10+ शिमला में घूमने की बेहतरीन जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah)

इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताऊंगा शिमला में घूमने की जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में।

शिमला उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। 

यहाँ घूमने के लिए बहुत साऱी जगहें हैं। 

शिमला के बारे में (Shimla Ke Bare Me)

शिमला उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जो भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है। 

Shimla जंगलों से घिरा हुआ एक हिल स्टेशन है, यहाँ का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है.

यही कारण है कि शिमला ब्रिटिश शासन में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। 

यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन विरासतों से भरा पड़ा है।

शिमला चारो तरफ तरफ से देवदार और आक के जंगलों से घिरा हुआ है और अपने सुहावने मौसम और पर्वत शिखरों के लिए मशहूर है 

यहाँ की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्भर है। यहाँ लाखों लोग हर साल पर्यटन के लिए आते रहते है।  

साथ ही शिमला हनीमून के लिए एक रोमांटिक प्लेस (Romantic Place) है। 

यदि आप शांतिपूर्ण तरीके से वादियों में समय बिताना चाहते है. तो आपको शिमला जरूर जाना चाहिए।

शिमला में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें (Shimla Me Ghumne Ki Jagah) हैं।

शिमला में घूमने का सही समय (Shimla Kab Jana Chahiye)

यहाँ में घूमने का सही समय मार्च से जून तक का होता है, क्योंकि इस समय यहाँ का तापमान 15 डिग्री से 35 डिग्री होता है। 

अगर आप वर्फ का लुत्फ़ उठाना  चाहते हैं तो आपको नबंवर से फरवरी के बीच में आना चाहिए।

शिमला कैसे पहुँचे (Shimla Kaise Pahunche)

अगर आप अपने खुद के वहन से यात्रा  करना नहीं चाहते हैं, तो आप बस, ट्रैन या हवाई जहाज से भी शिमला जा सकते है। 

शिमला में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और हवाई अड्डा स्थित है जो शिमला को पूरे भारत से जोड़ते है .

शिमला घूमने का खर्चा (Shimla Me Ghumne Ka Khrcha)

Shimla में घूमने के लिए प्रतिव्यक्ति 15000 से 20000 का खर्चा आ सकता है।

इसके अलावा ये खर्चे आपके भोजन, होटल एवं किराये के अनुसार बढ़ बढ़ भी सकते हैं।

शिमला में घूमने की जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah)

यदि आप शिमला जाना चाहते हैं तो शिमला में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं (Shimla Me Ghumne Ki Jagah) जिसमे कुछ महत्वपूर्ण हैं.

  1. मॉल रोड 
  2. द रिज 
  3. क्राइस्ट चर्च 
  4. समरहिल 
  5. राज्य संग्रहालय 
  6. चाडविक फॉल्स 
  7. मशोवरा 
  8. नाल देहरा गोल्फ कोर्स 
  9. कामना देवी मंदिर 
  10. हरी घाटी 

मॉल रोड, शिमला (Mall Road, Shimla)

Mall Road Shimla me ghumne ki Jagah hai
Mall Road, Shimla

आप शिमला में शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जाना होगा मॉल रोड यहाँ आपको बहुत सारी दुकानें, रेस्टॉरेंट, कैफे और बार देखने को मिलेंगे।  

इन रेस्टॉरेंट्स में आप शिमला के स्वादिस्ट व्यंजनों के स्वाद ले सकते हैं।

मॉल रोड पर स्थित दुकानों से आप शिमला के प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट्स को खरीदकर अपने घर ला सकते हैं ताकि आपकी शिमला ट्रिप यादगार लगे। 

इसके आलावा आपको मॉल रोड पर शिमला की प्राचीन ऐतिहासिक इमारते भी देखने को मिलेंगी।

द रिज, शिमला (The Ridge, Shimla)

Thr ridge is the best place to visit in shimla
The Ridge, Shimla

अगर आप शिमला में सूर्यास्त का दृश्य देखना चाहते है, तो आपको शाम के समय द रिज जाना चाहिए यहाँ सूर्यास्त (Sun Set) बड़ा ही मनोहर लगता है। 

शिमला में सबसे लोग यहीं पर इकठ्ठा होते हैं। क्योंकि शिमला में  यह स्थान पिकनिक (Picnic) मानाने के सबसे उचित है। 

यदि आप हनीमून के लिए शिमला गए हैं तो आपको द  रिज जरूर जाना चाहिए क्योंकि यह स्थान रोमांटिक है और फोटोग्राफी के लिए भी बेहरीन है।

क्राइस्टचर्च, शिमला (Christ Church, Shimla)

christ church shimla ka ek purana church hai.
Christ Church, Shimla

क्राइस्टचर्च पीले रंग की ईमारत है जो अंग्रेजों द्वारा बनवाई गयी थी। यह चर्च आज  भी चर्चा में रहता है। 

यह ऐतिहासिक स्मारक है जो शिमला में फोटोग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

यह चर्च द रिज नामक जगह पर स्थित है।

समरहिल शिमला (Summerhill, Shimla)

Summer hill shimla ki famous hill station hai
Summerhill, Shimla

यह शिमला का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप शिमला में पिकनिक मानाने का सोच रहे हैं तो समरहिल एक विकल्प हो सकता है। 

ज्यादातर लोग यहाँ गर्मियों में आते हैं। इसीलिए इसका नाम समरहिल है। यह हिल स्टेशन शिमला से केवल 5 किलोमीटर दूर है।

शिमला राज्य संग्रहालय (Shimla State Museum)

Shimla State Museum
State Museum, Shimla

अगर आप हिमाचल प्रदेश का इतिहास जानना चाहते हैं। तो आपको शिमला राज्य संग्रहालय जाना होगा। 

यहाँ आपको प्राचीन काल और ब्रिटिश काल की पेंटिंग्स, मूर्तियाँ और विभिन्न कलाकृतियाँ देखने को मिलेगी।

जिनके साथ आप फोटोग्राफी भी करवा सकते हैं। यह स्थान मॉल रोड पर स्थित है। इसे स्टेट म्युसियम (State Museum) ही कहते हैं।

चाडविक फॉल्स, शिमला (Chadwick Falls, Shimla)-

Chadwick Falls, Shimla

चाडविक फॉल्स हरे-भरे जंगलों के बीच में स्थित एक खूबसूरत स्थान है। 

अगर आप शिमला में झरने देखना चाहते हैं। तो आपको चाडविक फॉल्स जाना होगा।

यहाँ इतनी शांति होती है कि लोग यहाँ बैठकर मैडिटेशन भी करते है। 

साथ आप यहाँ पहुँचकर खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन है।

10+मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

12+ नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)

मशोवरा, शिमला (Mashovara, Shimla)

Mashovara, Shimla

यह स्थान सेब की खेती के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आकर हरियाली में टहल सकते है, सेब के बागान देख सकते हैं और फोटो भी ले सकते हैं।

नाल देहरा गोल्फ कोर्स, शिमला (Naldehra Golfcourse, Shimla)

Naldehra Golf Course, Shimla Me Hai
Naldehra Golf Course, Shimla

गोल्फ के मैदान को गोल्फ कोर्स कहते हैं। नाल देहरा गोल्फ कोर्स शिमला ही नहीं बल्कि भारत का सबसे सुन्दर गोल्फ कोर्स है।  

भारत में गोल्फ का खेल सबसे ज्यादा शिमला में ही प्रसिद्ध है क्योंकि ब्रिटिश शासन में अंग्रेज अधिकारी यहाँ पर गोल्फ खेला करते थे और उन्होंने यहाँ पर कई सारे गोल्फ के मैदान बनवाये थे।

कामना देवी मंदिर, शिमला (Kamna Devi Mandir, Shimla)

kamna devi mandi shimla me ek famous mandir hai.
Kamna Devi Mandir, Shimla

अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के है और शिमला में भी अनुष्ठान रखना चाहते हैं।

तो यहाँ पर माता कामना को समर्पित कामना देवी मंदिर है। कामना देवी मंदिर एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। 

पूजा करने के लिए आपको उस पहाड़ी पर चढ़ना होगा जो एक साहसिक कार्य है।

हरी घाटी, शिमला (Green Valley, Shimla)

Greenvalley shimla me ghumne ki shandaar jagah hai
Green Valley, Shimla

यह घाटी कुफरी नामक स्थान पर स्थित है जो चारो तरफ से जंगलों से घिरी हुई है। 

इन जंगलों के बिच में आपको झरने देखने को मिलेंगे, घास के मैदान देखने को मिलेंगे।

यहाँ की इसी हरियाली के करना इसे हरी घाटी कहा जाता है।  

जंगलों के बीच में स्थित ये नज़ारे देखने में मनोहर लगते है। आप यहाँ पर फोटोग्राफी भी करवा सकते है।

FAQ

शिमला कब जाना चाहिए?

मार्च से जून का समय शिमला घूमने के लिए उचित समय है। इस समय शिमला का मौसम सुहावना और रमणीय होता है और तापमान भी 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है। अगर आपको बर्फबारी का आनंद उठाना है तो आपको नवंबर से फरवरी के बीच में शिमला जाना चाहिए।

शिमला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

हेतु पिक शिमला क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 3400 मीटर है। 

शिमला किस राज्य में पड़ता है?

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित शिमला शहर हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है।

शिमला का प्रसिद्ध बाजार कौन सा है?

मॉल रोड शिमला का प्रसिद्ध बाजार है। यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां से आप शिमला के हस्तशिल्प की वस्तुएं खरीद सकते हैं साथ ही शिमला के पारंपरिक और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

शिमला में सबसे सुंदर जगह कौन सी है?

द रिज शिमला में सबसे सुंदर जगह मानी जाती है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोहर दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप कभी शिमला जाएं तो द रिच अवश्य जाएं।

शिमला में कौन सा हवाई अड्डा है?

यहाँ शिमला में स्थित हवाई अड्डे का नाम शिमला हवाई अड्डा है यह शिमला में जवाहरहड्ट्टी नामक स्थान पर स्थित है। 

शिमला का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट कौन सा है?

हिमालयन टोपी, कल्लू की शाल, चम्बा रुमाल और लघु पेंटिंग शिमला के प्रसिद्ध हस्तशिल्प हैं।

शिमला का प्रसिद्ध भोजन कौन सा है?

माद्रा, चिकन अनारदाना, सिदू, धाम, थुपका और छा गोस्त शिमला के प्रसिद्ध भोजन हैं।

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!