10+मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

दोस्तों इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताऊंगा मनाली में घूमने (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

की 10 बेहतरीन जगह के बारे में।

मनाली के बारे में (About Manali)

मनाली उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो  हिमाचल प्रदेश में स्थित है। 

यह लोगों का पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी है. यहाँ पहाड़ों के ऊपर बादल देखने में ऐसे प्रतीत होते हैं।  

जैसे पहाड़ों पर रुई फैला दी गई हो.

आईए जानते हैं मनाली में घूमने की कौन-कौन सी जगह (Manali Mein Ghumne Ki Jagah) हैं।

मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)

  1. सोलंग घाटी
  2. रोहतांग दर्रा
  3. हिडिंबा मंदिर
  4. मनु मंदिर
  5. भृगु झील
  6. मणिकर्ण
  7. मनाली गोंपा
  8. अटल टनल
  9. माल रोड
  10. नग्गर

1. सोलंग घाटी (Solang Valley)

Solang Valley Manali me ghumne ki khubsurat jagah hai
Solang Valley, Manali

सोलंग घाटी मनाली की सबसे खूबसूरत जगह(Manali M Ghumne Ki Jagah) है।

पर्यटक यहाँ आकर सबसे पहले सोलन घूमना ही पसंद करते हैं। 

यह जगह आपका सफर रोमांचक बना देती है।  यहाँ पर आप पैराशूटिंग, ग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ओपन जीप चलाने का आनंद ले सकते हैं। 

यह जगह सर्दियों में बर्फ से पूरी तरह ढक जाती है। 

यहाँ आकर आपको बिल्कुल भी बोरियत का एहसास नहीं होगा। 

यह मनाली की सबसे खूबसूरत घूमने (Manali Me Sabse Khubsurat Ghumne Ki Jagah) की जगह है। 

2. रोहतांग पास (Rohtang Pass)

Rohtang Pass In Kullu-Manali
Rohtang Pass, Kullu-Manali

यहाँ देश भर से लोग घूमने आते हैं। यह कल्लू क्षेत्र का सबसे शानदार पर्यटन स्थल (Tourist Place) है। 

यह मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर आप स्केटिंग, आइस हॉकी और पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं। 

यह स्थान नवंबर से मार्च तक बर्फ  की वजह से पर्यटकों के लिए बंद रहता है। 

और सिर्फ अप्रैल से अक्टूबर तक ही आप यहाँ जा सकते हैं। 

वीमैट और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों के कुछ सीन यहीं पर शूट किए गए हैं।

3. हिडिंबा मंदिर (Hidimba Tample)

Hidimba Temple Manali Me Ghumne Ki Jagah Hai
Hidimba Temple, Manali

देवदार के वृक्षों से चौतरफा घिरा हुआ यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिंबा को समर्पित है। 

यह मनाली के पर्यटन स्थलों में से एक है इसकी बनावट इसे अन्य मंदिरों से भिन्न बनती है। 

क्योंकि इसका प्रवेश द्वार लकड़ी का बना हुआ है। 

और इसकी छतरी के आकार की है यह शांति प्रिय लोगों के लिए एक उचित जगह है। 

यहाँ हिडिंबा का पुतला पीपल के वृक्ष से बना हुआ है। 

अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तो आपके यहाँ जरूर जाना चाहिए। 

और इस मंदिर की खूबसूरती को देखना चाहिए।

4. मनु मंदिर (Manu Tample)

Manu Mandir Manali Mein Ghumne Ki Jagah Hai
Manu Mandir, Manali

यह मंदिर पूरे भारत में इकलौता मंदिर है जो मनु को समर्पित है। 

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि मनुष्य प्रजाति का जन्म मनु से ही हुआ है। 

यह मंदिर व्यास नदी के किनारे स्थित है। 

 यह मंदिर मनाली के प्रसिद्ध माल रोड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

जो शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। 

यह मंदिर धार्मिक पर्यटकों और विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है।

5. भृगु झील (Bhragu Lake)

Bhrigu Lake Manali Me Ghumne Layak Jagah Hai
Bhrigu Lake, Manali

इस झील का नाम भृगु झील  प्रसिद्ध ऋषि भृगु के नाम पर पड़ा। 

भृगु ऋषि इस झील के पास बैठकर अपनी तपस्या किया करते थे। 

यह भी मानना है कि इस झील में देवताओं ने डुबकी लगाई थी।  

इसीलिए इस झील को देवताओं का पूल भी कहते हैं। 

यह जीव कुल्लू क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख झील है। 

यह झील बर्फ से ढकी हुई चोटियों के बीच में स्थित है। 

यहाँ का वातावरण सुखद और शांत रहता है। 

यदि आप शांतिप्रिय माहौल के शौकीन है तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। 

और यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी अच्छा है तो आप यहाँ फोटोग्राफी भी करवा सकते हैं।

12+ नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Me Ghumne Ki Jagah)

10+ शिमला में घूमने की बेहतरीन जगह (Shimla Me Ghumne Ki Jagah)

6. मणिकर्ण (Manikarn)

Manikaran Manali Me Ghumne Ki Jagah Hai
Manikaran, Manali

मणिकर्ण  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। 

यह स्थान पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है। 

जो हिंदुओं और सिखों दोनों के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। 

मणिकर्ण का गर्म झरना, धार्मिक प्रवृत्तियां और शांत वातावरण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। 

यहाँ कई सारे गुरुद्वारे और मंदिर हैं जो इसे एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बनाते हैं। 

यहाँ का मणिकर्ण  साहिब गुरुद्वारा हिंदुओं और सिखों दोनों के लिए पवित्र माना गया है।

हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार यहाँ भगवान शिव 1100 वर्ष तक रहे थे। 

और सिखों के अनुसार यहाँ पर गुरु नानक देव ने बहुत से चमत्कार किए थे। 

यदि आप धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और कोई अनुष्ठान करना चाहते हैं तो आपको मणिकर्ण जरूर आना चाहिए।

7. मनाली-गोम्पा (Manali-Gompa)

Manali Gompa Manali Me Ghumne Ki Jagah Hai
Manali Gompa

यह एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है जिसकी स्थापना 1960 में की गई थी। 

इसके प्रवेश द्वार पर एक विशाल बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई है। 

यहाँ रंग-बिरंगे कई प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे फोटोग्राफी के शौकीन लोग यहाँ पर फोटो भी कर सकते हैं।

8. अटल टनल (Atal Tunnel)

Atal Tunnel Jarur Ghumne Jaye
Atal Tunnel

यह टनल रोहतांग दर्रे को पीर पंजाल दर्जे से जोड़ती है। 

यह भारतीय इंजीनियरों द्वारा बनाई गई एक खूबसूरत टनल है। 

इस टनल से कुल्लू की वादियों से होते हुए स्फीति की वादियों तक मात्र 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है। 

इस टनल की लंबाई 9 किलोमीटर है। 

यह टनल मनाली से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

इस टनल में आप रुक कर फोटोग्राफी भी करवा सकते हैं। 

यह टनल अंदर से देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है।

9. माल रोड (Mall Road)

Mall Road Manali Ki Ek Famous Bazar Hai
Mall Road Manali

यह मनाली का एक प्रसिद्ध बाजार है। 

इस रोड पर आपको बहुत सी दुकानें, रेस्टोरेंट, बार और कैसे देखने को मिलेंगे। 

जहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं और हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। 

यादगार के तौर पर आप यहाँ से हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट भी खरीद सकते हैं। 

और यहाँ के रेस्टोरेंट और पैसे में हिमाचल प्रदेश के भोजन और पकवान का स्वाद भी ले सकते हैं।

10. नग्गर (Naggar)

Naggar, Kullu-Manali Ka Ek Khubsurat Sthan Hai
Naggar,

किसी समय पर नग्गर कुल्लू जिले की राजधानी हुआ करती थी। 

यहाँ पर देवी देवताओं का निवास स्थल है ऐसी मान्यता है। 

यह स्थल इतना सुंदर है कि पर्यटक इसकी सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

मनाली कब जाना चाहिए (Manali Kab Jana Chahiye)

मनाली जाने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून का होता है। 

और बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के बीच में भी जा सकते हैं। 

मानसून में यहाँ जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय यहाँ पर भूस्खलन होता है।

मनाली कैसे पहुंचे (Manali Kaise Pahunche)

मनाली आप बस ट्रेन और हवाई जहाज कैसे भी जा सकते हैं। 

यहाँ सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर है जो कुल्लू से 10 किलोमीटर और मनाली से 50 किलोमीटर दूर है। 

और सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है साथ ही आप अपनी कार से या ट्रेन अथवा रोडवेज से भी मनाली पर्यटन के लिए जा सकते हैं।

मनाली का खर्चा (Manali Ka Kharcha)

मनाली में दो दिन और तीन रात तक एक व्यक्ति का खर्चा करीब ₹10000 तक हो सकता है।

यह सब आपके खान-पान रुकने की जगह और घूमने के साधनों पर निर्भर करेगा।

FAQs

मनाली किस राज्य में पड़ता है?

हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों और देवदार के घने जंगलों के बीच में स्थित मनाली शहर हिमाचल प्रदेश में पड़ता है।

मनाली में सबसे सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?

सोलंग वैली मनाली में सबसे खूबसूरत जगह है यह मनाली का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

मनाली में आनंद लेने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?

यहां आप पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ओपन कार चलाने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा मनाली के स्वादिष्ट पकवानों का भी आनंद ले सकते हैं

मनाली का सबसे प्रसिद्ध बाजार कौन सा है?

माल रोड मनाली का सबसे प्रसिद्ध बाजार है यहाँ आप मनाली की कला और संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं।

मनाली का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट क्या है?

पशमीना सॉल्व मनाली का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट है जिसकी मांग पूरे भारत में रहती है.

मनाली का प्रसिद्ध पकवान कौन सा है?

सिद्धू मनाली का प्रसिद्ध भोजन है सिद्धू के अलावा बबरु और मान्द्रा भी मनाली के स्वादिष्ट पकवान है।

मनाली का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कौन सा है?

खट्टा, भेलपुरी और ट्राइट मनाली के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड हैं।

मनाली क्यों प्रसिद्ध है?

मनाली अपने खूबसूरत पहाड़ियों और देवदार के घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है।
हिमालय की गोद में बसा हुआ यह छोटा सा शहर अपनी काल और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है।

मनाली में कौन सा एयरपोर्ट है?

कल्लू का भुंतर हवाई अड्डा मनाली का निकटतम हवाई अड्डा है।

मनाली में कौन सा रेलवे स्टेशन है?

हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत से शहर मनाली में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यहाँ का निकटतम इस रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है। जो कि यहाँ से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मनाली कब जाना चाहिए?

मनाली जाने के लिए मार्च से जुलाई का समय सबसे अच्छा रहता है। क्योंकि इस समय मनाली में बर्फबारी नहीं होती है और आप मनाली की खूबसूरती को अच्छी तरह से देख सकते हैं। लेकिन अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप अक्टूबर से फरवरी के बीच में भी मनाली जा सकते हैं।

7 thoughts on “10+मनाली में घूमने की जगह (Manali Me Ghumne Ki Jagah)”

  1. मनाली घूमने की एक बेहतरीन जगह है मै वहाँ गया हूँ आपके द्वारा बताया गया सभी जगह काफी अच्छा है और आपने काफी अच्छे से सभी जगह को कभर किया है यह आर्टिकल मनाली में घूमने जाने वालो के लिए काफी मददगार है |

    Reply

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!