूरी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

मसूरी कब जाए (Mussoorie Kab Jaye)

मसूरी जाने का सबसे उचित समय मार्च से जुलाई का है। 

जब देश के बाकी शहरों में भीषड़ गर्मी पड़ रही होती है तब आप यहाँ पर आ सकते हैं। 

भारी बारिश में यहाँ आना जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि उसे समय यहाँ पर भू-स्खलन जैसी समस्याएं होती  हैं। 

अगर आप स्नोफॉल का आनंद लेना चाहते हैं तो अक्टूबर से फरवरी का समय उचित रहेगा।

मसूरी का खर्चा (Mussoorie Ka Kharcha)

मसूरी घूमने के लिए प्रति प्रश्न 10000 -15000 रुपए तक का खर्चा हो सकता है। यह खर्चा कम भी हो सकता हैऔर बढ़ भी सकता है। 

यह सब आपके खाने-पीने और रुकने व घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा।

FAQs

मसूरी किस राज्य में स्थित है?

पहाड़ियों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

मसूरी को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है मसूरी जिसे पहाड़ियों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

मसूरी का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल कौन सा है।

लाल टिब्बा सीनिक पॉइंट, और भाटा फाल्स मसूरी के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

मसूरी में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं।

लाल टिब्बा सीनिक पॉइंट, लंढौर, मसूरी झील, झरीपानी फॉल्स, मसूरी एडवेंचर पार्क, दलाई हिल्स और कंपनी गार्डन मसूरी में घूमने की सबसे लोकप्रिय जगहों में से हैं।

मसूरी कब जाना चाहिए?

मार्च से जुलाई का समय मसूरी घूमने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है क्योंकि इस समय देश के ज्यादातर शहरों में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है और मसूरी का सुहावना मौसम लोगों को आकर्षित करता है।

मसूरी का निकटतम हवाई अड्डा कौन सा है?

देहरादून का ग्रांट जोली एयरपोर्ट देहरादून मसूरी का निकटतम हवाई अड्डा है।

मसूरी का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन सा है?

देहरादून रेलवे स्टेशन मसूरी का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

मसूरी का प्रसिद्ध भोजन कौन सा है?

मडुवा व जौ की रोटी, कुथल की दाल, कद्दू का रायता, मीठा भात मसूरी के प्रसिद्ध भोजन हैं। अगर आप मसूरी घूमने जाएं तो मसूरी के इन प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद अवश्य लें।

मसूरी में सबसे सस्ता मार्केट कौन सा है?

माल रोड मसूरी का सबसे प्रसिद्ध बाजार है। यहां आप मसूरी की कला और संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं।

मसूरी में सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशंस कौन-कौन से हैं?

लाल टिब्बा, मसूरी झील, गन हिल, केम्प्टी फॉल्स और झरीपानी फॉल्स मसूरी के प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशंस हैं।

मसूरी का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कौन सा है?

आलू के गुटके और भांग की चटनी मसूरी के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड हैं।

मसूरी में रुकने के लिए कौन-कौन सी जगह है?

पर्यटकों के रुकने के लिए मसूरी में बहुत सारे छोटे-बड़े होटल है ज्यादातर होटल माल रोड पर स्थित है।

2 thoughts on “12+ मसूरी में घूमने की जगह (Mussoorie Me Ghumne Ki Jagah)”

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!