तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना

चेन्नई

चेन्नई भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है जो सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा चेन्नई में एक विशाल समुद्र तट मंदिर, चर्च और संग्रहालय हैं।

ऊटी

दक्षिण भारत में ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध ऊटी तमिलनाडु का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऊटी प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से काम नहीं है।

रामेश्वरम

रामेश्वरम भारत की मुख्य भूमि से अलग बसे पम्बन नामक द्वीप पर स्थित है जो हिंदुओं के चार पवित्र धामों में से एक है।

कोडाईकनाल

हिल स्टेशनों की राजकुमारी के नाम से प्रसिद्ध कोडाईकनाल भारत के प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कोडाईकनाल का हिंदी में अर्थ होता है वनों का उपहार।

बलपराई

अन्नामलाई पर्वत श्रृंखला पर स्थित बलपराई एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस शहर के आसपास वन, जंगल और चाय के बागान है जो की बलपराई का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।

तिरुनेलवेली

थामीवरानी नदी के पश्चिमी तट पर स्थित तिरुनेलवेली तमिलनाडु में घूमने की जगह में से एक प्रमुख जगह है। इस छोटे से शहर के निकट कई धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं।

राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!