इंडिया में घूमने की जगह | India Me Ghumne Ki Jagah

आइये दोस्तों आज बात करते हैं इंडिया में की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में। भारत एक विशाल भू- वाला देश है यहाँ हर कोने पर्यटकों के घूमने के लिए कुछ न कुछ खास अवश्य है। जिनमे पर्वत, पहाड़, नदियाँ, झीले, वन्यजीव अभ्यारण्य, समुद्री तट, उद्यान और ऐतिहासिक इमारते शामिल हैं।   

इंडिया के बारे में (About India)

हमारा प्यारा देश भारत विभिन्नताओं का संगम है, यहाँ की प्राचीन संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की चर्चा विश्व भर में होती है। भारत देश में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक इमारतें और मंदिर यहाँ की समृद्ध संस्कृति के बारे में बताते हैं। तो यहाँ स्थित पर्वत, नदियाँ और समुद्री तट यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। इंडिया के उत्तर दिशा में विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण दिशा में विशाल समुद्री तट, मैदानी क्षेत्र की नदियाँ और झीलें इंडिया को एक समृद्ध पर्यटन स्थल बनाते हैं। इंडिया की यह प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता पूरे भारत देश में व्याप्त है जिसे देखने के लिए लोग एक जगह से दूसरी जगह आते जाते रहते हैं। आज के अपने  इस लेख में हम बात करेंगे इंडिया में घूमने की इन्ही खूबसूरत जगहों के बारे में। 

इंडिया में घूमने की जगह | India Me Ghumne Ki Jagah

  1. मनाली
  2. जयपुर 
  3. दार्जलिंग 
  4. आगरा 
  5. नैनीताल  
  6. गोवा 
  7. शिमला 
  8. कश्मीर 
  9. केरल 
  10. अंडमान निकोबार 
  11. दिल्ली 
  12. मसूरी 

1. मनाली

उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली राज्य का खूबसूरत हिल स्टेशन है जहाँ साल में लाखों लोग घूमने आते हैं। हिमालय की गोद में बसा मनाली पर्यटन स्थल के साथ-साथ एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और साहसिक गतिविधियों की वहज से भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना हुआ है।  रोहतांग दर्रा, सोलंग घाटी, मनाली झील, नग्गर गांव और माल रोड मनाली के प्रमुख पर्यटन आकर्षण हैं। पर्यटक यहाँ पर पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, और ज़िप लाइनिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। नवम्बर, दिसंबर और जनवरी में यहाँ भारी वर्फबारी होती है। यहाँ के पहाड़ो की चोटियाँ वर्फ से ढक जाती हैं। जिन्हें देखने लिए और सर्दियों के मौसम का आनंद लेने के लिए लोग वर्फबारी के समय मनाली जाना पसंद करते हैं। और यही समय मनाली घूमने के लिए सर्वोत्तम भी माना जाता है। 

2. जयपुर

जयपुर इंडिया के सबसे बड़े प्रदेश राजस्थान की राजधानी है जो गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत गुलाबी नगरी की स्थापना कछवाहा राजपूत राजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा 1727 ई0 में की गयी थी। यह खूबसूरत शहर इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) में से एक प्रमुख जगह है। जयपुर में साल में लाखों पर्यटक देश-विदेश से घूमने के लिए आते हैं। यहाँ पर्यटकों के आने की वजह यहाँ की समृद्ध प्राचीन संस्कृति है। जयपुर शहर में स्थित भव्य प्राचीन किले, महल और स्थानीय बाज़ार यहाँ की समृद्ध प्राचीन संस्कृति से लोगों को रूबरू करते हैं। आमेर का किला, सिटी पैलेस, हवा महल, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, जल महल, रामबाग पैलेस, अलबर्ट हॉल संग्रहालय और स्थानीय बाजार जयपुर में घूमने की जगह में प्रमुख जगह हैं। जिन्हें देखने के लिए साल में लाखों लोग जयपुर आते हैं। अक्टूबर से मार्च का समय जयपुर घूमने के लिए उचित माना जाता है क्योंकि इस समय यहाँ मौसम सुहावना होता है और तापमान भी 20 से 30 के बीच रहता है। 

3. दार्जलिंग 

हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का खूबसूरत शहर है जो इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) में एक लोकप्रिय जगह है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय के बागानों और समृद्ध संस्कृति की वजह से एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। पर्यटक यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। टाइगर हिल, बतासिया लूप, घूम मठ, पद्मजा नायडू जूलॉजिकल गार्डन, चाय के बागान, रोप वे और माल रोड दार्जिलिंग के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। साथ ही पर्यटक यहाँ पर ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। दार्जीलिंग में टाइगर हिल पहाड़ी के निकट सूर्योदय का दृश्य लोगों का मन मोह लेता है। साथ ही यहाँ के चाय के बागानों की हरियाली तो देखते ही बनती। मार्च से मई और जून से सितम्बर के महीनों में दार्जिलिंग का मौसम सुहावना और आसमान साफ़ रहता है। और यही समय दार्जिलिंग घूमने के लिए उचित माना जाता है। 

4. आगरा 

आगरा उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत शहर है जो लम्बे समय तक मुगलवंश के शासकों की राजधानी रहा है। आगरा में बहुत सी मुगलकालीन प्राचीन एवं ऐतिहासिक इमारतें हैं। ये इमारतें आगरा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उतकृष्टता को बयान करती हैं। ये सभी इमारतें मुग़लकाल में बनवाई गयीं हैं और इनमे मुगलकाल की वास्तुकला की सुंदरता झलकती है। इन खूबसूरत इमारतों को देखने के लिए साल में लाखों लोग आगरा जाते हैं। आगरा में प्रेम का प्रतीक और दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल स्थित है। ताजमहल के अलावा आगरा में लाल किला, अकबर का मकबरा, मोती मस्जिद, जहांगीर का मकबरा, महताब बाग़ और एत्मादुद्दौला का मकबरा भी प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। आगरा का ताज महल और लाल किला यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किये गए हैं। अक्टूबर से मार्च का समय आगरा घूमने के लिए उचित माना गया है। 

5. नैनीताल 

नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे प्रेमियों का स्वर्ग उपनाम से भी जाना जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण नैनीताल इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) में एक खास जगह है। पूरे देश पर्यटक यहाँ के सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए आते है। चारो तरफ से ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों से घिरा नैनीताल शहर झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। नैनी झील, भीमताल झील, नौकुचियाताल, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और मॉल रोड नैनीताल के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। मार्च से जून तक जब इंडिया में भयंकर गर्मी पड़ रही होती है। तब लोग यहाँ के सुहावने मौसम में समय बिताना पसंद करते हैं।

6. गोवा

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है जो भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। गोवा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पुर्तगाली संस्कृति, नाइटलाइफ़ और अपनी आधुनिकता के लिए जाना जाता है। यही कारण है की गोवा प्रेमियों के बीच में ज्यादा लोकप्रिय है। पर्यटक यहाँ के समुद्री तटों की खूबसूरती के नज़ारे देख सकते हैं साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ़ ले सकते हैं। गोवा में प्रसिद्ध बागा बीच, कलंगुट बीच और अंजुना बीच के अलावा कई नाइट क्लब भी है जो कपल्स को आकर्षित करते हैं। साथ ही आप गोवा की पुर्तगाली वास्तुकला और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी मजा ले सकते हैं। मार्च से अक्टूबर का समय गोवा घूमने के लिए उचित माना जाता है क्योकि इस समय यहाँ का मौसम सुहावन होता है और यहाँ वारिश भी कम होती है। 

7. शिमला 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत व स्वच्छ वातावरण, और ब्रिटिश कालीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश काल में शिमला इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। शिमला इंडिया में घूमने की जगह (India Me Ghumne Ki Jagah) में एक प्रमुख जगह है। यहाँ सालभर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। शिमला में पर्यटकों के घूमने की बहुत सी जगहें है जिनमे द रिज, क्रिस्ट चर्च, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज, गदर्न रोपवे, हिमाचल प्रदेश राजकीय संग्रहालय, कुफरी, चैल, नालडेरा, और मॉल रोड प्रमुख हैं। शिमला घूमने का सबसे उचित  से जून और सितम्बर से नबम्बर का होता है। क्योंकि इस शिमला का मौसम साफ और सुहावना होता है। पर्यटक शिमला में शिमला के स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।  इन व्यंजनों में भारतीय, चीनी, तिब्बती और नेपाली परम्परागत व्यंजन शामिल हैं। 

8. कश्मीर 

भारत के उत्तरी भाग में स्थित कश्मीर को पृथ्वी का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर की मन मोह लेने वाली सुंदरता पर्यटकों  को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वर्फ से ढकी चोटियां, शांत झीलें, हरी-भरी घाटियाँ और यहाँ की समृद्ध संस्कृति कश्मीर को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं। कश्मीर की इस खूबसूरत को देखने के लिए साल में लाखों लोग कश्मीर की यात्रा करते हैं। कश्मीर को हिन्दू, मुस्लिम और बौद्ध संस्कृति का संगम भी माना जाता है। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, लद्दाख और पुंछ कश्मीर में घूमने की प्रमुख जगह हैं। पर्यटक कश्मीर के इन पर्यटक स्थलों की खूबसूरती देखने के अलावा यहाँ बहुत सी साहसिक गतिविधियां भी कर सकते हैं। कश्मीर में स्थित पहलगाम को चन्द्रमा की घाटी के नाम से जाना जाता है। जो अपने ट्रैकिंग ट्रेल्स के लिए लोकप्रिय है। अप्रैल से मई और सितम्बर से अक्टूबर का समय कश्मीर घूमने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। साथ पर्यटकों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कश्मीर आतंकवाद के लिए संवेदनशील जगह है। यहाँ हमेशा आतंकी हमले होने की संभावना बनी रहती है। 

9. केरल

ईश्वर का अपना घर के  नाम से प्रसिद्ध केरल इंडिया का एक खूबसूरत राज्य है। केरल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। खूबसूरत समुद्री तट, नदियों के किनारे ऊँचे-ऊँचे नारियल के पेंड, पहाड़ियों के ऊपर बादलों के दृश्य, चाय के बागान और प्राचीन परम्पराएं तथा स्वादिस्ट व्यंजन केरल में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन सब के अलावा पर्यटक केरल में समुद्री तटों पर विभिन्न साहसिक गतिविधियों तथा वाटर-स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। इन साहसिक गतिविधियों में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वोटिंग, और स्कूबाडाइविंग शामिल है। मुन्नार, वायनाड, अल्लेप्पी, कोवलम, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम केरल के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। केरल की इसी खूबसूरती की वजह से साल में लाखों लोग केरल की यात्रा करते हैं। मानसिक असंतुलन को दूर करने के लिए यहाँ आयुर्वेदिक मसाज और स्पा का भी चलन है। जून से अगस्त का समय छोड़कर आप साल में कभी भी केरल जा सकते हैं क्योंकि इस समय केरल में बारिश का माहौल होता है और बाकी का पूरे साल मौसम सुहाभना बना रहता है। 

10. अंडमान निकोबार

बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत के ही अधिकार क्षेत्र में आते हैं। जो भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। अंडमान निकोबार अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और अज्ञात द्वीपों की वजह से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अंडमान  निकोबार प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहाँ के समृद्ध समुद्री जीवन और साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए साल में लाखों लोग अंडमान निकोबार जाते हैं। हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप, राधा नगर द्वीप, रॉस द्वीप, जॉली बुक द्वीप, बतरंग द्वीप, सेलुलर जेल, कार निकोबार, बोम्पो द्वीप, कच्छल द्वीप, लिटिल निकोबार और पोर्ट ब्लेयर यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहाँ के द्वीपों पर फैली सफ़ेद रेट और समुद्र के किनारे खड़े नारियल के ऊँचे-ऊँचे पेंड़ देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के अलावा लोग यहाँ स्नोर्कलिंग, स्कूबाडाइविंग, कयाकिंग, सेलिंग और पैरासेलिंग जैसी जलीय क्रीड़ाओं का भी आनंद ले सकते हैं। अंडमान निकोबार में समुद्री और आदिवासी स्वादिस्ट व्यंजनों का भी स्वाद चखा जा सकता है। अक्टूबर से मई का समय अंडमान निकोबार घूमने के लिए उचित मन जाता है क्योकि इस समय यहाँ का मौसम सुहावना एवं साफ़ तथा समुद्र शांत रहता है।

11. दिल्ली

दिल्ली भारत देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। दिल्ली इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। दिल्ली ऐतिहासिक स्मारकों, समृद्ध प्राचीन संस्कृति और अपनी आधुनिकता के लिए जाना जाता है। दिल्ली पर कई राजवंशों का अधिकार रहा है यही कारण है कि दिल्ली की संस्कृति और वास्तुकला में विविधता  दिखती है। दिल्ली की ज्यादातर ऐतिहासिक इमारतों में मुग़ल वास्तुकला की झलक दिखती है। दिल्ली में पर्यटकों के घूमने के लिए कई जगह हैं इनमे इंडिया गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, शहीद स्मारक, कुतुबमीनार, हुमायूँ का मकबरा, जंतर-मंतर, गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस और पुराना संसद भवन प्रमुख हैं। दिल्ली घूमने के लिए आप साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। 

12. मसूरी

पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध मसूरी उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ के देवदार और चीड़ के घने जंगल, हिमालय के खूबसूरत दृश्य, शांत झरने और टेड़ी-मेड़ी सड़कें पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। मसूरी का शांत वातावरण प्रकृति प्रेमियों का मन मोह लेता है। मसूरी इंडिया में घूमने की जगह में एक खूबसूरत एवं लोकप्रिय जगह है। साल में एक बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी घूमने के लिए आते हैं। मसूरी लेक, मॉल रोड, केम्पटी फॉल, जलारीपानी फॉल, गैन हिल्स पॉइंट, लाल टिब्बा, दलाई हिल्स और जयपुर वैक्स म्यूजियम मसूरी के प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। मसूरी में विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजनों का भी स्वाद लिया जा सकता है। जिनमे चीनी, तिब्बती और नेपाली व्यंजन शामिल हैं। मार्च से जून और सितम्बर से नबम्बर तक मसूरी का मौसम सुहावना रहता है इसलिए इस समय मसूरी घूमने में आनंद आता है। 

Leave a Comment

Nalanda University: आध्यात्म और शिक्षा का केंद्र Jammu Kashmir Me Ghumne Ki Jagah | जम्मू-कश्मीर में घूमने की जगहें Gulmarg Trek: कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह तमिलनाडु: दक्षिण भारत का रत्न, अनंत आकर्षणों का खजाना | Tamilnadu Tourism राजस्थान के खूबसूरत महल जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह!