हैदराबाद में घूमने की शानदार जगह

चारमीनार

यह इमारत चारमीनारों का समूह है। इसीलिए इसका नाम चारमीनार पड़ा है। हैदराबाद में मूसी नदी के किनारे बनी चारमीनार अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

लुंबिनी पार्क

लुंबिनी पार्क हुसैन सागर झील के बीचो-बीच स्थित एक पार्क है। जिसमें 1992 में भगवान बुद्ध की 18 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवाया गया। तब से यह झील हैदराबाद का प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गई है।

सालारजंग संग्रहालय

यहाँ आप दूसरी शताब्दी ईसा० पूर्व से बीसवीं शताब्दी तक मानव विकास से जुड़ी कलाकृतियां देख सकते हैं। इन कलाकृतियों में टीपू सुल्तान की अलमारी और औरंगजेब की तलवार प्रमुख है।

कुतुब शाही मकबरा

फारसी, हिंदू और पठान वास्तुकला में बना यह मकबरा कुतुब शाही राजवंश के 7 शासको की कब्रें हैं। इन 7 शासको ने गोलकुंडा राज्य पर 170 वर्षों तक शासन किया था।

गोलकुंडा किला

गोलकुंडा किला हैदराबाद में इतिहास प्रेमियों के लिए एक उचित जगह है। जहां वे इतिहास की जानकारी ले सकते हैं। ग्रेनाइट पहाड़ी पर बना यह किला हैदराबाद का प्रमुख पिकनिक स्पॉट भी है।

रामोजी फिल्म सिटी

हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है। इसलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी आता है। साथ ही यह भारत में इस तरह का एकमात्र पर्यटन स्थल है।

5 कोलकाता में घूमने की खूबसूरत जगह | Kolkata Me Ghumne Ki Jagah