राजस्थान के 5 खूबसूरत किले | Beautiful Forts Of Rajasthan

चित्तौड़ किला

चित्तौड़ किला भारत के खूबसूरत किलों में से एक है जो राजपूतों के गौरव का प्रतीक है। इसका निर्माण 7वीं सदी में मौर्य वंश के शासक चित्रांगद मौर्य द्वारा कराया गया था। 2013 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया।

आमेर किला

जयपुर से 11 किमी0 की दूरी पर स्थित यह किला मीणा वंश द्वारा बनवाया गया था। जिस पर बाद में सवाई राजा मानसिंह ने अधिकार कर लिया था। आमेर किले के अंदर सफेद संगमरमर पत्थर से बने कई सुंदर-सुंदर महल हैं। जो किले का मुख्य आकर्षण हैं।

मेहरानगढ़ किला

जोधपुर शहर में स्थित मेहरानगढ़ किला राजस्थान के प्राचीनतम किलो में से एक है। इसका निर्माण 15वीं सदी  में राव जोधा द्वारा करवाया गया था। इस किले के अंदर कई सुंदर-सुंदर महल बने हुए हैं। जिन्हें देखने के लिए पर्यटक जोधपुर आते हैं।

जैसलमेर किला

12वीं सदी में बना हुआ यह महल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसके निर्माण में गारे और चूने का प्रयोग किया गया है। केवल पत्थरों को पत्थर में फाँसकर इसे बनाया गया है। त्रिकुरा नामक पहाड़ी पर स्थित इस किले में बहुत से महलों का निर्माण कराया गया था।

रणथंभौर किला

राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में स्थित इस किले का निर्माण 12वीं सदी में राजा सज्जन वीर सिंह द्वारा कराया गया था। जिस पर कई वंश के शासको का अधिकार रहा। 2013 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया।

जूनागढ़ किला

यह राजस्थान का एकमात्र किला है। जिसका निर्माण किसी पहाड़ी पर न होकर समतल स्थान पर कराया गया था। 16वीं सदी में निर्मित यह किला बीकानेर की शान है। किले के अंदर कई सुंदर-सुंदर महल महलों का निर्माण कराया गया है।

दिल्ली में घूमने की Best जगह | Delhi Me Ghumne Ki Best Jagah