दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मन्दिर

दक्षिण भारत में कई प्रसिद्ध मन्दिर हैं। इन मन्दिरों की वास्तुकला इन्हें और भी खूबसूरत बनाती है। आइये बात करते हैं ऐसे ही 5 मन्दिरों की।

तिरुमाला मन्दिर

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है। जो दक्षिण भारत के प्रमुख मन्दिरों में से एक है। यहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मन्दिर में भगवान के दर्शन करने आते हैं।

रामनाथ स्वामी मन्दिर

तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित यह मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है। जो हिंदू धर्म के चार धामों  में से एक है। यह मन्दिर श्राद्ध और तर्पण के लिए प्रसिद्ध है। श्राद्ध के महीने में यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

वीरूपाक्ष मन्दिर

भगवान शिव को समर्पित यह मन्दिर कर्नाटक के हंपी में स्थित है। सातवीं सदी में स्थापित यह मन्दिर भारत के प्राचीन मन्दिरों में से एक है। फरवरी के महीने में यहाँ भव्य रथ यात्रा उत्सव का आयोजन भी होता है।

सबरीमाला मन्दिर

भगवान अय्यप्पा को समर्पित यह मन्दिर केरल के प्राचीनतम मन्दिरों में शुमार है। इस मन्दिर में पूजा करने के लिए कोई जाति, पंथ, धर्म, लिंग और रंग-रूप का भेद नहीं है। इसकी स्थापना भगवान परशुराम द्वारा की गई थी।

मीनाक्षी मन्दिर

मीनाक्षी देवी को समर्पित यह मन्दिर तमिलनाडु राज्य के मदुरई में स्थित है। यह मन्दिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ भारत के सभी हिस्सों से श्रद्धालु इसे देखने के लिए आते हैं। यहाँ भक्तों को प्रतिदिन मुफ्त में भोजन भी कराया जाता है।

6 बिहार में घूमने की शानदार जगह | Bihar Me Ghumne Ki Jagah