अहमदाबाद में घूमने की जगह

अक्षरधाम मंदिर

यहाँ भगवान स्वामीनारायण की स्वर्ण लेपित प्रतिमा स्थापित की गई है। गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हुआ यह मंदिर अहमदाबाद की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कांकरिया झील

इस झील के बीचो-बीच नगीना बाड़ी बना हुआ है जो की एक सुंदर महल है। यहाँ लोगों के लिए बहुत सारी गतिविधियों जैसे जिमनास्टिक, तीरंदाजी और नाव की सवारी उपलब्ध है।

हूथीसिंग जैन मंदिर

हूथीसिंग जैन मंदिर जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहाँ देश-विदेश से लोग तीर्थ यात्रा करने आते हैं। यहाँ जैन धर्म के 15वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ की प्रतिमा स्थापित है।

गुजरात Science City

यहाँ एक षट्कोणाकार इमारत के अलावा एक आईमैक्स 3D थिएटर, एक एनर्जी पार्क, एक जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फब्बारे और एक एम्फीथियेटर स्थित है।

अडालज बावड़ी

यह बावड़ी ‘इंडो-इस्लामिक’ वास्तुकला का एक उदाहरण है। इस बावड़ी में हिंदू, जैन और इस्लामिक वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है।

Iskcon Temple

यह मंदिर राधा-कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर को हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आप शांतिमय वातावरण का भी अनुभव कर सकते हैं।

साबरमती आश्रम

 हमारे ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी’ और ‘कस्तूरबा गांधी’ का निवास स्थान हुआ करता था। यहाँ महात्मा गांधी जी ने ‘स्वतंत्रता आंदोलन’ को सफल बनाने के लिए अनेकों रणनीतियां बनाई थी।

Jodhpur Me Ghumne Ki Jagah | जोधपुर में घूमने की जगह