12+ नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)

दोस्तों इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताऊँगा नैनीताल में घूमने की जगहों (Nainital Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में।

नैनीताल के बारे में (About Nainital | Nainital Ke Bare Me)

नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।  

यह अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। 

नैनीताल पहाड़ों के बीच में बसा हुआ शहर है जिसमे छोटी-छोटी  झीलें हैं। 

इसीलिए नैनीताल को  शहर भी कहा जाता है।  

नैनीताल को दो भागों मल्लीताल और तल्लीताल में बाँटा गया है। 

यदि आप नैनीताल घूमने के लिए आना चाहते है तो आपको बता दें की नैनीताल में घूमने (Nainital Mein Ghumne Ki Jagah) की बहुत सी जगहें हैं।

नैनीताल में घूमने की जगहें (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)

उत्तराखंड राज्य का नैनीताल शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और तीर्थ स्थल है। 

यहाँ घूमने की बहुत सी जगहें (Nainital Ki Ghumne Ki Jagah) हैं-

  1. ईको केव गार्डन 
  2. नैनी झील 
  3. मॉल रोड 
  4. स्नो व्यू पॉइंट 
  5. टिफिन टॉप 
  6. नैना पीक 
  7. पं. बल्लभ पंत जू 
  8. नैना देवी मंदिर 
  9. ज्योलिकोट 
  10. जिम कार्बेट पार्क 
  11. केबल कार 
  12. राजभवन 

1. इको केव गार्डन, नैनीताल (Eco Cave Garden, Nainital)

Eco Cave Garden Nainital Mein Ghumne Ki Jagah Hai
Eco Cave Garden, Nainital

ये नैनीताल की बहुत फेमस गुफा है जो 6  गुफाओं से मिलकर बनी है। 

यदि आप भी हिमालयी वन्य जीवों के निवास स्थान देखना चाहते हैं तो आपको इस गुफा में जाना चाहिए। 

ये नैनीताल में घूमने वाली जगहों (Nainital Me Ghumne Ki Jagah) में बहुत लोकप्रिय है।

इस गुफा में आपको प्रवेश करते हुए घबराहट होगी लेकिन अंदर आपको पेट्रोल से जलती हुई लैंप मिलेगीं जो इस गुफा में आकर्षण का केंद्र हैं। 

यहाँ की मुख्य गुफाएं हैं- 

Tiger Cave, Panther Cave, Apes Cave, Bat Cave, Flying Cave और Fox Cave आदि। 

2. नैनी झील (Naini Jheel)

Naini Jheel Nainital Me Ghumne Ki Jagah Hai
Naini Jheel

यह कुमायूँ क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध झील है। जो सात अलग-अलग पहाड़ियों (Hills) से घिरी हुई है। 

यदि आप नैनीताल में अपने दोस्तों या परिवार के साथ पिकनिक के लिए जा रहे हैं। 

तो नैनी झील एक अच्छा विकल्प है।

यहाँ ढलते सूरज का दृश्य देखने लायक होता है। आप यहाँ बैठकर ढलते सूरज की लालिमा को देख सकते हैं। 

और अगर फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं  फोटो भी ले सकते हैं। 

इस झील में बहुत सारी बत्तख (Ducks) भी रहती हैं जो इस झील की सुंदरता में चार चाँद लगाती हैं। 

 नैनीताल जा  हैं तो नैनी झील अवश्य जाएँ। 

3. मॉल रोड, नैनीताल (Mall Road, Nainital)

mall road nainital m ghumne ki jagah hai
Mall Road, Nainital

यह रोड नैनीताल को मल्लीताल और तल्लीताल दो भागों में बांटती है। 

यह नैनीताल में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह (Nainital Me Ghumne Wali Jagah) है। 

यहाँ पर आपको भीड़ का माहौल देखने को मिलेगा क्योंकि मॉल रोड नैनीताल का एक प्रसिद्ध बाजार है। 

जहाँ दुकानें, रेस्टॉरंट, मॉल, बार, और कैफे स्थित हैं। 

यहाँ आपको उत्तराखंड की संस्कृति (Culture) और पारम्परिक स्वादिष्ट भोजन देखने को मिलेंगे। 

यहाँ आपको गर्म कपड़े आसानी से मिल जायेंगे। 

इस बाजार में अलग-अलग प्रकार की मोमबत्तियां बेंची जाती हैं। 

और यहाँ आने वाले पर्यटक याद के तौर पर इन्हें खरीदते हैं। 

यदि आप मई-जून के महीने में आते हैं तो भीड़ की वहज से यह रोड वाहनों के लिए बंद मिलेगी।

4. स्नो पॉइंट व्यू, नैनीताल (Snow Point View, Nainital)

Snow view point is the best tourist place in nainital
Snow View Point, Nainital

अगर आप नैनीताल में हिमालय की सुन्दर पर्वत श्रृंखलाएं और चोटियाँ देखना चाहते हैं। तो आपको यहाँ जरुर आना चाहिए।

यह स्थान नैनीताल बस स्टैंड के पास ही स्थित है। 

ये नैनीताल में घूमने वाली जगहों (Nainital Me Ghumne Ki Jagah) में बहुत लोकप्रिय है।

इसके अलावा मॉल रोड होते हुए केवल कर द्वारा या पैदल भी आ सकते हैं। 

यह नैनीताल का एक मनमोहक पर्यटन स्थल है। 

जो हिमालय की तीन चोटियों नंदा देवी, त्रिशूला और नंदा कोट के बीच स्थित है जो पूरी तरह से वर्फ से लिप्त हैं। 

आपको यहाँ आकर फोटोग्राफी अवश्य करनी चाहिए।

5. टिफिन टॉप, नैनीताल (Tiffin Top, Nainital)

Tiffin Top Nainital Ki Sabse khubsurat jagah hai
Tiffin Top, Nainital

चारो तरफ से चीड़, ओक और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ यह स्थान काफी खुशनुमा और शांतिपूर्ण है। 

इस चोटी पर जाकर आप चारो तरफ के सुन्दर दृश्यों के फोटोग्राफ ले सकते हैं। 

यहाँ आकर पर्यटक अपना लंच करते हैं इसीलिए इस चोटी का नाम टिफिन टॉप है। 

अगर आप नैनीताल में हैं तो टिफिन टॉप अवश्य जाइएगा। 

 6. नैना पीक, नैनीताल (Naina Peak, Nainital)

Naina Peak Nainital M Ghumne Ke Liye Best Jagah hai
Naina Peak, Nainital

नैना पीक नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊंचाई 2615 मी0 है। 

यह चोटी पर्यटकों के बीच आकर्षण रहती है। यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखने लायक होता है। 

इसीलिए सुबह और शाम के समय ज्यादातर पर्यटक यहाँ आते हैं। 

जो लोग फोटोग्राफी के शौक़ीन होते हैं वे अपना शौक पूरा करते हैं। 

साल भर यह चोटी बर्फ की चादर से ढकी रहती है। 

यदि आप अपने परिवार के साथ आये हैं तो यहाँ अवश्य जाएँ। 

यहाँ जाते समय अपने साथ खाने-पीने की चीजे अवश्य ले जाएँ क्योंकि यहाँ दुकानें नहीं मिलेंगी। 

7. पं. वल्लभ पंत ज़ू, नैनीताल (Pt. Ballabh Pant Zoo, Nainital)

Nainital Zoo is the hieghest Zoo In Uttarakhand
Nainital Zoo

नैनीताल के इस चिड़ियाघर में आप बहुत प्रकार के हिमालयी जानवर देख सकते हैं। 

Example- तेंदुआ, पहाड़ी लोमड़ी, भेड़िया, हिरन, हिमालयी काला भालू, और सफ़ेद मोर यहाँ के प्रमुख हैं। 

यहाँ आप बहुत प्रकार के विलुप्त होते हुए पक्षियों को भी देख सकते हैं। 

2100 मी. की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इसे ऊंचाई का चिड़ियाघर भी कहते हैं। 

कहा जाता है कि यह उत्तराखंड का सबसे ऊँचा चिड़ियाघर (Zoo) है। 

10+मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

8. नैना देवी मंदिर, नैनीताल (Naina Devi Mandir, Nainital)

Naina devi mandir nainital me ghumne layak jagah hai
Naina Devi Mandir, Nainital

नैनीताल हिन्दुओं के 51 शक्ति-पीठों में से एक है। 

कहा जाता है की यहाँ सती के नैन गिरे थे इसीलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर है। 

यह हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ-स्थल भी है। यदि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो यहाँ आकर भक्ति में लीं हो सकते हैं। 

यहाँ मंदिर तक पहुँचाने के लिए उड़नखटोले की व्यवस्था है। 

अतः मंदिर तक जाने के लिए श्रृद्धालुओं को पैदक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। 

9. ज्योलिकोट, नैनीताल (Jeolikot, Nanital)

यह एक ऐसा पर्यटन-स्थल है जो आपके मन को अवश्य मोह लेगा। 

इसे नैनी झील का प्रवेश द्वार माना जाता है। 

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहाँ आप कई प्रकार के फल-फूल, पेड़ और तितलियाँ देख सकते हैं। 

आप यहाँ की रंग-बिरंगी तितलियों की फोटो भी सकते हैं। 

यदि आप बच्चों के साथ नैनीताल जाना चाहते हैं तो ज्योलिकोट अवश्य जाएँ। 

10. जिम कार्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल (Jim Corbett National Park, Nainital)

Jim corbett national park is the best tourist place in nainital
Bengal Tiger In Jim Corbett National Park Nainital

यदि अक्टूबर से जनवरी के बीच नैनीताल जाते हैं तो यहाँ अवश्य जाएँ। इसी समय आपको यहाँ ऐसे जीव देखने को मिल सकते हैं। जिन्हे आपने कभी नहीं देखा होगा। 

यहाँ आपको बहुत से विलुप्त होते पशु-पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं। 

11. केवल कार (Cabel Car)

Cable Car
Cable Car In Nainital

नैनीताल में आप केबल कार का भी सफर कर सकते हैं। 

केबल कार की मदद से आप नैनीताल के पर्यटन स्थलों के मनोहर दृश्य देख सकते हैं। 

इसमें नैनी झील का दृश्य बहुत ही मनोहर होता है। 

10+ शिमला में घूमने की बेहतरीन जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah)

12. राजभवन, नैनीताल (Governor House, Nainital)

Nainital Ka Governor House
Governor House Nainital

113 कमरों का यह भवन ब्रिटिश कालीन वास्तुकला का एक बेजोड़ उदहारण है। 

इस भवन के अंदर एक बगीचा, स्विमिंग पूल, गोल्फ मैदान, और वलूत के पेड़ स्थित हैं। 

इस राजभवन को गवर्नर हाउस (Governor House ) भी कहा जाता है। 

क्योंकि ब्रिटिश काल में गवर्नर और अन्य मुख्य अतिथियों का यह निवास स्थान हुआ करता था। 

लेकिन वर्तमान में यह उत्तराखंड के राज्यपाल का निवास स्थान है। 

नैनीताल कब जाना चाहिए (Nainital Kab Jana Chahiye)

मार्च से जून तक जब सभी शहरों में चिलचिलाती गर्मी पड़ती तब आपके नैनीताल आने का सबसे उचित समय है। 

इस दौरान यहाँ का तापमान 25-28 डिग्री होता है। 

इस सुहावने मौसम में आप यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।

यदि आप स्नो फॉल देखना चाहते हैं तो आपको अक्टूबर से जनवरी के बीच जाना चाहिए। 

अर्थात यहाँ की यात्रा आप साल के किसी भी महीने में कर सकते हैं। 

नैनीताल कैसे पहुँचे (Nainital Kaise Pahuche)

यदि आप हवाई जहाज से नैनीताल जाना चाहते है तो पंत नगर हवाई अड्डा सबसे नज़दीक हवाई अड्डा है। 

जो नैनीताल से मात्र 25KM दूर है। यह है अड्डा देश प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। 

काठगोदाम यहाँ का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। जो मात्र 24KM की दुरी पर स्थित है। 

इसके अलावा सड़क मार्ग द्वारा भी नैनीताल देश के सभी छोटे-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 

आप सड़क मार्ग द्वारा भी नैनीताल जा सकते हैं। 

नैनीताल में घूमने का खर्चा (Nainital Me Ghumne Ka Kharch)

नैनीताल में घूमने के एक व्यक्ति का खर्चा 10,000 -15,000 के बीच आ सकता है। यह आपके रहने, खाने और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा।

FAQs

नैनीताल किस राज्य में स्थित है?

उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल हिमालय की गोद में बसा हुआ एक सुंदर शहर है। जो अपने पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। नैनीताल कुमाऊं क्षेत्र का हिस्सा है।

नैनीताल क्यों प्रसिद्ध है?

हिमालय की तलहटी में बसा नैनीताल शहर अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। नैनीताल अपने हिल स्टेशनों और जिलों के लिए भी जाना जाता है।

नैनीताल में सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है।

स्नो प्वाइंट व्यू, नैनी झील और नैना पीक नैनीताल की सबसे खूबसूरत जगहों में से हैं। ये जगहें नैनीताल में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। अगर आप भी नैनीताल जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर अवश्य जाएं।

नैनीताल में सबसे ज्यादा पर्यटक कब जाते हैं?

मार्च से जुलाई के बीच नैनीताल में घूमने सबसे ज्यादा पर्यटक जाते हैं क्योंकि इस समय नैनीताल का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच में होता है जबकि और भारत के ज्यादातर हिस्सों में इस समय के दौरान चिलचिलाती गर्मी पड़ती है और यह समय गर्मियों की छुट्टियां भी होती हैं।

नैनीताल में कौन सा हवाई अड्डा है?

पंतनगर में स्थित पंतनगर हवाई अड्डा नैनीताल का निकटतम हवाई अड्डा है। जो नैनीताल से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नैनीताल में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

अगर रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

नैनीताल के सबसे पास पर्यटन स्थल कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं?

भीमताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, रानीखेत, पंतनगर और कौसानी नैनीताल के निकटतम पर्यटन स्थल हैं। 

नैनीताल का प्रसिद्ध बाजार कौन सा है?

माल रोड नैनीताल का प्रसिद्ध बाजार है जहां से आप उत्तराखंड के प्रसिद्ध हस्तशिल्प की वस्तुएं और परिधान खरीद सकते हैं। यहाँ रेस्टोरेंट और खाने की अन्य दुकाने भी है जहा आप उत्तराखंड के प्रसिद्ध पकवानों और स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

नैनीताल का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट क्या है?

हाथ से बनी मामबत्तियां नैनीताल का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट उत्पाद है।

नैनीताल का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कौन सा है?

पर्वतीय फलों से बना अचार, मुरब्बा और जूस नैनीताल का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड हैं।  जो पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। इनमें बुराश का जूस बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

8 thoughts on “12+ नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)”

  1. नैनीताल में घूमने की जगह के बारे में अच्छी जानकारी मिली मुझे इसके लिए धन्यवाद |

    Reply
  2. Admiring the commitment you put into your site and detailked informatio
    you present. It’s great to come across a bloig every once in a while that isn’t the same out of date rehashed material.
    Wonderful read! I’ve bookmarked your site and I’m including
    your RSS fewds too my Google account.

    Reply
  3. Admiring the commitment you puut into your ite and detailed
    information you present. It’s great to come across a blog every once in a while
    that isn’t the same out of date rehashed material.
    Wonderful read! I’ve bookmarked your site and I’m including your RSS feeds to my Google
    account.

    Reply

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!